फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hyundai Creta 2023: नई क्रेटा SUV बनी पहले से ज्यादा सुरक्षित, ASEAN NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार रेटिंग

Wed, 07 Dec 2022 02:45 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Hyundai Creta ASEAN NCAP Crash Tests - फोटो : NCAP
दक्षिण कोरिया की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Hyundai (ह्यूंदै) ने इस साल की शुरुआत में नई Creta फेसलिफ्ट और Stargazer MPV को इंडोनेशियाई बाजार में लॉन्च किया था। दोनों मॉडलों का हाल ही में न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम फॉर साउथईस्ट एशियन कंट्रीज (ASEAN NCAP) ने सेफ्टी क्रैश टेस्ट किया था। Creta और Stargazer ह्यूंदै के पहले SUV और MPV मॉडल थे जिनकी ASEAN NCAP ने टेस्टिंग की। इसकी क्रैश टेस्टिंग नए ASEAN NCAP 2021-2025 प्रोटोकॉल के तहत किए गए हैं।

नई Hyundai Creta को ASEAN NCAP क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग मिली है। दूसरी ओर, ASEAN NCAP असेसमेंट प्रोटोकॉल में Stargazer को 4-स्टार रेटिंग मिली। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि इससे भारतीय बाजार में बिकने वाले क्रेटा मॉडल को ग्लोबल NCAP ने क्रैश टेस्ट में 3-स्टार रेटिंग दी थी। 
विज्ञापन

2 of 5
Hyundai Creta Facelift 2022 - फोटो : Instagram/@indra_fathan
कितने अंक मिले
नई Hyundai Creta ने एडल्ट प्रोटेक्शन के लिए 34.72 पॉइंट्स, चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए 15.56 पॉइंट्स और सेफ्टी असिस्ट के लिए 14.08 पॉइंट्स और मोटरसाइकिलिस्ट सेफ्टी के लिए 11.42 पॉइंट्स हासिल किए हैं।


 
विज्ञापन

3 of 5
Hyundai Creta Facelift - फोटो : Instagram/@indra_fathan
Hyundai Creta Facelift के सेफ्टी फीचर्स
ASEAN NCAP टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई क्रेटा में 2 एयरबैग मौजूद हैं। हालांकि, क्रेटा एसयूवी के टॉप वैरिएंट्स में 6 एयरबैग मिलते हैं। इस एसयूवी में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), सीटबेल्ट रिमाइंडर सिस्टम, चाइल्ड सीट्स के लिए ISOFIX इंस्टॉलेशन और पैदल चलने वाले पैसेंजर्स के लिए सुरक्षा मिलती है। 

4 of 5
Hyundai Creta Facelift - फोटो : Instagram/@indra_fathan
दी गई ADAS टेक्नोलॉजी
इसके अलावा नई क्रेटा में ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन कीप असिस्ट, लेन चेंज अलर्ट, ऑटो हाई बीम और ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन जैसे फीचर्स के साथ ADAS टेक्नोलॉजी भी मिलती है। इसके अलावा, एसयूवी में वैकल्पिक फिटमेंट के रूप में बच्चे की मौजूदगी का पता लगाने और मोटरसाइकिल के लिए रियर क्रॉस-ट्रैफिक कॉलिजन-अवॉयड असिस्ट जैसे सेफ्टी फीचर्स भी मिलते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Hyundai Creta Facelift - फोटो : For Reference Only
RCCA सेफ्टी फीचर
क्रेटा एसयूवी में ह्यूंदै RCCA टेक्नोलॉजी की पेशकश कर रही है। यह एक टेक्निकल फिटमेंट है, जो मोटरसाइकल सेफ्टी और बच्चों की मौजूदगी का पता लगाने वाली टेक्नोलॉजी के साथ आता है। RCCA एक एडिशन सेफ्टी टेक्नोलॉजी है, जिसे ह्यूंदै ने वैल्यूएशन में हाइलाइट किया है। यह कम स्पीड पर रिवर्स करते हुए बाएं या दाएं तरफ से आने वाले व्हीकल की मौजूदगी का पता लगा सकता है। यह टेक्नोलॉजी शुरू में ड्राइवर को अलर्ट करने के लिए वार्निंग देगी, लेकिन टक्कर का खतरा बढ़ने पर यह ऑटोमैटिकली ब्रेक लगाने में मदद करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें