गर्मी अब धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। जिस तरह से गर्मी बढ़ रही है उसे देख कर लगता है कि जल्द ही बिना AC चलाए कार ड्राइव करना मुश्किल होगा। अगर आपने कार के एसी की सर्विस ठीक से नहीं कराई गई है, तो फटाफट करवा लें। इस बारे में निसान मोटर इंडिया के GM, आफ्टर सेल्स, अतुल अग्रवाल ने यहां कुछ खास टिप्स बताएं हैं, जिनके बारे में हम आपको बता रहे हैं।
विज्ञापन
1. धूप में कार पार्क न करें
2 of 7
Car Park
- फोटो : Google
अक्सर देखने में मिलता है कि लोग धूप में कार पार्क कर देते हैं। ऐसा करने से फ्यूल टैंक में मौजूदा पेट्रोल अपना रूप बदलकर गैस फॉर्म में तब्दील हो जाता है और हवा में उड़ जाता है। हंलाकि यह बहुत कम मात्रा में होता है लेकिन फ्यूल भी तो कम हो जाता है। अगर सुबह से लेकर शाम तक आपकी कार धूप में ही खड़ी रहती है तो काफी फ्यूल की बर्बादी होगी। इसलिए हमेशा अपनी गाड़ी को किसी ठंडी जगह पर ही पार्क करें।
विज्ञापन
2. विंडो शेड्स का उपयोग करें
3 of 7
window shades
- फोटो : Google
जब आप अपनी कार पार्क करते हैं, तो सभी खिड़कियों को स्क्रीन के साथ कवर करें, विशेष रूप से एक चिंतनशील स्क्रीन के साथ विंडशील्ड। ये स्टिक-ऑन स्क्रीन किसी भी कार एक्सेसरी शॉप पर खरीदी जा सकती हैं और महंगी नहीं हैं। सस्ते नेट स्क्रीन से बचें, क्योंकि वे गर्मी में कटौती नहीं करते हैं। इन शेड्स के उपयोग से यह सुनिश्चित होगा कि आपकी कार का इंटीरियर अधिक समय तक ठंडा रहेगा।
3. कार को वेंटिलेट करें
4 of 7
CAR AC
अपनी कार में प्रवेश करने के तुरंत बाद एसी पर स्विच करने से आपके एसी पर बोझ पड़ता है और हवा को ठंडा करने में अधिक समय लगता है। इसलिए सबसे पहले सभी विंडो नीचे रोल करें, AC कंट्रोल को mode फ्रेश एयर मोड पर चालू करें और ब्लोअर पर स्विच करें। दो मिनट के बाद एसी पर स्विच करें और कार की खिड़कियों को रोल करें और फिर एसी को रीसर्क्युलेशन मोड में स्विच करें। यह हवा को तेजी से ठंडा करेगा, क्योंकि यह बाहर से ताजी हवा को ठंडा करने के बजाय, Repetition करता है।
विज्ञापन
4. टायरों की देखभाल करें
5 of 7
car Tyre Pressure
गर्मी में टरमैक सड़कें गर्म हो जाती हैं जिसकी वजह से टायर्स को इसका खामियाजा उठाना पड़ता है। गर्मी में घिसे-पिटे टायरों का प्रयोग न करें। टायर्स में सही टायर दबाव बनाए रखें। नार्मल हवा के बजाय नाइट्रोजन का इस्तेमाल करें इससे ओवरहीटिंग को कम करने में मदद मिलेगी। यात्रा पर निकलने से पहले हमेशा स्पेयर टायर की स्थिति की जांच जरूर करें करें।
विज्ञापन
5. कार के AC की रेगुलर सर्विस
6 of 7
car AC service
गर्मी के इस मौसम में कार के AC की सर्विस करवाना बेहद जरूरी है। अगर कार का AC कूलिंग ठीक से नहीं कर रहा है तो इसका मतलब साफ़ है कि इसमें गैस खत्म हो गई है। अगर ऐसा है तो गैस भरवा लें। AC के ट्यूब और वॉल्व की भी सफाई जरूरी है। इसके अलावा AC का सबसे अहम पार्ट उसका कंडेंसर होता है और उसकी भी जांच जरूरी है। वहीं बारिश के मौसम में जब AC से हवा कम आए तो समझ लें कि नमी के कारण अंदर बर्फ जम गई है और इसे सही करने के लिए तुरंत एसी बंद कर दें, लेकिन उसके ब्लोवर को चलते रहने दें।
गर्मी में गाड़ी का जल्दी गर्म होना आम बात है। इसलिए सबसे जरूरी होता है कार में कूलेंट की सही मात्रा का होना। क्योकिं यह इंजन को ठंडा रखने में काफी मदद करता है। इतना ही नहीं एक्स्ट्रा कूलेंट बोतल भी साथ रखें। अगर लॉन्ग ड्राइव पर जा रहे हैं तो कूलेंट की जांच करे लें। याद रखिये अगर कार में कूलेंट ठीक से काम नहीं कर रहा है तो यह इंजन के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। ओवर हीट की वजह से इंज के सीज होने का भी खतरा बना रहता है।