फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top 5 100cc Bikes: यह हैं भारत में 100cc वाली टॉप-5 मोटरसाइकिलें, जानें कीमत और डिटेल्स

Fri, 28 Apr 2023 05:34 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Hero Splendor Plus - फोटो : Hero Motocorp
भारत दुनिया का सबसे बड़ा दोपहिया बाजार है। दोपहिया वाहन बाजार में एंट्री-लेवल 100cc मॉडल से लेकर 1000cc सुपरबाइक तक बिक्री पर मोटरसाइकिलों की एक बड़ी रेंज है। हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि 28 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ, 100cc मोटरसाइकिल सेगमेंट दोपहिया उद्योग में सबसे बड़ा हिस्सा है। यहां हम आपको टॉप 5 100cc बाइक के बारे में बता रहे हैं जो इस समय भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

2 of 6
Hero HF 100 - फोटो : Hero MotoCorp
Hero HF 100

शुरुआती कीमत: 57,238 रुपये

Hero HF 100 (हीरो एचएफ 100) इस समय भारतीय बाजार में बिकने वाली सबसे सस्ती मोटरसाइकिल है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 57,238 रुपये है। HF 100 में 97.2cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन मिलता है। यह इंजन 7.9 bhp का पावर और 8.05 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 4-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है। 
विज्ञापन

3 of 6
Hero HF Deluxe - फोटो : Hero MotoCorp
Hero HF Deluxe

शुरुआती कीमत: 60,760 रुपये

इसके बाद इस सूची में हीरो मोटोकॉर्प की एक और मोटरसाइकिल है। Hero HF Deluxe (हीरो एचएफ डीलक्स) की एक्स-शोरूम कीमत 60,760 रुपये से 67,208 रुपये है। इसमें 97.2cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन मिलता है। यह इंजन में 7.9 bhp का पावर और 8.05 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह इंजन 4-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है।

4 of 6
Honda Shine 100 - फोटो : Honda Motorcycle
Honda Shine 100

शुरुआती कीमत: 64,900 रुपये

होंडा की लेटेस्ट बाइक Shine (शाइन) 100cc की एक्स-शोरूम कीमत 64,900 रुपये है। नई होंडा शाइन 100 में 98.8cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन मिलता है। यह इंजन 7.2 bhp का पावर और 8.05 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। यह इंजन 4-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है। 
विज्ञापन

5 of 6
Bajaj Platina 100 - फोटो : Bajaj Auto
Bajaj Platina 100

शुरुआती कीमत: 65,856 रुपये

Bajaj Platina (बजाज प्लेटिना) को 102cc सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन के साथ पेश किया जाता है। यह इंजन 7.7 bhp का पावर और 8.30 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। यह 4-स्पीड गियरबॉक्स से जुड़ा है। बजाज प्लेटिना 100 की एक्स-शोरूम कीमत 65,856 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Hero Splendor Plus - फोटो : Hero Motocorp
Hero Splendor Plus

शुरुआती कीमत: 73,481 रुपये

इस सूची में आखिरी बाइक Hero Splendor Plus (हीरो स्प्लेंडर प्लस) है। इस मोटरसाइकिल में 97.2cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन मिलता है। यह इंजन 7.9 bhp का पावर और 8.05 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह इंजन 4-स्पीड गियरबॉक्स से जुड़ा है। स्प्लेंडर प्लस की एक्स-शोरूम कीमत 73,481 रुपये से शुरू होती है जो 77,745 रुपये तक जाती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें