Classic Legends Private Limited(क्लासिक लेजेंड्स प्रा. लि.) ने भारत में Jawa motorcycle (जावा मोटरसाइकल) रेंज को BS6 (भारत स्टेज-6) ईंधन उत्सर्जन मानकों वाले Jawa (जावा) और Jawa Forty Two (जावा फोर्टी टू) की कीमतों का एलान किया है।
विज्ञापन
2 of 5
Jawa Motorcycles
- फोटो : jawamotorcycles
कंपनी ने बॉबर स्टाइल की जावा पेराक को भारत में नवंबर 2019 में लॉन्च किया था। कंपनी ने इसे BS6 इंजन के साथ ही लॉन्च किया था। Jawa और Jawa Forty Two को भारत में नवंबर 2018 में लॉन्च किया गया था। लॉन्चिंग के वक्त से ही ये दोनों बाइक्स BS6 ईंधन उत्सर्जन मानकों वाले इंजन के साथ आई थीं। 1 अप्रैल 2020 से लागू होने नए ईंधन उत्सर्जन नियमों के मुताबिक इन मोटरसाइकिलों को समय से पहले तैयार करना कंपनी के लिए भविष्य को देखकर लिया गया निर्णय था।
विज्ञापन
3 of 5
Jawa Perak Engine
- फोटो : Social Media
पावर
Jawa और Jawa Forty-Two में एक जैसा 293cc का सिंगल-सिलेंडर, फोर-स्ट्रोक, लिक्विड कूल्ड इंजन दिया गया है। यह इंजन 27 bhp पावर और 28 Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है। अब यह इंजन FIT (फ्यूल इंजेक्शन टेक्नोलॉजी) के साथ आया है। इस इंजन में 6-स्पीड ट्रांसमिशन मिलेगा। Jawa Perak 334CC सिंगल-सिलेंडर, फोर-स्ट्रोक, लिक्विड कूल्ड इंजन के साथ आता है जो 30PS की पावर और 31Nm टॉर्क पैदा करता है।
बाइक के फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क्स और रियर में डुअल शॉक्स हैं। आरामदायक सफर के साथ बेहतर ब्रेकिंग के लिए कंपनी ने इसके दोनों ओर डुअल-चैनल ABS दिया गया है। बाइक के बेस वेरिएंट के साथ रियर व्हील्स में ड्रम ब्रेक और सिंगल-चैनल ABS दिया गया है।
4 of 5
Jawa Bikes
कीमत
अपडेटेड जावा और फोर्टी टू की एक्सशोरूम कीमत में 5,000 रुपए से लेकर 9,928 रुपए तक बढ़ोतरी की गई है। सिंगल चैनल ABS Jawa की कीमत 1.64 लाख रुपये से बढ़ाकर 1.73 लाख रुपये कर दी गई है। वहीं डुअल चैनल ABS Jawa की कीमत 1.73 लाख रुपये से बढ़कर 1.82 लाख रुपये हो गई है। जबकि सिंगल चैनल ABS Forty Two की कीमत 1.55 लाख रुपये से बढ़कर 1.6 लाख रुपये हो गई है। वहीं डुअल चैनल ABS Forty Two की कीमत 1.64 लाख रुपये से बढ़कर 1.69 लाख रुपये हो गई है।
BS6 मॉडल्स पेश करते हुए क्लासिक लेजेंड्स के सीईओ आशीष सिंह जोशी ने बाताया कि, "जिम्मेदार राइडिंग कंपनी का सबसे मुख्य बातों में शामिल है और जावा के साथ जावा फोर्टी टू पेश होने के समय ही BS6 मानकों पर खरी उतरती हैं. यही वजह है कि इन्हें और ज्यादा इको फ्रेंडली बनाने के लिए किए गए अपडेट के बाद दोनों मोटरसाइकल कैरेक्टर और ड्राइविंग का आनंद समान रखा गया है।"