स्कूटर चलाना सिर्फ एक बढ़िया सवारी का मजा लेने के बारे में नहीं है। बल्कि इसकी नियमित देखभाल करना मालिक की जिम्मेदारी है। नियमित देखभाल से आप अपने स्कूटर को बेहतरीन हालत में रख सकते हैं। जिससे आपको आरामदायक और सुरक्षित सवारी का एक्सपीरियंस मिलेगा। स्कूटर की देखभाल करने और उसके लाइफ को बढ़ाने में मदद करने के लिए यहां हम आपको कुछ आसान टिप्स दे रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 8
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
1. फ्लुइड लेवल की नियमित रूप से जांच करें
इंजन ऑयल, ब्रेक फ्लुइड और कूलेंट जैसे जरूरी तरल पदार्थों पर नजर रखें। नियमित रूप से उनके लेवल की जांच करें और जरूरत के मुताबिक रिफिल करें। उचित फ्लुइड लेवल बनाए रखने से वाहन का स्मूद संचालन सुनिश्चित होता है। और यह महत्वपूर्ण कंपोनेंट्स के संभावित नुकसान को रोकता है।
विज्ञापन
3 of 8
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
2. टायर के एयर प्रेशर की निगरानी करें
सुरक्षा और प्रदर्शन दोनों के लिए सही टायर प्रेशर बनाए रखना महत्वपूर्ण है। अपने स्कूटर के टायर के दबाव की नियमित रूप से जांच करें और निर्माता की सिफारिशों का पालन करें। कम हवा या ज्यादा हवा वाले टायर हैंडलिंग, माइलेज और ओवरऑल सेफ्टी को प्रभावित कर सकते हैं।
4 of 8
inverter battery water car battery new
- फोटो : istock
3. बैटरी की देखभाल
अपने स्कूटर की बैटरी को नियमित रूप से जांच करें कि कहीं इसमें जंग तो नहीं लग रही है, या कनेक्शन ढीले हो गए हों या फिर इसमें कम वोल्टेज के संकेत मिल रहे हैं। बैटरी टर्मिनलों को साफ रखें।
विज्ञापन
5 of 8
For Reference Only
- फोटो : अमर उजाला
4. ब्रेक की जांच करें
ब्रेक आपकी सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण हैं। ब्रेक पैड, डिस्क और फ्लुइड लेवल की रेगुलर जांच करें। यदि आपको कोई असामान्य शोर, कम ब्रेकिंग दक्षता, या ब्रेक लीवर में स्पंज जैसा कुछ महसूस हो, तो पूरी तरह से जांच के लिए किसी पेशेवर मैकेनिक से सलाह लें।
विज्ञापन
6 of 8
एयर फिल्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
5. एयर फिल्टर साफ करें
इंजन के बेहतर प्रदर्शन के लिए एक साफ एयर फिल्टर जरूरी है। अपने स्कूटर के मेंटेनेंस शेड्यूल के मुताबिक नियमित रूप से एयर फिल्टर को साफ करें या बदलें। एक जाम हो चुका एयर फिल्टर माइलेज और इंजन पावर दोनों पर बुरा असर डालता है।
विज्ञापन
7 of 8
For Reference Only
- फोटो : अमर उजाला
6. सफाई पर ध्यान दें
गंदगी, मलबे और जंग लगाने वाली चीजें के जमाव को रोकने के लिए अपने स्कूटर को नियमित रूप से साफ करें। बाहरी सतहों को साफ करने के लिए हल्के डिटर्जेंट, स्पंज और पानी का इस्तेमाल करें। सीट के नीचे और इंजन के आसपास जैसी जगहों पर खास ध्यान दें।
7. पेशेवर सर्विसिंग
जबकि कुछ रखरखाव कार्य घर पर किए जा सकते हैं। लेकिन नियमित पेशेवर सर्विसिंग का समय निर्धारित करना महत्वपूर्ण है। एक प्रमाणित मैकेनिक वाहन की पूरी तरह से जांच कर सकता है। और संभावित समस्याओं की पहचान कर सकता है। इतना ही नहीं मैकेनिक यह सुनिश्चित कर सकता है कि आपके स्कूटर को उसकी जरूरत के हिसाब से देखभाल मिले।
उम्मीद है कि ये सुझाव आपके स्कूटर को मेंटेन रखने और सुरक्षित और मजेदार सवारी का अनुभव लेने में आपकी मदद करेंगे।