Jawa Motorcycles (जावा मोटरसाइकिल्स) ने टोरग्या फेस्टिवल में अपनी बाइक 42 के 'तवांग एडिशन' के नए स्पेशल एडिशन वर्जन को पेश किया है। यह त्योहार अरुणाचल प्रदेश में मोनपा समुदाय नए साल का स्वागत करने के लिए बड़े धूम-धाम से मनाती है। Jawa 42 Tawang Edition (जावा 42 तवांग एडिशन) का उत्पादन सिर्फ 100 यूनिट्स तक सीमित होगा और इसे खास तौर पर अरुणाचल प्रदेश और पड़ोसी क्षेत्रों के ग्राहकों के लिए बनाया गया है।
विज्ञापन
2 of 4
Jawa 42 Tawang Edition
- फोटो : Jawa Motorcycles
जावा 42 तवांग एडिशन में नया क्या है?
नई जावा 42 तवांग एडिशन स्पोर्ट्स स्ट्राइप ऑलस्टार ब्लैक वैरिएंट पर आधारित है। यह लुंगटा से प्रेरणा लेता है जो इस क्षेत्र का एक पौराणिक पवन घोड़ा है जो समृद्धि का प्रतीक है। मोटरसाइकिल में फ्यूल टैंक और फ्रंट फेंडर पर लुंगटा मोटिफ के साथ-साथ बॉडी पैनल पर उत्तर-पूर्वी क्षेत्र से प्रेरित अन्य शिलालेख हैं। स्पेशल एडिशन यूनिट्स को खास दिखाने के लिए हर मोटरसाइकिल को एक यूनिक संख्या वाला कांस्य पदक भी मिलता है।
विज्ञापन
3 of 4
Jawa 42 Tawang Edition
- फोटो : Jawa Motorcycles
जावा 42 तवांग एडिशन का इंजन और गियरबॉक्स
मैकेनिकल डिटेल्स की बात करें तो, जावा 42 तवांग एडिशन स्टैंडर्ड वैरिएंट्स के जैसी ही है। इसमें 294.72cc, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन मिलता है। यह इंजन 27 bhp का पावर और 26.84 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है।
कंपनी की उम्मीदें
इस मौके पर Jawa Yezdi Motorcycles (जावा येज्दी मोटरसाइकिल्स) के सीईओ आशीष सिंह जोशी ने कहा, ''मोटरसाइकिल चलाने वालों के रूप में हमें अरुणाचल के लुभावने दृश्यों और अद्भुत सड़कों से प्यार है। समृद्ध संस्कृति और इससे जुड़ी बातें राइडिंग एक्सपीरियंस को समृद्ध बनाती हैं और ठीक यही हम जावा 42 तवांग एडिशन के साथ सम्मानित कर रहे हैं। हर कोने में छुपे हुए राइडिंग का इनाम इसे देश के हर जावा और येजदी राइडर के लिए जन्नत बनाता है।