फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्च में लॉन्च हुईं ये सात दमदार बाइकें, मिलता है BS6 इंजन और कीमत है 42 हजार रुपये से शुरू

Wed, 01 Apr 2020 01:15 PM IST
अवधेश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
सांकेतिक तस्वीर
बीएस4 व्हीकल्स बेचने के लिए निर्माताओं के पास मार्च ही अंतिम महीना था। लेकिन अफसोस की बात है कि इसी बीच कोरोना वायरस महामारी फैल गई। जिसने दुनियाभर में व्यापक रूप ले लिया है। इसके चलते सरकार को 21 दिन का देशभर में लॉकडाउन करना पड़ा। जिसके चलते कई कंपनियों को अपनी लॉन्चिंग डेट टालनी पड़ी। वहीं कुछ कंपनियों ने असाधारण कदम उठाते हुए अपनी बाइक्स को लॉन्च किया। जानते हैं मार्च में कौन-कौन सी बाइक्स बाजार में लॉन्च हुईं...
विज्ञापन

2 of 8
Bajaj Dominar 250 - फोटो : Bajaj

Bajaj Dominar 250

बजाज की Dominar 250 में कंपनी ने KTM Duke 250 का इंजन लगाया है। Bajaj Dominar 250 में 248.8सीसी, सिंगल-सिलिंडर, DOHC लिक्विड-कूल्ड फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन है। यह इंजन 8,500 rpm पर 27 पीएस की पावर और 6,500 आरपीएम पर 23.5 एनएम टॉर्क पैदा करता है, जो KTM Duke 250 से थोड़ा कम है। Dominar 250 बाइक में ड्यूल चैनल एबीएस और स्लिपर क्लच मिलता है। 
 
Dominar 250 ओवरऑल Dominar 400 की तरह ही दिखती है। इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ट्विन-बैरल एग्जॉस्ट और एलईडी हेडलैंप मिलेंगे। इस मोटरसाइकिल में 17-इंच के अलॉय व्हील्ज मिलते हैं। बाइक के फ्रंट में 300 एमएम और रियर में 230 एमएम का डिस्क ब्रेक लगा है। इसकी लंबाई 2,156 एमएम, चौड़ाई 836 एमएम, ऊंचाई 1,112 एमएम और व्हीलबेस 1,453 एमएम है। इसका फ्यूल टैंक 13-लीटर का है और बाइक का वजन 180 किलोग्राम है। 

बाइक के फ्रंट में अपसाइड डाउन फोर्क और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन मिलता है। यह बाइक Canyon Red (कैन्यन रेड) और Vine Black (वाइन ब्लैक) रंगों में उपलब्ध है। इसे देश में मौजूद अधिकृत शोरूम में बुक किया जा सकता है। 
विज्ञापन

3 of 8
Honda CRF1100L Africa Twin - फोटो : Social Media

Honda CRF1100L अफ्रीका ट्विन एडवेंचर स्पोर्ट्स

इस बाइक को नए मॉडल में पहले से ज्यादा पावरफुल और पैरेलल-ट्विन इंजन के साथ लॉन्च किया गया है। इसमें 1,084 cc का इंजन है जो 100hp की पावर और 105Nm का टॉर्क पैदा करता है। 2020 Honda Africa Twin में होंडा स्टेक्टेबल टॉर्क कंट्रोल के साथ अपडेटेड इलेक्ट्रॉनिक्स भी है। नई 2020 Honda Africa Twin पुराने मॉडल के मुकाबले वजन में 5 किलोग्राम तक हल्की है। नई होंडा अफ्रीका ट्विन अडवेंचर स्पोर्ट्स बाइक 6 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड DCT ट्रांसमिशन में उपलब्ध है। इलेक्ट्रॉनिक्स पैकेज में 2020 Honda Africa Twin में HSTC (होंडा सिलेक्टेबल टॉर्क कंट्रोल) तकनीक दी गई है। यह अब नई 6 एक्सिस इनर्शियल मेजरमेंट यूनिट से पावर्ड है। नई मोटरसाइकिल में व्हीली कंट्रोल के तीन लेवल, HSTC के 7 लेवल और इलेक्ट्रॉनिक इंजन ब्रेकिंग के तीन लेवल मिलेंगे। 

होंडा का दावा है कि नई अफ्रीका ट्विन मैनुअल वर्जन 20.4 किलोमीटर प्रति लीटर और ऑटोमैटिक DCT वर्जन 20.8 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। बाइक में 25 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है। इसमें नया टचस्क्रीन इंस्ट्रुमेंट क्लस्टर अब ब्लूटूथ ऑडियो के साथ एपल कारप्ले कनेक्टिविटी से लैस है।

इसके अलावा बाइक के साथ होंडा का ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम दिया गया है जो अब सिक्स-एक्सिस इनर्शियल मेजरमेंट यूनिट दिया गया है। बाइक के लेटेस्ट मॉडल में व्हीली कंट्रोल दिया गया है जो तीन लेवल इनपुट के साथ आया है।

4 of 8
jawa & jawa 42

Jawa और Jawa 42

यह Jawa बाइक्स का बीएस6 अपडेटेड वर्जन है। जावा के मुताबिक जावा और जावा 42 का माइलेज एआरएआई के मुताबिक 37.5 किमी प्रति लीटर है। वहीं मोजो का माइलेज 35 किमी प्रति लीटर है। जावा और जावा 42 स्टैंडर्ड की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 1.64 लाख और 1.55 लाख रुपये है। इस बाइक में मॉडल, ट्रिम और रंग के आधार पर कीमतों में 5 हजार रुपये से 9 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। जावा बाइक्स में 293 सीसी का 4 स्ट्रोक, लिक्विड कूल्ड, DOHC इंजन लगा है, जो 27 बीएचपी की पावर और 28 एनएम का टार्क देता है। बाइक के साथ 6 स्पीड गियरबॉक्स है। 
विज्ञापन

5 of 8
GIXXER - फोटो : Suzuki

Suzuki Gixxer और Gixxer SF

इन गाड़ियों में बीएस6 मापदंडों को पूरा करने के लिए सिर्फ इसका मोटर अपडेट किया गया है। Suzuki ने Auto Expo 2020 में BS6 Gixxer और Gixxer SF को प्रदर्शित किया गया था। इसके बाद इन दोनों बाइक्स को मार्च में लॉन्च कर दिया गया। गाड़ी की कीमतों की बात करें तो बीएस6 की कीमतों में 12 हजार रुपये की वृद्धि की गई है। Suzuki Gixxer में पावर के लिए BS6 कंप्लाइंट वाला 155 सीसी का 4-स्ट्रोक, सिंगल-सिलिंडर, एयर-कूल्ड, FI, SOHC इंजन दिया गया है। Suzuki Gixxer में 12 लीटर का फ्यूल टैंक दिया है। इस बाइक में फ्रंट डिस्क ब्रेक दिया है। वहीं, इसके रियर में भी डिस्क ब्रेक यूनिट दी गई है।
विज्ञापन

6 of 8
Suzuki INTRUDER BS6 - फोटो : AmarUjala

Suzuki Intruder

कंपनी ने अपनी चर्चित बाइक सुजुकी Intruder को नए बीएस6 इंजन को भी अपडेट कर लॉन्च किया। बता दें कि इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 1.20 लाख रुपये है। यह बाइक 13 हजार रुपये तक महंगी हो गई है। इसमें 154.9 सीसी का फोर-स्ट्रोक, सिंगल सिलिंडर, एयर कूल्ड, फ्यूल इंजेक्टेड इंजन दिया है। अपडेशन के बाद इस सेगमेंट में पहली बार किसी बाइक की कीमत में इतना बड़ा इजाफा देखने को मिला है। बाइक में 154.9 सीसी का फोर स्ट्रोक, सिंगल सिलिंडर, एयर कूल्ड, फ्यूल इंजेक्टेड इंजन दिया गया है। जो 13.6 एचपी की पावर और 13.8 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। 

बाइक 5-स्पीड गिरयबॉक्स से लैस है। यह बाइक तीन कलर ऑप्शन मैटेलिक मैट ब्लैक/कैंडी सानोमा रेड, ग्लास स्पार्कल ब्लैक/मैटेलिक मैट टाइटेनियम सिल्वर और मैटेलिक मैट टाइटेनियम सिल्वर कलर में उपलब्ध है। वहीं इस अपडेटेड बाइक का वजन तकरीबन तीन किलोग्राम तक बढ़ने के बाद कुल वजन अब 152 किलोग्राम हो गया है। कंपनी ने बाइक में ट्यूबलेस टायर दिए हैं।

 
विज्ञापन

7 of 8
TVS XL Super Luna - फोटो : social

TVS XL100

देश की प्रमुख दो-पहिया निर्माता कंपनी TVS मोटर्स ने अपनी मशहूर मोपेड TVS XL 100 को नए बीएस6 इंजन के साथ अपडेट कर बाजार में उतारा है। इस गाड़ी को कंपनी ने कुल तीन वैरिएंट में बाजार में उतारा है। पिछले बीएस4 मॉडल की तुलना में इसकी कीमत में 3500 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। वहीं गाड़ी का इंजन 4.4 एचपी की पावर और 6.5 एनएम की टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी ने इसमें 99.7 सीसी की क्षमता का इंजन प्रयोग किया है। बीएस6 इंजन आने के बाद इसका माइलेज करीब 15 फीसदी तक बढ़ गया है। इसके बीएस4 मॉडल का वजन 84 किलोग्राम था, वहीं नए मॉडल का वजन बढ़कर 85.5 किग्रा हो गया है। 


 
विज्ञापन

8 of 8
Royal Enfield Bullet 350 - फोटो : royal enfield

Royal Enfield Bullet 350

Royal Enfield Bullet 350 बाइक स्टैंडर्ड और एक्स दो वैरिएंट्स के साथ उपलब्ध है। बाइक की तुलना बीएस4 वर्जन से करें तो बीएस6 वर्जन पुराने वर्जन की तुलना में 6000 से 7000 रुपये तक महंगा है। बाइक में 346CC, सिंगल सिलिंडर, एयरकूल्ड यूसीआई इंजन के साथ फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम दिया गया है। Royal Enfield Bullet 350 का इंजन 346 सीसी, सिंगल-सिलिंडर, एयर-कूल्ड इंजन 5250 आरपीएम पर 19.3 बीएचपी की पावर और 4,000 आरपीएम पर 28 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। कंपनी के मुताबिक बीएस6 क्लासिक 350 इंजन काफी दमदार है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें