देश में इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर मुहैया कराने वाली सबसे बड़ी कंपनियों में से एक Tata Power (टाटा पावर) ने महाराष्ट्र की National Real Estate Development Council (NAREDCO) (नेशनल रियल एस्टेट डेवलपमेंट काउंसिल) (नारेडको), के साथ साझेदारी की है। कंपनी राज्य में NAREDCO के सदस्य डेवलपर्स की संपत्तियों में 5,000 इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन लगाएगी।
विज्ञापन
2 of 4
MoU for EV Charging Stations
- फोटो : For Reference Only
ईवी को बढ़ावा
महाराष्ट्र सरकार के पर्यटन और पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे की मौजूदगी में मुंबई में रियल एस्टेट फोरम, 2022 में समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इस कदम का उद्देश्य राज्य में इलेक्ट्रिक वाहन अपनाने को बढ़ावा देना है। कहा जाता है कि टाटा पावर NAREDCO के सदस्य डेवलपर्स की संपत्तियों में एक व्यापक EV चार्जिंग सॉल्यूशन प्रदान करेगा।
विज्ञापन
3 of 4
EV Charging Stations
- फोटो : iStock
24×7 सर्विस
समझौते के तहत, जरूरत पड़ने पर इलेक्ट्रिक वाहन चार्जर्स का इंस्टॉलेशन, मेनटेनेंस और अपग्रेडेशन शामिल होगा। NAREDCO के सदस्य डेवलपर्स की संपत्तियों के EV मालिक टाटा पावर के EZ चार्ज मोबाइल एप के जरिए 24×7 वाहन चार्जिंग, निगरानी और ई-भुगतान सर्विस का लाभ उठा सकेंगे। कंपनी का मानना है कि यह सहयोग महाराष्ट्र में कार्बन उत्सर्जन को कम करने और ई-मोबिलिटी अपनाने में तेजी लाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
ये होगा फायदा
इस मौके पर टाटा पावर के सीईओ और एमडी, प्रवीर सिन्हा ने कहा, "हम राज्य भर में ईवी चार्जिंग बुनियादी ढांचे के विस्तार में तेजी लाने के लिए टाटा पावर और नारेडको सहयोग को सक्षम करने के लिए महाराष्ट्र सरकार के आभारी हैं। यह कदम एक कुशल इलेक्ट्रिक वाहन इकोसिस्टम को अंतिम उपयोगकर्ता के करीब लाएगा, जिससे हमें हरित गतिशीलता के लिए तेजी से ट्रांजिशन के राष्ट्रीय उद्देश्य में योगदान करने की अनुमति मिलेगी।"