कई बार ऐसा होता है कि कार मालिक अपने वाहन को काफी लंबे समय तक नहीं चलाते हैं। यह समय कुछ हफ्तों या कई मामलों में कुछ महीनों तक लंबा हो सकता है। यह निष्क्रिय अवधि निश्चित रूप से कार के विभिन्न कंपोनेंट्स और उनकी कार्यक्षमता पर भी असर डालती है। कई महीनों तक निष्क्रिय रहने के बाद भी कार का इंजन चल सकता है। लेकिन लंबे समय तक निष्क्रिय रहने की वजह से इसके कई बुरे नतीजे समाने आ सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 7
Car Parking
- फोटो : Social Media
हफ्तों या महीनों की निष्क्रिय अवधि के कारण एक महत्वपूर्ण डाउनटाइम कार के हाइड्रोलिक्स, न्यूमेटिक्स और इलेक्ट्रिकल सिस्टम पर असर डाल सकता है। मालिक को कार स्टार्ट करने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, या उसे कुछ दिनों के बाद समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि ये मुद्दे वाहन की सुरक्षा और कार्यक्षमता को खतरे में डाल सकते हैं। यहां हम आपको कुछ अहम टिप्स बता रहे हैं जिससे आपनाने से यह सुनिश्चित हो सकता है कि कार सुरक्षित रहे और उसके कंपोनेंट्स ठीक से काम करना शुरू कर दें।
आपको इन टिप्स को लागू करना चाहिए अगर आप किसी ऐसी कार को स्टार्ट करने से जा रहे हैं जो जो काफी समय से खड़ी है।
विज्ञापन
3 of 7
Tyre
- फोटो : Social Media
टायरों की जांच करें और उनमें हवा भरें
इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि कार चलाई जा रही है या नहीं, टायरों में हवा का दबाव कम हो जाता है। यहां तक कि अगर कार काफी समय तक बेकार पड़ी रहती है, तब भी उसके टायरों में हवा का दबाव कम हो जाता है। इसलिए, हवा के दबाव की जांच करें और टायरों में ठीक से हवा भरें। कम एयरप्रेशर पर कार चलाने से टायर खराब हो जाते हैं।
4 of 7
Car Battery
- फोटो : Social Media
बैटरी चेक और चार्ज करें
कार को काफी समय तक निष्क्रिय रखने से वाहन की बैटरी पर असर पड़ सकता है। इसलिए, बैटरी के चार्ज लेवल की जांच करें और इसे ठीक से रिचार्ज करें। यदि बैटरी बहुत अच्छी स्थिति में नहीं है, तो इसे नई बैटरी से बदलने की अनुशंसा की जाती है।
विज्ञापन
5 of 7
Car Fluids
- फोटो : Social Media
फ्लुइड की जांच और रिफिल करें
एक कार को इंजन ऑयल, ब्रेक फ्लुइड, पावर स्टीयरिंग फ्लुइड, ट्रांसमिशन ऑयल, कूलेंट आदि सहित विभिन्न तकनीकी तरल पदार्थों की जरूरत होती है। कार स्टार्ट करने से पहले, इन फ्लुइड के लेवल की जांच करने और जरूरत के मुताबिक उन्हें रिफिल करने का सुझाव दिया जाता है।
विज्ञापन
6 of 7
Car Fuel Tank
- फोटो : Social Media
ईंधन टैंक भरें
अगर कार काफी समय से खड़ी है और वह स्टार्ट नहीं हो रही है या काफी कोशिश करने के बाद भी स्टार्ट नहीं हो रही है। तो इसका कारण यह हो सकता है कि टैंक में पेट्रोल या डीजल काफी पुराना हो गया है। ईंधन के ज्वलनशील अंश जो इंजन को चलाने में मदद करते हैं, छह महीने में इवापोरेट (उड़ जाते) हो सकते हैं, भले ही टैंक सील कर दिया गया हो। इससे इंजन स्टार्ट होने में परेशानी होगी। इसलिए, वाहन स्टार्ट करने से पहले ईंधन टैंक में ताजा पेट्रोल या डीजल भर लें।
क्लच की जांच करें
मैन्युअल गियरबॉक्स वाली कार में, क्लच डिस्क कभी-कभी लंबी निष्क्रियता के बाद एक साथ चिपक जाती है। यदि क्लच नहीं खुलता है, तो आप कोई भी गियर चालू नहीं कर पाएंगे। आप कार को समतल और फ्री एरिया में ले जा सकते हैं और इंजन को पहले गियर में स्टार्ट कर सकते हैं। आगे बढ़ें और समय-समय पर क्लच पेडल दबाते हुए धीरे-धीरे स्पीड बढ़ाएं और धीमी करें। यह क्लच डिस्क को एक दूसरे से अलग कर सकता है। इसके अलावा किसी तकनीशियन से क्लच की जांच कराने की सलाह दी जाती है।