Nissan Motor India Pvt. Ltd. (निसान मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड) (NMIPL) ने देश के उत्तर और दक्षिणी राज्यों में दो नए शोरूमों और सर्विस वर्कशॉप्स को शुरू किया है। करनाल (हरियाणा) और खम्मम (तेलंगाना) में खोले नए टचप्वाइंट्स ग्राहकों को शानदार सेल्स और सर्विस एक्सपीरियंस दिलाने में मदद करेंगे। इन नए शोरूमों और सर्विस वर्कशॉप्स के साथ ही निसान मोटर इंडिया के नेटवर्क में अब देशभर में 267 टचप्वाइंट्स हो गए हैं, जिनमें 14 हरियाणा और 9 तेलंगाना में हैं।
विज्ञापन
2 of 3
Nissan Motor India
- फोटो : Nissan
निसान अपने ग्राहकों की बदलती जरूरतों को पूरा करने के लिए फिजिटल (PHYGITAL) डिस्ट्रीब्यूशन मॉडल पर काम करती है और उन्हें सभी तरह की जरूरतों के लिए आसान, वन-स्टॉप सॉल्यूशन उपलब्ध कराती है। इसके तहत ग्राहकों को एक इंटीग्रेटेड ऑफलाइन-ऑनलाइन पेमेंट का ऑप्शन मिलता है जिसे ग्राहक अपने मनपसंद शोरूम से एक्सेस कर सकते हैं। निसान मोटर इंडिया ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान अपने कस्टमर टचप्वाइंट्स नेटवर्क में विस्तार कर ग्राहकों के लिए बेहतर अनुभव जुटाने के मकसद से 19 नए टचप्वाइंट्स खोले, जिनमें देश के अलग-अलग भागों में 14 शोरूम और 5 सर्विस वर्कशॉप्स शामिल हैं। कुछ प्रमुख शहर जहां ये टचप्वाइंट्स खोले गए हैं, उनमें जयपुर, करनाल, इरोड, चेन्नई, होस्पेट, रिवाड़ी, भिवानी और खम्मम शामिल हैं।
करनाल में BA निसान का नया शोरूम और वर्कशॉप 119/4 KM स्टोन जी टी रोड पर 19000 वर्क फीट के क्षेत्रफल में खोला गया है जिसमें एक बड़ा डिसप्ले सेंटर भी है, जबकि खम्मम में VVC निसान शोरूम और वर्कशॉप को वीवीसी सर्कल, रोटरी नगर, वायरा रोड पर 6000 वर्ग फीट क्षेत्रफल में खोला गया है। ये दोनों टचप्वाइंट्स ग्राहकों को सेल्स एवं सर्विस का उत्कृष्ट अनुभव दिलाएंगे। इन टचप्वाइंट्स के अलावा निसान का वर्चुअल डिस्ट्रिब्यूशन फॉर्मेट भी है जो कि निसान Shop@Home पर उपलब्ध है। यह ग्राहकों को तुलना करने वाले टूल (कंपैरिजन टूल) के जरिए अन्य वैरिएंट्स से तुलना करने का शानदार विकल्प देता है। यह ग्राहकों को समान ईएमआई मॉडल पर उच्च वैरिएंट में अपग्रेड करने की भी अनुमति देता है।
इन नए टचप्वाइंट्स के बारे में, डॉ राकेश श्रीवास्तव, प्रबंध निदेशक, निसान मोटर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (NMIPL) ने कहा, ''कस्टमर सर्विस निसान के बुनियादी मूल्यों का अभिन्न अंग है और इसी के मद्देनजर हम अपने वितरण नेटवर्क में विस्तार कर नए कस्टमर टचप्वाइंट्स जोड़ रहे हैं। हमें भरोसा है कि ये टचप्वाइंट्स ग्राहकों के साथ जुड़ाव को मजबूती देने के साथ-साथ उन्हें निसान ब्रैंड का बेहतर अनुभव दिलाएंगे।''