Bike Riding
- फोटो : FREEPIK
टायर की जांच सबसे पहले करें
गर्मी के दिनों में टायर काफी झेल चुके होते हैं। अब तापमान गिरने से टायर प्रेशर पर असर पड़ता है, जिससे ग्रिप और हैंडलिंग कम हो सकती है। इसलिए टायर के एयर प्रेशर को वाहन निर्माता द्वारा बताए गए लेवल पर ही रखें।
साथ ही ट्रेड डेप्थ, पंक्चर और साइडवॉल डैमेज की जांच करें। अगर टायर पुराना या थका हुआ दिखे, तो नया लगवाना बेहतर रहेगा। एक व्हील बैलेंसिंग और एलाइनमेंट चेक भी करवा लें। खासकर अगर बाइक को हाल में सर्विस सेंटर नहीं ले गए हैं।
यह भी पढ़ें - Kia Carens Clavis: किआ कैरेंस कलैविस एमपीवी का नया 6-सीटर वैरिएंट लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स