फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Royal Enfield Hunter 350: रॉयल एनफील्ड हंटर 350 हुई मंहगी, जानें हर वैरिएंट की नई और पुरानी कीमतें

Tue, 30 May 2023 07:57 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Royal Enfield Hunter 350 - फोटो : Royal Enfield
Royal Enfield Hunter 350 (रॉयल एनफील्ड हंटर 350) को पिछले साल अगस्त में भारत में लॉन्च किया गया था। यह कंपनी के लिए अच्छी बिक्री संख्या बटोर रही है। चेन्नई स्थित यह दोपहिया वाहन निर्माता की सबसे सस्ती पेशकश अब एक बार फिर महंगी हो गई है। रॉयल एनफील्ड हंटर 350 की कीमतों में 3,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। यहां हम आपको इसकी हर वैरिएंट की नई कीमतें और पुरानी प्राइस लिस्ट बता रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Royal Enfield Hunter 350 - फोटो : Royal Enfield
नई प्राइस लिस्ट
रॉयल एनफील्ड के हंटर 350 को दो ट्रिम लेवल- रेट्रो और मेट्रो में पेश किया जाता है, जो तीन वैरिएंट्स में उपलब्ध हैं। हंटर 350 की कीमतें अब 1.49 लाख रुपये से लेकर 1.75 लाख रुपये, एक्स-शोरूम तक हैं। यह TVS Ronin, Jawa 43, Honda CB350RS जैसी मोटरसाइकिलों को टक्कर देती है।
 
Hunter 350 वैरिएंट नई कीमत (रुपये) पुरानी कीमत (रुपये) अंतर
Retro Hunter Factory Series 1.49 लाख 1.49 लाख -
Metro Hunter Dapper Series 1.70 लाख 1.67 लाख 3,000
Metro Hunter Rebel Series 1.75 लाख 1.72 लाख 3,000
विज्ञापन

3 of 5
Royal Enfield Hunter 350 - फोटो : Royal Enfield
इंजन पावर और स्पीड
कंपनी ने Royal Enfield Hunter 350 में वहीं इंजन मिलता है जिसका इस्तेमाल Classic 350 (क्लासिक 350) और Meteor 350 में किया जाता है। 349 cc, एयर-ऑयल कूल्ड इंजन 20.2 bhp का अधिकतम पावर और 27 Nm पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। रॉयल एनफील्ड ने हंटर 350 की विशेषताओं के हिसाब से इस इंजन के ईंधन और इग्निशन मैप को फिर से ट्यून किया है। मोटरसाइकिल की टॉप स्पीड 114 किमी प्रति घंटा है। बाइक में 13 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है और मोटरसाइकिल का कुल वजन 181 किलोग्राम है। 

4 of 5
Royal Enfield Hunter 350 - फोटो : Royal Enfield
ब्रेकिंग और सस्पेंशन
ब्रेकिंग के लिए फ्रंट में 300 मिमी डिस्क और पीछे की ओर 270 मिमी डिस्क दिया गया है। x सस्पेंशन ड्यूटी 41 मिमी टेलिस्कोपिक फोर्क्स के साथ फोर्क गैटर द्वारा की जाती है। पीछे की तरफ 6-स्टेप प्री-लोड एडजस्टेबल शॉक एब्जॉर्बर हैं। वैरिएंट के आधार पर, सिंगल चैनल ABS या डुअल-चैनल ABS का विकल्प दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Royal Enfield Hunter 350 - फोटो : Royal Enfield
एक्सेसरीज का ऑप्शन
Royal Enfield की बाइक होने के कारण इसमें ढेर सारी एक्सेसरीज उपलब्ध हैं। विभिन्न इंजन गार्ड, सम्प गार्ड, की तरह की सीटें, एलईडी टर्न इंडिकेटर, बार एंड मिरर, टूरिंग मिरर, टिंटेड फ्लाई स्क्रीन, बैक रेस्ट, पैनियर और एक पैनियर रेल हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें