फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tesla: वाइब्रेंट गुजरात शिखर सम्मेलन से पहले मंत्री ने कहा- पाइपलाइन में है टेस्ला इंडिया की लॉन्चिंग

Fri, 05 Jan 2024 07:14 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Elon Musk and PM Modi - फोटो : X/@PMOIndia
टेस्ला की भारत में लॉन्चिंग बस एक घोषणा भर दूर हो सकती है। क्योंकि गुजरात के एक और राज्य मंत्री ने अमेरिकी इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता द्वारा राज्य में अपना कारोबार स्थापित करने की संभावना की पुष्टि की है। मंत्री ने कहा कि टेस्ला के भारत में पदार्पण पर शीर्ष स्तर पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को इस महीने के आखिर में गांधीनगर में आयोजित होने वाले वाइब्रेंट गुजरात समिट के दौरान सकारात्मक नतीजे की उम्मीद है। इससे पहले, एक अन्य राज्य मंत्री ने कहा था कि टेस्ला के भारत में प्रवेश की घोषणा 'बहुत जल्द' होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

2 of 5
Elon Musk Tesla Cars - फोटो : Amar Ujala
टेस्ला के भारत लॉन्च की चर्चा वाइब्रेंट गुजरात समिट के करीब आते ही जोर पकड़ रही है। शुक्रवार (5 जनवरी) को गुजरात के उद्योग मंत्री बलवंतसिंह राजपूत ने कहा कि एलन मस्क के स्वामित्व वाले इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता टेस्ला से संभावित निवेश के लिए उच्च-स्तरीय वार्ता चल रही है। उन्होंने कहा, "मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि टेस्ला पाइपलाइन में है। काफी कंपनियां संपर्क में हैं। उच्च स्तर पर वार्ता चल रही है, और हम सकारात्मक हैं।" 
विज्ञापन

3 of 5
Piyush Goyal at Tesla Car Plant - फोटो : Social Media
इससे पहले, गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री और राज्य सरकार के प्रवक्ता, रुशिकेश पटेल ने कहा था कि जल्द ही एक आधिकारिक घोषणा संभव है। पटेल ने पत्रकारों को बताया, "शायद, बहुत जल्द इस संबंध में आधिकारिक घोषणा की जाएगी। उम्मीद करते हैं कि टेस्ला गुजरात आएगी। हम निश्चित रूप से इसका स्वागत करेंगे और सभी जरूरी मदद प्रदान करेंगे, जैसा कि हमने पहले टाटा, फोर्ड और सुजुकी को दिया है।"

टेस्ला के लिए गुजरात के ही किसी शहर के बेस बनाने की संभावना है। कंपनी खास तौर पर सानंद को चुन सकती है, जहां पहले से ही टाटा मोटर्स जैसे दिग्गज कार निर्माता मौजूद हैं। रिपोर्टों के अनुसार, टेस्ला के पास भारत में अपने गीगाफैक्ट्री के लिए जमीन लेने के लिए तीन विकल्प थे। 

4 of 5
एलन मस्क से मिले पीएम मोदी - फोटो : Social Media
टेस्ला इंडिया लॉन्च: रिजेक्शन से उम्मीद तक
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की इस साल की शुरुआत में संयुक्त राज्य अमेरिका की पिछली यात्रा के बाद, टेस्ला ने संकेत दिया था कि वह अपने भारत निवेश योजनाओं पर पुनर्विचार कर रही है। इस यात्रा को दौरान पीएम मोदी की मुलाकात एलन मस्क से हुई थी। इस बैठक के बाद, मस्क ने यह भी कहा था कि वह 2024 में भारत आने की योजना बना रहे हैं। हाल ही में, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भी अमेरिका में टेस्ला के एक प्लांट का दौरा किया था। गोयल ने भी पुष्टि की है कि टेस्ला भारत में बड़ा दांव लगाने वाली है। क्योंकि यह इस साल के आखिर तक लगभग 1.9 अरब डॉलर मूल्य के कंपोनेंट्स को इंपोर्ट करने की योजना बना रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Tesla Model 3 - फोटो : Social Media
लगभग एक साल पहले, भारत में भारी आयात शुल्क के कारण टेस्ला ने यहां निवेश न करने का रुख अपनाया था, जो अमेरिकी ईवी निर्माता के लिए डील-ब्रेकर बन गया था। हालांकि, बाद में एलन मस्क ने स्वीकार किया कि भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों और बैटरी टेक्नोलॉजी के लिए काफी संभावनाएं हैं। कंपनी विश्व स्तर पर, टेस्ला मॉडल 3, मॉडल एस, मॉडल वाई और मॉडल एक्स जैसी कुछ सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कारों की पेशकश करती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें