फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Royal Enfield कर रही है 650 सीसी की स्क्रैम्बलर बाइक को लाने की तैयारी, जानिए इसकी कीमत और फीचर्स 

Wed, 06 May 2020 05:49 PM IST
अवधेश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Royal Enfield 650 Twins
Royal Enfield कंपनी अपने ग्राहकों के लिए एक और बाइक बाजार में उतारने की तैयारी कर रही है। उम्मीद है कि इस दमदार बाइक को जल्दी ही लॉन्च किया जाएगा। यह बाइक कंपनी की 650 सीसी स्कैम्बलर मोटरसाइकिल होगी। हालांकि कंपनी के पास पहले से ही 650 सीसी की दो बाइक हैं। इनमें Interceptor 650 और cafe racer Continental GT 650 शामिल हैं। अब कंपनी अपने पोर्टफोलियों में 650 सीसी स्कैम्बलर को भी शामिल करने जा रही है।     
विज्ञापन

2 of 5
Royal Enfield 650cc - फोटो : Social Media
इस नई बाइक को युवाओं को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है। इसके फीचर्स और स्टाइल में काफी बदलाव देखने को मिल सकते हैं। बता दें कि कंपनी इस 600 सीसी सेगमेंट की बाइक को दो साल बाद लॉन्च कर रही है। उम्मीद है कि Royal Enfield 650cc scrambler को कंपनी 2021 तक लॉन्च कर सकती है। 
विज्ञापन

3 of 5
royal enfield continental gt
रॉयल एनफील्ड 650 सीसी की कीमत पहले से बाजार में उपलब्ध अन्य दो 650 सीसी की बाइकों को ध्यान में रखकर रखी जाएगी। उम्मीद है कि यह बाइक इन दो बाइकों से सस्ती होगी। बता दें कि यह बाइक 2021 तक लॉन्च होने वाली चार बाइकों में से एक होगी। वहीं कंपनी Thunderbird के बदले Royal Enfield Meteor 350 पर भी काम कर रही है। Meteor को मौजूदा थंडरबर्ड के मुकाबले ज्यादा फीचर्स के साथ अपडेट किया जाएगा।         

4 of 5
royal enfield interceptor
इस नई बाइक में एलईडी लाइटिंग, अलॉय वील्ज और ट्यूबलेस टायर जैसे मॉडर्न फीचर मिलेंगे। वहीं इसके पुराने दो मॉडल्स की कीमतों की बात की जाए तो बीएस6 में अपग्रेड होने के बाद  Interceptor 650 की कीमत 2.64 लाख से 2.85 लाख रुपये और Continental GT 650 की कीमत 2.80 लाख से 3.01 लाख रुपये के बीच है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 - फोटो : Social Media
वहीं कंपनी Royal Enfield Classic 350 का न्यू जनरेशन मॉडल भी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। जानकारी के मुताबिक कंपनी इस मॉडल को इस साल के अंत तक या अगले साल के शुरुआत में ही लॉन्च कर सकती है। बाइक को टेस्टिंग के दौरान कई बार देखा जा चुका है। Royal Enfield ने इस साल की शुरुआत में BS6 कंप्लायंट Classic 350 बाइक लॉन्च की थी। यह इसी का अपडेट वर्जन है जिसे कंपनी अब लॉन्च करने जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें