देश की दूसरी सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने बुधवार को भारत में आधिकारिक तौर पर अपनी लोकप्रिय हैचबैच कार Tiago (टियागो) और सेडान कार Tigor (टिगोर) को iCNG टेक्नोलॉजी के साथ लॉन्च कर दिया है। Tiago CNG और Tigor CNG के साथ, टाटा मोटर्स अपने यात्री वाहनों पर फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी किट की पेशकश करने वाला तीसरा मास-मार्केट कार निर्माता बन गया है। इन दो मॉडल्स के बाद टाटा मोटर्स बाद में अपनी और गाड़ियों का भी सीएनजी मॉडल लॉन्च कर सकती है। भारतीय बाजार में ये कारें मारुति सुजुकी और ह्यूंदै की सीएनजी कारों को कड़ी टक्कर देंगी।
सीएनजी टेक्नोलॉजी वाले वाहनों के बढ़ते बाजार में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए, टाटा मोटर्स यह सुनिश्चित कर रही है कि वह सभी पावरट्रेन के साथ वाहनों की बिक्री करे। टियागो और टिगोर को सीएनजी किट से लैस करने से उन शहरों में इनकी बिक्री बढ़ाने की संभावनाओं को बढ़ाने में मदद मिल सकती है जहां सीएनजी स्टेशन आसानी से उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
2 of 10
Tata Tiago CNG
- फोटो : Tata Motors
दमदार सीएनजी कारें
Tata Motors का दावा है कि उसकी सीएनजी कारें बेस्ट इन क्लास पावर के साथ आती हैं। कंपनी ने इसे अपने 1.2 लीटर रेवोट्रॉन इंजन के साथ विकसित किया है। यह इंजन 73PS का अधिकतम पावर जेनरेट करता है। वहीं Tigao iCNG की ग्राउंड क्लियरेंस 168mm और Tigor iCNG की 165mm है जो एक आरामदायक राइडिंग एक्सपीरियंस देती हैं। इसके साथ ही ये कारें पहाड़ी इलाकों और उबड़-खाबड़ रास्तों पर भी बेहतर ड्राइविंग एक्सपीरियंस देती हैं। हालांकि टाटा ने अभी तक टियागो और टिगोर सीएनजी की दावा की गई माइलेज का खुलासा नहीं किया है।
विज्ञापन
3 of 10
Tata Tigor CNG
- फोटो : Tata Motors
गैस लीक का पता लगा लेगी
टाटा मोटर्स ने अपनी सीएनजी कारों में एक अनोखा सेफ्टी फीचर दिया है। अगर किसी परिस्थिति में कार में सीएनजी लीके होती है, तो कार में मौजूद लीक डिटेक्शन टेक्नोलॉजी गाड़ी को खुद-ब-खुद सीएनजी से पेट्रोल मोड पर शिफ्ट कर देगी। इसके साथ ही यह टेक्नोलॉजी वाहन चालक को गैस लीक के बारे में अलर्ट भी करती है। इसके साथ ही गाड़ी को तत्काल बंद करने के लिए एक माइक्रो स्विच दिया गया है।
4 of 10
Tata Tiago CNG
- फोटो : Tata Motors
दुर्घटना से ऐसे बचाती है
इस सीएनजी कार को दुर्घटना से बचाने के लिए एक और खास फीचर से लैस किया गया है। अगर कार में थर्मल इंसीडेंट की कोई घटना होती है तो सिलेंडर फटने से बचने के लिए ये सीएनजी सप्लाई को बंद कर देती है। वहीं ट्यूब में बची गैस हवा में रिलीज कर दी जाती है।
विज्ञापन
5 of 10
Tata Tiago
- फोटो : Tata Motors
पेट्रोल-सीएनजी में स्विच करना बेहद आसान
खास बात यह है कि कार की फ्यूल लिड खुली रहने पर गाड़ी स्टार्ट नहीं होती है। इतना ही नहीं इसमें स्पेशल नोजल दिया है, जिससे गाड़ी में ईंधन भरवाना आसान और तेज होता है। इसकी एक और खास बात ये है कि ये गाड़ियां सीधे सीएनजी पर स्टार्ट हो जाती हैं। कंपनी की iCNG टेक्नोलॉजी सीएनजी और पेट्रोल के बीच स्विचिंग को आसान बनाती है। काम में सीएनजी की मात्रा कम होने पर यह ऑटोमैटिक तरीके से पेट्रोल पर शिफ्ट हो जाती है। इससे ड्राइवर को लंबी दूरी की यात्रा करने में मदद मिलती है।
विज्ञापन
6 of 10
Tata Tiago
- फोटो : Tata Motors
लुक और डिजाइन
टियागो और टिगोर के सीएनजी मॉडल में रेगुलर पेट्रोल वर्जन की तुलना में डिजाइन के लिहाज से कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। बाहर से दिखने वाला एकमात्र अपडेट दोनों मॉडलों के टेलगेट पर एक नया 'i-CNG' बैज है। इसी तरह, Tiago CNG और Tigor CNG के इंटीरियर में भी कोई अहम बदलाव नहीं किया गया है।
ट्रिम्स
Tiago CNG 5 ट्रिम्स- XE, XM, XT, XZ+ (ST), XZ+ (DT) में उपलब्ध है, जबकि Tigor CNG 3 ट्रिम्स- XZ और XZ+ (ST), XZ+ (DT) में उपलब्ध है।
विज्ञापन
7 of 10
Tata Tiago CNG
- फोटो : Tata Motors
इंटीरियर और फीचर्स
इक्यूपमेंट लिस्ट को स्टैंडर्ड कारों वाले ही दिए गए हैं। टॉप-स्पेक सीएनजी ट्रिम्स 14-इंच अलॉय व्हील्स, एलईडी डीआरएलएस के साथ प्रोजेक्टर हेडलैम्प, एंड्रॉइड ऑटो और एप कारप्ले के साथ फुल 7.0-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 8-स्पीकर हरमन ऑडियो सिस्टम, एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल और फोल्डेबल विंग मिरर के अलावा बहुत सारे फीचर्स से लैस हैं।
8 of 10
Tata Tiago CNG
- फोटो : Tata Motors
4-स्टार सेफ्टी रेटिंग
सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इनमें डुअल एयरबैग, ABS, रियर पार्किंग कैमरा और सेंसर, और कॉर्नर स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे फीचर्स शामिल हैं। सबसे खास बात यह है कि, Tiago CNG और Tigor CNG इस समय देश में बिकने वाली एकमात्र CNG कार हैं, जिन्हें Global NCAP सुरक्षा क्रैश टेस्ट में 4-स्टार रेटिंग हासिल है।
9 of 10
Tata Tiago CNG
- फोटो : Tata Motors
कितनी है कीमत
Tigao iCNG को 5 ट्रिम में लॉन्च किया गया है। इसकी दिल्ली में शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6.09 लाख रुपये है, जो 7.64 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। जबकि Tigor iCNG दो ट्रिम्स में उतारी गई है। इसकी दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 7.69 लाख रुपये से शुरू होती है, जो 8.41 लाख रुपये तक जाती है।