परफॉर्मेंस बाइक बनाने के लिए देश की मशहूर वाहन निर्माता कंपनी Royal Enfield (रॉयल एनफील्ड) लगातार अपने वाहनों में छोटे-छोटे अपडेट देती रहती है। लेकिन हो सकता है कि लेटेस्ट अपडेट रॉयल एनफील्ड के चाहने वालों और संभावित खरीदारों को रास ना आए। चेन्नई स्थित बाइक निर्माता ने अपनी मोटरसाइकिल Meteor 350 (मीटियोर 350) और Himalayan (हिमालयन) से ट्रिपर नेविगेशन को स्टैंडर्ड फीचर के तौर पर हटा दिया है।
विज्ञापन
2 of 7
Royal Enfield Meteor 350
- फोटो : Royal Enfield
बना ऑप्शनल एक्सेसरी
इस क्रूजर और एडवेंचर टूरर मोटरसाइकिल के सभी वैरिएंट्स को स्टैंडर्ड तौर पर इस फीचर के साथ पेश किया गया था। लेकिन लेटेस्ट अपडेट के बाद, इन बाइक्स पर ट्रिपर नेविगेशन सिर्फ रॉयल एनफील्ड के MIY कॉन्फिगरेटर के जरिए आधिकारिक वेबसाइट पर ऑप्शनल एक्सेसरी के रूप में उपलब्ध होगा। यानी ग्राहक अगर इसे अपनी बाइक में लगवाना चाहें तो वे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑप्शनल एक्सेसरी के रूप में इसे खरीद सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 7
Royal Enfield Classic 350 Tripper navigation
- फोटो : For Reference Only
इतनी कम हुई कीमत
ट्रिपर नेविगेशन को एक स्टैंडर्ड फीचर के रूप में हटाने के कारण Meteor 350 और Himalayan दोनों की कीमतों में 5,000 रुपये की कमी की गई है। हालांकि यह अब स्टैंडर्ड फीचर की बजाए ऑप्शन फीचर के तौर पर मिलना जारी रहेगा। न्यू-जेनरेशन Classic 350 (क्लासिक 350) और Scram 411 (स्क्रैम 411) जैसे अन्य मॉडलों में, ट्रिपर नेविगेशन को शुरुआत से एक ऑप्शनल एक्सेसरी के रूप में पेश किया गया है। ब्लूटूथ के जरिए राइडर के स्मार्टफोन पर रॉयल एनफील्ड एप के साथ कनेक्ट किए जाने पर ट्रिपर पॉड टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन दिखाता है।
4 of 7
Royal Enfield Himalayan 2020 Red
- फोटो : royal enfield
हाल ही में Royal Enfield ने Meteor 350 लाइनअप में तीन नए कलर ऑप्शन शामिल किए हैं। इनमें बेस फायरबॉल वैरिएंट में हरा और नीला पेंट और टॉप-एंड सुपरनोवा वैरिएंट में पेश किया गया और एक नया रेड शेड शामिल है। कुल मिलाकर, यह क्रूजर बाइक अब 3 वैरिएंट्स और 10 कलर स्कीम में उपलब्ध है।
विज्ञापन
5 of 7
Royal Enfield Meteor 350
- फोटो : Royal Enfield
कंपनी ने बताई ये वजह
रॉयल एनफील्ड का कहना है, "चल रही वैश्विक सेमीकंडक्टर की कमी बड़े पैमाने पर ऑटोमोटिव उद्योग के लिए एक चुनौती बनी हुई है। जैसा कि कमी की स्थिति बनी हुई है, हमने मीटियोर 350 और रॉयल एनफील्ड हिमालयन जैसी बाइक्स पर ट्रिपर नेविगेशन डिवाइस फीचर को एक एडिशनल, प्लग-एंड-प्ले विकल्प के रूप में शिफ्ट करने का अस्थायी निर्णय लेते हुए सेमीकंडक्टर चिप के इस्तेमाल को ऑप्टिमाइज करने का फैसला लिया है। आरई एप पर मेक इट योर - एमआईवाई ऑप्शन के जरिए इसे खरीदा जा सकता है। उपभोक्ताओं के पास ट्रिपर डिवाइस के साथ या उसके बिना अपनी मोटरसाइकिल को चुनने का विकल्प होगा।
विज्ञापन
6 of 7
Royal Enfield Meteor 350
- फोटो : Royal Enfield
यह फैसला एक मई, 2022 से प्रभावी होगा, और हमारी मोटरसाइकिलों में सेमीकंडक्टर चिप के इस्तेमाल पर निर्भरता को जरूरी पहलुओं तक सीमित करने के लिए लिया गया है। हम जोखिमों को कम करने और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए अपने विक्रेताओं के साथ काम करना जारी रखते हैं और हमेशा अपने उपभोक्ताओं के लिए सबसे अच्छा, सबसे आकर्षक, मजेदार राइडिंग अनुभव लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"
बुकिंग राशि बढ़ी
एक अन्य अपडेट में, रॉयल एनफील्ड ने अपने सभी मॉडलों के लिए बुकिंग राशि को 10,000 रुपये से बढ़ाकर 20,000 रुपये करने का फैसला किया है। नई बुकिंग राशि 1 मई 2022 से प्रभावी होगी। कंपनी के पास इस समय अपने लाइन-अप में Bullet 350 (बुलेट 350), Classic 350 (क्लासिक 350), Meteor 350 (मीटियोर 350), Himalayan (हिमालयन), Scram 411 (स्क्रैम 411), Interceptor 650 (इंटरसेप्टर 650) और Continental GT 650 (कॉन्टिनेंटल जीटी 650) सहित सात वाहनों की बिक्री करती है।