फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत में लॉन्च हुई सनरूफ वाली Tata Nexon XZ+ (S) वेरिएंट , जानें कीमत और डीटेल्स

Fri, 03 Apr 2020 08:12 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Tata Nexon - फोटो : Social
Tata Motors ने Nexon XZ + (S) वेरिएंट भारत में लॉन्च कर दी है। कंपनी ने इस कार को पेट्रोल और डीजल दोनों वर्जन में पेश किया है। कार निर्माता ने पहले सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी को 8 वेरिएंट्स- XE, XM, XZ, XZ+, XZ+ (O), XMA, XZA+ और XZA+ (O) में पेश किया था। कार निर्माता ने XZ + और XZ + (O) के बीच बैठने वाले लाइन-अप में नया XZ + (S) वेरिएंट जोड़ा है। हाल में पेश किया गया XZ+ (S) वेरिएंट अनिवार्य रूप से टॉप-ऑफ-द-लाइन वेरिएंट - XZ + (O) पर आधारित है। 
विज्ञापन

2 of 5
tata nexon variant with sunroof - फोटो : Tata Motors
इंजन
नया Nexon SUV (नेक्सन एसयूवी) पेट्रोल और डीजल दोनों इंजनों में उपलब्ध है जो अब नए BS6 ईंधन मानकों के साथ अपडेटेड है। पेट्रोल वेरिएंट में 1.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड Revotron (रेवोट्रॉन) इंजन मिलता है, जबकि डीजल यूनिट में 1.5-लीटर टर्बोचार्ज्ड Revotorq (रेवोट्रॉक) इंजन दिया गया है। पेट्रोल इंजन में 118 bhp का पावर और 170 Nm का पीक टॉक मिलता है। वहीं डीजल इंजन 108 bhp का पावर और 260 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। दोनों इंजनों में 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है, साथ ही 6-स्पीड AMT गियरबॉक्स का विक्लप भी मौजूद है। 
विज्ञापन

3 of 5
Tata Nexon 2020 Interiors - फोटो : Tata Motors
फीचर्स
नेक्सन के इस नए वेरिएंट में ज्यादातर फीचर्स टॉप-एंड मॉडल वाले दिए गए हैं। इसमें नया है तो कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी फीचर्स जैसे कि IRA कनेक्टेड ऐप, रिमोट व्हीकल कंट्रोल, लाइव व्हीकल डायग्नोस्टिक्स, व्हीकल लाइव लोकेशन, गो-फेंस, वैलेट मोड, और भी बहुत कुछ मिलता है। नए वेरिएंट में इलेक्ट्रिक सनरूफ के साथ टिल्ट फंक्शन, ऑटो हैडलैंप्स, रेन-सेंसिंग वाइपर्स, क्रूज कंट्रोल, मल्टी-ड्राइव मोड्स, रियर एसी वेंट्स, फुल ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, स्मार्ट की-पुश-बटन स्टार्ट और बहुत से फीचर्स दिए गए हैँ। 

4 of 5
Tata Nexon Facelift - फोटो : social media
सुरक्षा फीचर्स
सुरक्षा के लिए, नए Nexon XZ+ (S) वेरिएंट में ड्यूल फ्रंट एयरबैग, EBD के साथ ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल, ब्रेक असिस्ट, हिल होल्ड असिस्ट, रिवर्स पार्किंग कैमरा, फ्रंट फॉग लैंप, चाइल्ड-सीट के लिए ISOFIX एंकरेज, प्री-टेंशनर के साथ ड्राइवर सीट बेल्ट, लोड लिमिटर्स सहित कई फीचर्स मिलते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
tata nexon variant with sunroof - फोटो : Tata Motors
कीमत 
नए Nexon पेट्रोल वेरिएंट की भारत में एक्स-शोरूम कीमत 10.10 लाख रुपये है। जबकि डीजल वेरिएंट की कीमत 11.60 लाख रुपये एक्स-शोरूम इंडिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें