डिजिटल भुगतान के तेजी से बढ़ते तरीकों और देश भर में इलेक्ट्रॉनिक टोल भुगतान के लिए भारत सरकार के जोर देने के साथ, पिछले कुछ वर्षों में Paytm FASTag (पेटीएम फास्टैग) ने भारी लोकप्रियता हासिल की है। हालांकि, हाल के कुछ हफ्तों में, भारतीय रिजर्व बैंक के पेटीएम पेमेंट्स बैंक के खिलाफ आदेश से जुड़े घटनाक्रमों ने यूजर्स को एक बड़ा झटका दिया है। इस कदम की वजह से, NHAI (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) की संशोधित सूची में पेटीएम को फास्टैग जारी करने के लिए अधिकृत जारीकर्ता के रूप में हटा दिया गया है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
FASTag
- फोटो : For Reference Only
भारतीय रिजर्व बैंक ने पहले ही पेटीएम फास्टैग ग्राहकों को असुविधा से बचने के लिए अपने फास्टैग खातों को अन्य बैंकों में शिफ्ट करने की सलाह दी थी। और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने पेटीएम को वाहन मालिकों को फास्टैग जारी करने के लिए अधिकृत बैंकों में से एक के रूप में हटा दिया था।
विज्ञापन
3 of 5
FASTag
- फोटो : Amar Ujala
एक वाहन एक FASTag के दिशानिर्देश का पालन करते हुए, यूजर्स अन्य बैंकों और NBFC से फास्टैग खरीदने के लिए पेटीएम फास्टैग में अपने खाते बंद कर रहे थे। लेकिन कुछ भ्रम बना हुआ था। साथ ही, कई यूजर शिकायत कर रहे हैं कि वे आश्वस्त नहीं है कि उनका पेटीएम फास्टैग खाता बंद हो गया है या नहीं। 15 मार्च को पेटीएम के साथ फास्टैग खाते बंद करने की समय सीमा समाप्त होने के साथ, कई यूजर्स ने सोशल मीडिया पर शिकायत की है कि वे अपने खाते बंद नहीं कर पाए हैं।
4 of 5
FASTag
- फोटो : अमर उजाला
ऐसे में सवाल है कि आपका पेटीएम फास्टैग खाता रद्द कर दिया गया है या नहीं? यह सुनिश्चित करने के लिए कि नियमित रूप से उसकी स्थिति की जांच करना जरूरी है। नहीं तो, आप किसी अन्य बैंक या NBFC से अपना नया खरीदा गया फास्टैग एक्टिव नहीं कर पाएंगे। जिसकी वजह से आपका यात्रा अनुभव प्रभावित होगा और असुविधा होगी।
यदि आप पाते हैं कि आपका Paytm FASTag खाता बंद या निलंबित नहीं किया गया है, तो तुरंत डिजिटल भुगतान प्लेटफॉर्म के ग्राहक सहायता से संपर्क करना सुनिश्चित करें।