फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Saftey: टचस्क्रीन से बढ़ सकती हैं कार दुर्घटनाएं, वाहन सुरक्षा को लेकर जताई गई यह आशंका

Wed, 06 Mar 2024 05:40 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Touchscreen Infotainment System - फोटो : Amar Ujala (File Photo)
मॉर्डन कारों के इंटीरियर में टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम का बोलबाला है। उनकी आकर्षक मौजूदगी और यूजर-फ्रेंडली फंक्शन कारों को बेचने में मददगार बनाने वाले फीचर के तौर पर उभरी हैं। हालांकि, उनकी सुविधा के साथ-साथ ड्राइवर के ध्यान पर पड़ने वाले उनके असर को लेकर भी चिंता बढ़ रही है।
विज्ञापन

2 of 5
Car Touchscreen - फोटो : For Reference Only
ARSTechnica की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ऑटोमोबाइल सुरक्षा परीक्षण संगठन, Euro NCAP (यूरो एनसीएपी) का कहना है कि कार निर्माता लगभग सभी कार्यों को कंट्रोल करने के लिए सेंट्रल टचस्क्रीन पर बहुत ज्यादा निर्भर करते हैं। इससे ड्राइवरों का ध्यान भटकने का खतरा बढ़ जाता है। क्योंकि उन्हें अपना ध्यान सड़क से हटाना पड़ता है। ड्राइविंग करते समय टचस्क्रीन सिस्टम के साथ जुड़ने से लंबे समय तक ध्यान भटक सकता है। जिससे ड्राइवर का ध्यान सड़क से हट सकता है और दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
car infotainment system - फोटो : For Reference Only
यह बढ़ती सुरक्षा चिंता अब कार क्रैश परीक्षण प्रोटोकॉल में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने का इंतजार कर रही है। यूरोपीय न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (यूरो एनसीएपी) ने 2026 तक कंट्रोल्ड एडजस्टमेंट (नियंत्रित समायोजन) के बारे में इशारा किया है।

4 of 5
Car Crash Test - फोटो : For Reference Only
यूरो एनसीएपी के रणनीति निदेशक मैथ्यू एवरी के मुताबिक, 2026 में आने वाले यूरो एनसीएपी आकलन निर्माताओं को यूजर-फ्रेंडली तरीके से बुनियादी कार्यों के लिए हाथ से कंट्रोल अपनाने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। इस नजरिये का मकसद, आंखों के सड़क से हटने के समय को कम करना है, जिससे सुरक्षित ड्राइविंग आदतों को बढ़ावा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Car Crash Test - फोटो : Euro NCAP
चूंकि यूरो एनसीएपी एक सरकारी संगठन नहीं है, इसलिए यह जरूरी कार्यों के लिए फिजिकल कंट्रोल (भौतिक नियंत्रण) के इस्तेमाल को लागू नहीं कर सकता है। हालांकि, यूरो एनसीएपी से 5-स्टार सुरक्षा रेटिंग हासिल करना बाजार में महत्वपूर्ण प्रभाव रखता है। जो निर्माताओं के लिए एक आकर्षक सेलिंग पॉइन्ट के रूप में कार्य करता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें