फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉपुलर बाइक Royal Enfield Bullet 350 BS6 इंजन के साथ हुई लॉन्च, जानिए नई कीमतों के बारे में

Wed, 01 Apr 2020 03:44 PM IST
अवधेश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
File Photo - फोटो : royal enfield
रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 (Royal Enfield Bullet 350) को BS6 इंजन के साथ को लॉन्च किया गया है। यह बाइक दो मॉडल स्टैंडर्ड और ईएस में उपलब्ध है। वहीं स्टैंडर्ड बाजार में दो कलर ऑप्शंस ब्लैक और फॉरेस्ट ग्रीन में उपलब्ध हैं। इस बाइक की कीमत 1.27 लाख रुपये है। जो कि इसके पुराने मॉडल 5,910 रुपये अधिक है। 
विज्ञापन

2 of 5
File Photo - फोटो : royal enfield
बीएस6 बुलेट का एक्स 350 ईएस मॉडल 1.37 लाख रुपये में मिलेगा, जो पुराने बीएस4 मॉडल से 6829 रुपये ज्यादा है। यह बुलेट जेट ब्लैक, रीगल रेड और रॉयल ब्लू कलर में उपलब्ध है। बता दें कि इस बाइक का एक तीसरा मॉडल भी उपलब्ध है, जिसे लोगों की मांग पर डिजाइन किया गया है। इसे किफायती कीमतों में लॉन्च किया गया है। यह मॉडल 1.21 लाख रुपये में उपलब्ध है। जो बीएस4 मॉडल के मुकाबले 6,828 रुपये महंगा है। बाजार में इसके दो कलर सिल्वर और ब्लैक उपलब्ध हैं। देशभर के डीलरों ने इस बाइक की बुकिंग भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

3 of 5
File Photo - फोटो : royal enfield
बाइक में 346 सीसी का सिंगल सिलिंडर, एयर-कूल्ड इंजन है, जो 19.1 हॉर्स पावर की ताकत और 28 एनएम का टॉर्क जनरेट करेगा। बीएस6 वर्जन में कार्ब्युरेटर की जगह फ्यूल-इंजेक्शन सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही एग्जॉस्ट में भी कैटेलिक कन्वर्टर जोड़ा गया है।

4 of 5
File Photo - फोटो : Social Media
बीएस4 मॉडल से तुलना करें तो बीएस6 मॉडल में टॉर्क तो पहले जितना ही है मिलेगा यानी 28 एनएम है लेकिन ताकत कम हो गई है। बीएस4 मॉडल में 19.8 हॉर्स पावर की ताकत मिलती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
File Photo - फोटो : Social
बीएस6 रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 के फ्रंट में 280mm डिस्क ब्रेक और रियर में 153mm ड्रम ब्रेक लगे हैं. यह बाइक सिंगल चैनल एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) से लैस भी है। इसके फ्रंट में 35mm टेलिस्कोपिक और रियर में ट्विन शॉक अब्जॉर्बर सस्पेंशन दिये गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें