वाहन निर्माता ग्राहकों को लुभाने और अपनी बिक्री को बढ़ाने के लिए अपनी कारों पर भारी डिस्काउंट दे रही है। Hyundai अपनी छोटी कारों Santro से लेकर Grand i10 Nios तक पर भारी छूट दे रही है।
वाहन उद्योग की हाल की बिक्री से ऐसा लग रहा है कि चीजें सुधार की तरफ हैं और उद्योग एक बार फिर पटरी पर लौटती दिख रही है। ऐसे में वाहन निर्माता ग्राहकों को लुभाने और अपनी बिक्री को बढ़ाने के लिए अपनी कारों पर भारी डिस्काउंट दे रही है।
Hyundai अपनी छोटी कारों Santro से लेकर Grand i10 Nios तक पर भारी छूट दे रही है। मई महीने के लिए लागू होने वाली छूट कारों के पेट्रोल और सीएनजी दोनों मॉडल पर दी जा रही है। इस महीने छूट योजना में सैंट्रो, ग्रैंड आई10 निओस और ऑरा सब-कॉम्पैक्ट सेडान जैसे मॉडल शामिल हैं।
विज्ञापन
2 of 8
Hyundai santro
Hyundai Santro (पेट्रोल)
Hyundai Santro (ह्यूंदै सैंट्रो) हैचबैक के पेट्रोल वैरिएंट पर 28,000 रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। इसमें 15,000 रुपये तक की नकद छूट, 10,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस और 3000 रुपये तक कॉर्पोरेट ऑफर शामिल हैं। सैंट्रो के पेट्रोल मॉडल की शुरुआती कीमत 4.90 लाख रुपये है।
विज्ञापन
3 of 8
Hyundai Santro
- फोटो : Hyundai India
Hyundai Santro (सीएनजी)
कंपनी Hyundai Santro के CNG मॉडल्स पर भी डिस्काउंट दे रही है। ऑफर के तहत इस कार पर 13,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। इसमें 10,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस और 3000 रुपये तक का कॉर्पोरेट ऑफर शामिल है। सैंट्रो के सीएनजी मॉडल की शुरुआती कीमत 6.10 लाख रुपये है।
4 of 8
Hyundai Grand i10 Nios
- फोटो : Hyundai
Hyundai Grand i10 Nios (पेट्रोल)
Hyundai Grand i10 Nios (ह्यूंदै ग्रैंड आई10 निओस) के 1.2-लीटर पेट्रोल मॉडल पर 23,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। इसमें 15,000 रुपये तक की नकद छूट, 10,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस और 3000 रुपये तक कॉर्पोरेट ऑफर शामिल हैं। ग्रैंड आई10 निओस पेट्रोल मॉडल की शुरुआती कीमत 5.39 लाख रुपये है।
विज्ञापन
5 of 8
Grand i10 Nios
- फोटो : Amar Ujala
Hyundai Grand i10 Nios (सीएनजी)
Hyundai Grand i10 Nios (ह्यूंदै ग्रैंड आई10 निओस) के CNG मॉडल पर कुल मिलाकर 13,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है। इसमें 10,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस और 3000 रुपये तक का कॉर्पोरेट ऑफर शामिल है। ह्यूंदै ग्रैंड आई10 निओस सीएनजी मॉडल की शुरुआती कीमत 7.17 लाख रुपये है।
विज्ञापन
6 of 8
Hyundai Aura
- फोटो : Hyundai
Hyundai Aura (पेट्रोल)
ह्यूंदै अपनी सब-कॉम्पैक्ट सेडान कार Aura (ऑरा) के पेट्रोल वैरिएंट पर 23,000 रुपये तक की छूट दे रही है। इसमें 15,000 रुपये तक की नकद छूट, 10,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस और 3000 रुपये तक कॉर्पोरेट ऑफर शामिल हैं। Hyundai Aura के 1.2 लीटर पेट्रोल मॉडल की शुरुआती कीमत 6.09 लाख रुपये है।
विज्ञापन
7 of 8
Hyundai Aura
- फोटो : Hyundai
Hyundai Aura (टर्बो)
Hyundai Aura Turbo (ह्यूंदै ऑरा टर्बो) मॉडल पर 48,000 रुपये तक की कुल छूट दी जा रही है। इसमें 35,000 रुपये तक की नकद छूट, 10,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस और 3000 रुपये तक कॉर्पोरेट ऑफर शामिल हैं। Hyundai Aura Turbo मॉडल की शुरुआती कीमत 8.87 लाख रुपये है।
Hyundai Aura (सीएनजी)
Hyundai Aura CNG (ह्यूंदै ऑरा सीएनजी) मॉडल पर कुल मिलाकर 13,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। इसमें 10,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस और 3000 रुपये तक का कॉर्पोरेट ऑफर शामिल है। ह्यूंदै ऑरा सीएनजी मॉडल की कीमत 7.88 लाख रुपये है।