फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bike Riding Tips For Rain: बारिश में चला रहे हैं बाइक, तो दुर्घटना से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स

Sat, 18 Jun 2022 07:09 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बारिश के मौसम में सबसे ज्यादा दिक्कतें बाइक और स्कूटर चलाने वालों को होती है। यहां हम आपको कुछ जरूरी टिप्स बात रहे हैं जिससे बारिश के मौसम में सड़क पर आपकी सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन
1 of 6
बारिश में बाइक ड्राइविंग - फोटो : For Reference Only
भारत में मानसून ने दस्तक दे दी है। आलम यह है कि देश के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश हो रही है जिससे सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। ऐसे में गाड़ी चलाना बहुत मुश्किल भरा हो सकता है। भारी बारिश से निपटने के अलावा चालकों को तेज हवाओं से भी जूझना पड़ता है। हर वाहन चालक की इच्छा होगी कि यह बंद हो जाए। लेकिन हम इस बात से मुंह नहीं मोड़ सकते कि ऐसे मौसम में गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतनी चाहिए। चालकों को इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि बरसात के मौसम में सड़क दुर्घटनाएं बढ़ जाती हैं। और अगर आप बारिश में अपनी बाइक चला रहे हैं, तो गीली सड़कों के साथ-साथ लो विजिबिलिटी से भी निपटने के लिए तैयार रहें तो काफी मदद मिलेगी। 

बारिश के मौसम में सबसे ज्यादा दिक्कतें बाइक और स्कूटर चलाने वालों को होती है। सड़कों पर फिसलन हो जाती है जिसकी वजह से सड़क दुर्घटना की घटनाओं में इजाफा होता है। कई बार छोटी-छोटी गलतियां भी बड़े हादसों को अंजाम देती हैं। यहां हम आपको कुछ जरूरी टिप्स बात रहे हैं जिससे बारिश के मौसम में सड़क पर आपकी सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। 
विज्ञापन

2 of 6
बारिश में बाइक की स्पीड कम रखें - फोटो : For Reference Only
स्पीड कम रखें
बारिश के मौसम में तेज गाड़ी बिलकुल न चलाएं। क्योंकि बारिश में सड़क पर ट्रैक्शन कम हो जाता है जिसकी वजह से आपका कंट्रोल भी गाड़ी पर कम हो जाता है। फिर चाहे वो मोटरसाइकिल हो या स्कूटर। इतना ही नहीं ड्राइविंग के दौरान अचानक ब्रेक लगाने पर ब्रेक भी असरदार तरीके से नहीं लगते। तेज बारिश में विजिबिलिटी भी कम होती है। इसलिए बारिश के समय अपने दोपहिया वाहन की स्पीड को 40 किलोमीटर प्रति घंटा से कम पर ही रखें। 
विज्ञापन

3 of 6
भारी बारिश में सड़क पर पानी भरा हो तो रूक जाएं - फोटो : For Reference Only
सड़क पर पानी भरा हो तो रूक जाएं
बारिश के मौसम में सड़कों पर जगह-जगह पानी भर जाता है। जिसकी वजह से कई बार सड़कों पर बड़े गड्ढे नजर नहीं आते। ये दिक्कत रात के समय ज्यादा होती है। इसलिए जहां पानी भरा हो वहां बिलकुल भी गाड़ी न चलाएं। इतना ही नहीं बहुत ज्यादा भरे पानी में निकलने से एक्जॉस्ट के अंदर पानी जाने का खतरा रहता है, जिससे गाड़ी बंद हो सकती है। 

4 of 6
finger wiper - फोटो : For Reference Only
फिंगर वाइपर
आजकल बाजार में फिंगर वाइपर आने लगे हैं जो हेलमेट के वाइजर पर पानी की बूंदों को साफ करने में मदद करते हैं। फिंगर वाइपर बहुत महंगे नहीं होते। अमूमन इनकी कीमत 100 रुपये से शुरू होती है। बारिश में हेलमेट के वाइजर (ग्लास) पर बूंदों के गिरने से देखने में दिक्कत होती है। और कुछ दिखाई नहीं देता जिसकी वजह से दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है। 
विज्ञापन

5 of 6
बारिश में धीमी रफ्तार - फोटो : Social
हेलमेट जरूरी पहनें
बिना हेलमेट बाइक या स्कूटर बिलकुल भी न चलाएं, फिर चाहे आप कहीं नजदीक ही क्यों न जा रहे हों। खासतौर पर बारिश के दिनों में हेलमेट जरूर पहनें। बारिश के दौरान हेलमेट के वाइजर (शीशे) की वजह से आंख पर बारिश की बूंदें नहीं पड़ती, जिससे बाइक चलाना आसान रहता है। साथ ही हेलमेट आपको सुरक्षित भी रखता है। हेलमेट नहीं पहनने से जुर्माना तो लगता ही है, साथ ही यह अपनी जिंदगी से खिलवाड़ भी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ride in heavy rain - फोटो : Social
उचित दूरी बनाकर रखें
बारिश के समय हमेशा आगे चल रहे वाहन से उचित दूरी बना कर रखें। खासतौर पर उन गाड़ियों से जो ओवरलोडिंग के साथ चल रही होती हैं। बारिश में सड़क पर ट्रैक्शन कम होता है जिसकी वजह सही समय पर ब्रेक नहीं लगते। इसके अलावा गाड़ी की हेडलाइट हमेशा ऑन ही रखें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें