फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Audi Q7: अदिति राव हैदरी बनीं ऑडी क्यू7 की मालकिन, जानें इस प्रीमियम लग्जरी एसयूवी की कीमत और खासियतें

Sat, 07 May 2022 08:52 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Aditi Rao Hydari buys Audi Q7 SUV - फोटो : Instagram
चमक-दमक से भरपूर बॉलीवुड में लग्जरी कारों का बड़ा क्रेज है। ज्यादातर फिल्म एक्टर और एक्ट्रेस के पास एक से बढ़कर एक ब्रांडेड कारें हैं। भारत में जर्मन लग्जरी कार ब्रांड Audi (ऑडी) की कार खरीदने वालों की सूची में नया नाम अभिनेत्री अदिति राव हैदरी का जुड़ गया है। इसके साथ ही अदिति राव हैदरी की कार कलेक्शन में एक और कार शामिल हो गई है। अदिति राव हैदरी ऑडी की फ्लैगशिप एसयूवी Audi Q7 (ऑडी क्यू7) की मालकिन बन गई हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
Aditi Rao Hydari buys Audi Q7 SUV - फोटो : Instagram
ऑटोमेकर ने कहा है कि अभिनेत्री ने ऑडी मुंबई वेस्ट डीलरशिप से अपनी नई शानदार सवारी की डिलीवरी ली। ऑडी क्यू7 मशहूर हस्तियों के बीच पसंदीदा लग्जरी एसयूवी में से एक है। बॉलीवुड के कई अभिनेता इस कार की शानदार राइड क्वालिटी, फीचर्स और टेक्नोलॉजी के साथ-साथ इसके पावर-पैक परफॉर्मेंस के मुरीद हैं और इसलिए इस एसयूवी के मालिक हैं। पिछले कई महीनों से बॉलीवुड की हस्तियों का इस कार के प्रति प्यार उमड़ रहा है। कुछ दिनों पहले तेजस्वी प्रकाश, अथिया शेट्टी, ऋतिक रोशन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और शनाया कपूर ने भी इस दमदार एसयूवी को खरीदा है। 
विज्ञापन

3 of 6
2022 Audi Q7 Facelift - फोटो : Audi
दो ट्रिम्स में उपलब्ध
Audi Q7 लग्जरी एसयूवी भारतीय बाजार में दो ट्रिम्स - Premium Plus (प्रीमियम प्लस) और Technology (टेक्नोलॉजी) में उपलब्ध है। Audi Q7 Premium Plus की कीमत 79, 99, 000 लाख रुपये और Audi Q7 Technology की कीमत 88, 33, 000 लाख रुपये है। ये कीमत एक्स-शोरूम की हैं। हाल ही में ऑडी इंडिया ने अपनी प्रीमियम एसयूवी 2022 Audi Q7 का facelift भारत में लॉन्च किया है। ऑडी क्यू7 की ऑन रोड एवं ऑफ रोड दोनों जगहों पर जबर्दस्त परफॉर्मेंस मिलती है, जिसके कारण यह गाड़ी दूसरी गाड़ियों से अलग नजर आती है। 
 

4 of 6
2022 Audi Q7 Facelift - फोटो : Audi
इंजन और पावर
Q7 फेसलिफ्ट एसयूवी में सबसे बड़ा और सबसे महत्वपूर्ण बदलाव इंजन में किया गया है। इस एसयूवी में एक नया 3.0-लीटर V6 टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है। यह इंजन अधिकतम 340 hp का पावर और 500 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।

टॉप स्पीड
यह एसयूवी 5.9 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 250 किमी प्रति घंटा है। Q7 फेसलिफ्ट भी स्टैंडर्ड क्वाट्रो ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम के साथ आती है। 
विज्ञापन

5 of 6
2022 The New Audi Q7 - फोटो : Audi

लुक और डिजाइन

  • Audi Q7 के फ्रंट में नया बंपर और मजबूत थ्री डायइमेंशनल इफेक्ट के साथ हायर एयर इनलेट्स मिलते हैं।
  • ऑक्टागोनल आउटलाइन के साथ एक सपाट और चौड़ा दिखने वाला सिंगल फ्रेम ग्रिल और नया सिल ट्रिम, जिससे गाड़ी को नया लुक मिलता है।
  • मैट्रिक्स एलईडी हेडलैंप लगे हैं, जिसमें डे-टाइम लाइट्स जलती हैं और डायनेमिक टर्न इंडिकेटर के साथ एलईडी टेल लैंप इंडिकेटर मिलते हैं।
  • इसके अलावा हाई ग्लॉस स्टाइलिंग पैकेज, इंटिग्रेटेड वॉशर नोजल्स के सीथ एडप्टिव विंड शील्ड वाइपर्स आते हैं।   
  • Audi Q7 में 19-इंच के अलॉय व्हील्स मिलते हैं।
  • Q7 पांच रंगों कैरारा वाइट, माइथोस ब्लैक, नवारा ब्लू, समुराई ग्रे और फ्लोरेट सिल्वर में आती है। 
  • Audi Q7 का इंटीरियर दो रंग - सैगा बीज और ओकापी ब्राउन में आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
2022 Audi Q7 Facelift - फोटो : Audi

इंटीरियर और फीचर्स

  • Audi Q7 के फीचर्स की बात करें, तो एसयूवी में 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 4-जोन क्लाइमेट कंट्रोल के लिए 8.6-इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले और 12.3-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर मिलते हैं।
  • Audi Q7 में बी एंड ओ का प्रीमियम 3डी साउंड सिस्टम-साउंड प्लेबैक मिलता है, जो 3डी स्पीकर्स समेत 19 स्पीकर्स, सेंटर स्पीकर और सबवूफर, 16 चैनल के एंप्लीफायर के साथ कुल 730 वॉट्स का पावर आउटपुट देता है।
  • Audi Q7 में पिछली सीट पर बैठे लोगों की मनोरंजन की भी व्यवस्था की गई है। ऑडी जेनुइन एक्सेसरीज के जरिए ऑडी एंटरटेनमेंट मोबाइल (रियर सीट्स इंटरटेनमेंट स्क्रीन) भी उपलब्ध है। Audi Q7 को 3डी साउंड के साथ बीएंडओ प्रीमियम साउंड सिस्टम से लैस किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें