Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने मंगलवार को देश में यात्री वाहनों की अपनी रेंज की कीमतों में बढ़ोतरी का एलान किया है। कीमतों में बढ़ोतरी बुधवार यानी 19 जनवरी से लागू हो जाएगी। टाटा मोटर्स ने अपने वाहनों की कीमत में करीब 0.9 प्रतिशत की औसत बढ़ोतरी की है। वहीं, कंपनी ने ग्राहकों के फीडबैक के आधार पर कुछ मॉडल वैरिएंट पर लगभग 10,000 रुपये तक की कटौती भी की है।
विज्ञापन
2 of 7
Tata Punch
- फोटो : Tata Motors
पुरानी कीमत पर कार लेने का मौका
बढ़ती लागत देश में वाहन निर्माताओं को चुनौती दे रही है और टाटा मोटर्स ने अपने कार मॉडलों की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी के लिए एक बार फिर इस ओर इशारा किया है। हालांकि, कंपनी उन सभी ग्राहकों को प्राइस प्रोटेक्शन देगी, जिन्होंने मंगलवार को या उससे पहले टाटा मोटर्स के वाहन को बुक किया है। यानी 18 जनवरी को या इससे पहले टाटा मोटर्स की कार बुक कराने वाले ग्राहकों को पुरानी कीमत पर ही वाहन मिलेगी।
विज्ञापन
3 of 7
Tata Tiago
- फोटो : Tata Motors
इस महीने दूसरी बार बढ़ी कीमतें
इससे पहले देश की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने अपने कॉमर्शियल वाहनों को जनवरी से 2.5 फीसदी तक महंगा करने का एलान किया था। कंपनी ने अपने मीडियम एंड हेवी कॉमर्शियल व्हीकल्स, इंटरमीडियट एंड लाइट कॉमर्शियल व्हीकल्स, स्माल कॉमर्शियल व्हीकल्स और बसों की कीमतों को जनवरी महीने से बढ़ाया था। यानी जनवरी 2022 में टाटा मोटर्स ने दूसरी बार अपने वाहनों की कीमतें बढ़ाने का फैसला किया है।
4 of 7
Maruti Suzuki Swift Facelift 2021
- फोटो : Maruti Suzuki
अन्य ब्रांड ने भी बढ़ाई कीमतें
टाटा मोटर्स इस महीने मामूली कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा करने में Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) के रास्ते पर चल रही है। मारुति ने पिछले हफ्ते एक नियामक फाइलिंग में इसी तरह के फैसले की घोषणा की थी, जिसमें इनपुट लागत में वृद्धि को भी जिम्मेदार ठहराया गया था।
विज्ञापन
5 of 7
2021 Tata Safari
- फोटो : Tata Motors
वाहन उद्योग की चुनौतियां
हाल के हफ्तों में कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा करने वाले लगभग हर ऑटोमोटिव ब्रांड ने इन फैसलों के लिए बढ़ती इनपुट और परिचालन लागत को जिम्मेदार ठहराया है। और नजदीकी भविष्य में दुनिया भर में सेमिकंडक्टर चिप की कमी होने की संभावना को देखते हुए, वाहन उद्योग के लिए चुनौतियां बड़े पैमाने पर बनी हुई हैं।
विज्ञापन
6 of 7
Tata Altroz
- फोटो : Tata Motors
बिक्री पर असर
कीमतों में बढ़ोतरी संभावित रूप से मांग को कैसे प्रभावित कर सकती है, यह आने वाले समय में ही पता चलेगा। Society of Indian Automobile Manufacturers Association (SIAM), सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (सियाम) के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले दिसंबर में घरेलू बाजार में लगभग 2.19 लाख यात्री वाहन बेचे गए, जो दिसंबर 2020 के आंकड़ों से 13 प्रतिशत कम है।
राह कठिन
बिक्री के आंकड़ों में टाटा मोटर्स द्वारा की गई बिक्री शामिल नहीं है। क्योंकि कंपनी इस डेटा को SIAM को रिपोर्ट नहीं करती है। भले ही, आपूर्ति की कमी के कारण मांग स्थिर रहने पर भी आगे की राह पथरीली होने की संभावना है।