होली का उत्सव रंग बिरंगे रंगों से सराबोर होने का समय होता है। होली का त्योहार हम पर रंग की खुशियों के साथ एक नई ऊर्जा भर देता है। लेकिन जब होली ढेर सारी खुशियां लेकर आती है, तो यह रंग कहीं आपकी कार पर बाहर से और भीतर से भी भारी पड़ सकती है। रंगों की मस्ती में आप कहीं इतने बेफिक्र न हो जाएं कि आपकी चमचमती कार रंग के धब्बों से खराब हो जाए। ऐसे में आप यह सुनिश्चित करें कि आपकी कार बिलकुल चमचमाती रहे। यहां हम आपको बता रहें हैं कुछ आसान टिप्स एंड ट्रिक्स, ताकि जब आप इस होली के उत्सव का आनंद लें, तो आपकी कार किसी और दिन की तरह बेदाग और चमकदार बनी रहे।
विज्ञापन
2 of 7
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : For Reference Only
वैक्स पॉलिश लगाएं
कार को रंगों के असर से बचाने का अच्छा तरीका यह होता है कि कार पर वैक्स पॉलिश लगाई जाए। वैक्स पॉलिश जिद्दी ऑयल पेंट या स्थायी रंगों को कार पेंट की ऊपरी परत में जमने से बचाता है। जिससे आपके कार का रंग सुरक्षित रहेगा।
विज्ञापन
3 of 7
Car Cover
- फोटो : For Reference Only
वॉटरप्रूफ कवर
लेकिन अगर अपनी कार में वैक्स-पॉलिश नहीं लगवा सकें हैं तो भी घबराने की बात नहीं है। आप अपनी प्यारी कार को वॉटरप्रूफ कवर से ढंक सकते हैं। लेकिन इसमें कोई छेद या रिसाव नहीं होना चाहिए। प्लास्टिक कवर की शीट काफी मोटी हो तो आपके कार को रंग के बौझार से सुरक्षित रखेगा।
4 of 7
Parking
- फोटो : Unsplash
पार्किंग का रखें ध्यान
यदि आप अपनी कार को एक खुली जगह या किसी पतली गली में खड़ी कर देते हैं, तो होली की खुमारी में उत्साही भीड़ के लिए आसान शिकार बन सकती है। इसलिए अगर आप अपनी प्यारी कार को गैराज में पार्क कर सकते हैं तो इससे अच्छा कुछ नहीं है। यदि आप अपनी कार को खुली जगह पर पार्क करते हैं तो चीजें थोड़ी मुश्किल हो सकती हैं। अगर आप कार को सड़क किनारे या किसी खुली जगह पर पार्क कर रहे हैं, तो उसे कवर से ढक दें। कार के एक्सटीरियर को बचाने का यह सबसे अच्छा तरीका है।
विज्ञापन
5 of 7
Car Chrome door handles
- फोटो : For Reference Only
क्लिंग फिल्म या फूड रैप लगाएं
पानी से कार के क्रोम के हिस्से खराब जाते हैं। इन्हें बचाने का सबसे उपाय यह है कि इनके ऊपर क्लिंग फिल्म या एलुमीनियम फॉयल लगा सकते हैं। पानी कार के क्रोम फिनिश वाले डोर हैंडल्स और फ्रंट ग्रिल को खराब कर सकता है।
विज्ञापन
6 of 7
Car Steering
- फोटो : For Reference Only
कार के इंटीरियर को ऐसे बचाएं
आप अपनी कार के हैडरेस्ट और बैकरेस्ट को किसी बड़े साइज के पॉलीथिन बैग से कवर कर सकते हैं। अगर यह संभव नहीं है, तो पुराने तौलिये, पर्दे भी सीट पर लपेट सकते हैं। वहीं डोर हैंडल्स, स्टीयरिंग व्हील और गियर नॉब पर क्लिंग फिल्म जरूर लगा दें।
अगर आपकी कार में लेदर सीटें हैं, तो इसे लेदर प्रोटेक्टर का इस्तेमाल कर सुरक्षित किया जा सकता है। इससे रंग सीटों पर नहीं चढ़ पाएगा, साथ ही इससे सीटों की उम्र भी बढ़ती है। वहीं फैब्रिक अपहोलस्ट्री को सुरक्षित रखने के लिए इसे कवर कर दें। डेशबोर्ड और प्लास्टिक के हिस्सों को बचाने के लिए उन पर वैक्स या तेल की एक हल्की सी परत चढ़ा दें। इससे उन पर रंग नहीं चढ़ेगा, वहीं शैंपू और ब्रश का इस्तेमाल करके इस परत को हटाया जा सकता है।