Bajaj Auto (बजाजा ऑटो) ने अपने Avenger Cruiser (अवेंजर क्रूजर) रेंज की दो बाइक्स Bajaj Avenger Cruiser 220 (अवेंजर क्रूजर 220) और Avenger Street 160 (अवेंजर स्ट्रीट 220) को BS6 ईंधन उत्सर्जन मानकों के साथ लॉन्च किया है। हालांकि कंपनी ने इंजन को अपडेट करने के अलावा इसमें कोई खास बदलाव नहीं किया है। बजाज ऑटो ने अपनी पूरी मोटरसाइकिल लाइन-अप को नए ईंधन मानक के अनुरूप अपडेट कर दिया है।
विज्ञापन
2 of 5
Avenger Street 160
इंजन
Avenger Cruise 220 BS6 बाइक 220CCcc सिंगल-सिलिंडर, लिक्विड कूल्ड, फ्यूल इंजेक्शन टेक्नॉलजी मिलता है। यह इंजन 8500 rpm पर 18.7 bhp पावर और 7000 rpm पर 17.5Nm टॉर्क जनरेट करता है। वहीं BS4 मॉडल में 19 बीएचपी का पावर मिलता था, यानी नया इंजन थोड़ा कम पावरफुल है। हालांकि दोनों इंजन बराबर टॉर्क जेनरेट करते हैं। यह मोटर 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है।
Bajaj Avenger Street 160 BS6 क्रूजर बाइक में कोई कॉस्मेटिक बदलाव देखने को नहीं मिलता है। इसमें 160 cc सिंगल-सिलेंडर, फ्यूल इंजेक्शन टेक्नॉलजी के साथ एयर-कूल्ड इंजन मिलता है। अपडेटेड BS6 इंजन BS4 मॉडल के समान ही 14.8 bhp का पावर देता है। जबकि इसमें पीक टॉर्क 13.7 Nm मिलता है, जो थोड़ा अधिक है। मोटर को 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है।
विज्ञापन
3 of 5
Bajaj Avenger Cruise
फीचर्स
यह बाइक में मून वाइट और ऑबर्न ब्लैक रंगों में उपलब्ध है। बाइक के फ्रंट में टॉल विडस्क्रीन और हैलोजन हेडलैंप दिए गए हैं। इसके साथ ही इसमें LED DRLs, बॉडी ग्रैफिक्स, फुली डिजिटल डिस्प्ले, ब्लैक्ड इंजन, रबराइज्ड रियर ग्रैब रेल और ब्लैक अलॉय जैसे फीचर्स मिलते हैं, जो BS4 मॉडल में भी थे।
4 of 5
Avenger Street 160
ब्रेकिंग
बाइक के BS6 मॉडल में टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स के साथ एंटी फ्रिक्शन ब्रश सस्पेंशन मिलता है। इसके साथ बाइक के रियर में फाइव स्टेप अजस्टेबल ट्विन स्पिंग सस्पेंशन यूनिट मिलती है। बाइक के फ्रंट में 280 mm डिस्क और फ्रंट में 130mm ड्रम ब्रेक्स दिए गए हैं। इसके अलावा सिंगल चैनल ABS (एंटी लॉकिंग ब्रेकिंग सिस्टम) भी मिलता है।
कीमत
Avenger Street 160 BS6 की कीमत 93,677 रुपये, जो BS4 मॉडल की तुलना में 12,000 हजार रुपये ज्यादा है। Avenger Cruiser 220 BS6 बाइक की कीमत 1.16 लाख रुपये है। BS4 मॉडल की तुलना में बाइक के BS6 मॉडल की कीमत 11,500 रुपये ज्यादा है। सभी कीमत दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत है।