फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tata Motors: अक्तूबर 2025 से टाटा मोटर्स का नाम बदलकर टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड होगा, जानें डिटेल्स

Sat, 11 Oct 2025 02:52 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Tata Motors Limited (टाटा मोटर्स लिमिटेड) ने अपने कारोबारी ढांचे में बड़े बदलाव की घोषणा की है। इसके तहत टाटा मोटर्स को दो अलग-अलग इकाइयों में बांटा जाएगा
विज्ञापन
1 of 5
Tata Harrier EV - फोटो : Nitish Kumar/Amar Ujala
Tata Motors Limited (टाटा मोटर्स लिमिटेड) ने अपने कारोबारी ढांचे में बड़े बदलाव की घोषणा की है। कंपनी ने बताया कि 1 अक्तूबर 2025 से यह नया स्ट्रक्चर लागू होगा। इसके तहत टाटा मोटर्स को दो अलग-अलग इकाइयों में बांटा जाएगा। एक जो पैसेंजर व्हीकल्स (कार और ईवी) पर ध्यान देगी, और दूसरी जो कमर्शियल व्हीकल्स (ट्रक, बस वगैरह) संभालेगी। यह बदलाव नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT), मुंबई बेंच से मंजूरी मिलने के बाद किया गया है।

यह भी पढ़ें - App-Based Public Transport: महाराष्ट्र में एप-आधारित पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए नए नियम, जानें ड्राइवर और यात्रियों के लिए क्या है खास
विज्ञापन

2 of 5
Tata Nexon - फोटो : Tata
दो डिवीजन, दो नई पहचानें
पुनर्गठन (रिस्ट्रक्चरिंग) के बाद, मौजूदा Tata Motors Limited का नाम बदलकर Tata Motors Passenger Vehicles Limited (TMPV) (टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (टीएमपीवी) कर दिया जाएगा। यह नई इकाई कंपनी के पैसेंजर कार सेगमेंट, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स और Jaguar Land Rover (JLR) (जगुआर लैंड रोवर) (जेएलआर) में किए गए निवेश पर ध्यान केंद्रित करेगी।

यह भी पढ़ें - Tractor Sales: जीएसटी में कटौती से सितंबर में ट्रैक्टरों की बिक्री ने तोड़ा रिकॉर्ड, मांग और बढ़ने की उम्मीद 
विज्ञापन

3 of 5
Tata Motors Ltd. - फोटो : Tata Motors
कमर्शियल वाहन
वहीं, कंपनी के कमर्शियल व्हीकल्स बिजनेस, जिसमें ट्रक, बस और हेवी ड्यूटी वाहन शामिल हैं, को अलग कर एक नई कंपनी बनाई जाएगी जिसका नाम होगा TML Commercial Vehicles Limited (TMLCV) (टीएमएल कमर्शियल व्हीकल्स लिमिटेड) (टीएमएलसीवी)। दिलचस्प बात यह है कि TMLCV कंपनी, टाटा मोटर्स का मूल नाम यानी Tata Motors Limited अपने पास रखेगी, जिससे कमर्शियल व्हीकल्स सेगमेंट उसी पुराने नाम के तहत चलेगा।

यह भी पढ़ें - Traffic Jam: चीन के सबसे बड़े टोल रोड पर 24 घंटे का जाम, सोशल मीडिया पर लोगों ने कहा- गुरुग्राम का आम दिन

4 of 5
Tata Motors - फोटो : Tata Motors
शेयरहोल्डर्स के लिए इसका क्या मतलब है
कंपनी ने बताया है कि 14 अक्तूबर 2025 को रिकॉर्ड डेट तय की गई है। यानी, जो निवेशक उस दिन टाटा मोटर्स के शेयर होल्ड करेंगे, उन्हें नई कमर्शियल व्हीकल कंपनी के उतने ही शेयर दिए जाएंगे।

कंपनी की फाइलिंग के मुताबिक, "14 अक्टूबर 2025 को रिकॉर्ड डेट के आधार पर, टाटा मोटर्स के हर एक शेयर (2 रुपये फेस वैल्यू का) के बदले निवेशकों को TMLCV के एक शेयर (2 रुपये फेस वैल्यू का) दिया जाएगा।" 

यह भी पढ़ें - E20 Petrol: अब सभी पेट्रोल ग्रेड में ई20 मिल रहा है, या क्या कोई ईंधन अब भी इथेनॉल मुक्त है? 

यह भी पढ़ें - Bike Road Trip: सुहावना मौसम और खुली सड़कें बुला रही हैं! बाइक रोड ट्रिप के लिए गाड़ी की ऐसे करें तैयारी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
2025 Tata Altroz Facelift - फोटो : Tata Motors
इसके बाद टाटा मोटर्स के शेयर की कीमतों में स्टॉक एक्सचेंज पर बदलाव देखने को मिलेगा ताकि नए स्ट्रक्चर को दर्शाया जा सके। वहीं, TMLCV के नए शेयर भी बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध किए जाएंगे। लेकिन इसके लिए जरूरी रेगुलेटरी मंजूरियां लेनी होंगी। 

यह भी पढ़ें - CAFE 3: अब और सख्त होंगे फ्यूल एफिशिएंसी नियम, ह्यूंदै-महिंद्रा ने कड़े ईंधन दक्षता मानदंडों के लिए कसी कमर 

यह भी पढ़ें - 7-Seater Diesel SUV: भारत की सबसे किफायती 7-सीटर डीजल एसयूवी कारें, जो बड़े परिवार के लिए हैं मुफीद 

यह भी पढ़ें - Kia Carens Clavis: किआ कैरेंस कलैविस एमपीवी का नया 6-सीटर वैरिएंट लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स 

यह भी पढ़ें - EV Car Sales:  सितंबर 2025 में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री दोगुनी, देश में ईवी की मांग बढ़ी, फाडा की रिपोर्ट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें