देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Kia India (किआ इंडिया) ने खास तौर पर Kia Carens (किआ कैरेंस) ग्राहकों के लिए कई बिक्री और आफ्टसेल्स पैकेज शुरू करने का एलान किया है। कंपनी ने ग्राहकों को व्यापक कवरेज और मन की शांति प्रदान करने के लिए 'माई कन्वीनियंस प्लस' कार्यक्रम पेश किया है। इसके अलावा, कंपनी ने भारत के लिए आकर्षक और इंडस्ट्री फर्स्ट वैल्यू एडेड प्रोडक्ट्स भी पेश किए हैं, जो कैरेंस ग्राहकों के लिए विशेष रूप से कई सुविधा लाभ प्रदान करते हैं। कई तरह की वित्तीय योजनाओं के साथ, यह किआ कैरेंस को ग्राहकों के लिए और अधिक सुलभ बना देगा।
विज्ञापन
2 of 6
Kia Carens
- फोटो : Kia
हरदीप सिंह बरार, वाइस प्रेसिडेंट और हेड ऑफ सेल्स एंड मार्केटिंग, किआ इंडिया ने कहा, "किआ इंडिया ने हमेशा अपने ग्राहकों को अपने काम में एक अलग अनुभव प्रदान करने के माध्यम से बेहतरीन उत्पादों और सेवाओं की पेशकश करने का प्रयास किया है। माई कन्वीनियंस प्लस और कई नए मूल्य प्रस्तावों जैसी अनूठी बिक्री और बिक्री पश्चात सेवा पहल के साथ, हम किआ ब्रांड के अनुभव को अपने ग्राहकों के और करीब ले जाना चाहते हैं। हमारे देश में कार खरीदना एक भावनात्मक निर्णय है, और हमारा यह निरंतर प्रयास है कि हम अपने ग्राहकों को उनकी कार खरीदने की यात्रा के हर कदम पर मन की पूर्ण शांति सुनिश्चित करें।"
विज्ञापन
3 of 6
Kia Carens
- फोटो : Kia
माई कन्वीनियंस प्लस
'माई कन्वीनियंस प्लस' कैरेंस ग्राहकों के लिए एक खास आफ्टरसेल्स पहल है, जो समय-समय पर रखरखाव, एक्सटेंडेड वारंटी, टायर एलॉय प्रोटेक्शन सहित रोड साइड असिस्टेंस को कवर करने वाला एक बंडल पैकेज प्रदान करता है, जिससे ग्राहकों को एक व्यापक कवरेज और मन की पूर्ण शांति मिलती है। ग्राहकों को यहां विकल्प उपलब्ध कराए जाते हैं और वे प्रीमियम और लग्जरी पैकेज में से किसी एक का चुनाव कर सकते हैं, जो क्रमश: 4 और 5 साल के लिए कवरेज प्रदान करता है। यह पहल ग्राहकों को सर्विस खर्च में बढ़ोतरी से बचाव, पूरे भारत में वैलेडिटी, पर्सनालाइजेशन, ट्रांसपेरेंसी और फ्लेक्जीबिलिटी का एडिशनल फायदा देती है।
4 of 6
Kia Carens
- फोटो : Kia India
अनोखी स्कीम
ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए और उत्पादों को आसानी से सुलभ बनाने के लिए, किआ इंडिया ने कैरेंस ग्राहकों के लिए कई मूल्य प्रस्तावों की घोषणा की है।
केयर शील्ड : भारत और इंडस्ट्री में पहली स्कीम, जो लगभग कोई सवाल पूछे बिना एक्सीडेंटल रिपेयर विकल्प की पेशकश करती है।
केयर शील्ड+: भारत और इंडस्ट्री में पहला रिइम्बर्समेंट प्रोग्राम, जो अधिकतम दो बार एक्सीडेंट कवरिंग के परिणामस्वरूप कानूनी लड़ाई पर होने वाला एक लाख रुपए तक के खर्च की प्रतिपूर्ति करेगा।
ग्राहक द्वारा गलत ईंधन भरने से उत्पन्न समस्या से इंजन को सुरक्षित रखने की सुविधा। एक बार फिर,अद्वितीय मूल्य प्रस्ताव और इंडस्ट्री की पहली पहल।
विज्ञापन
5 of 6
Kia Carens
- फोटो : Kia
इसके अलावा, कंपनी ने ऑनलाइन बुकिंग पर 10 प्रतिशत कैशबैक (ICICI बैंक डेबिट और क्रेडिट कार्ड के साथ), न्यूनतम 7.10 प्रतिशत की शुरुआत से ऑन-रोड फाइनेंशिंग, और चुनिंदा पार्टनर्स के साथ 100 प्रतिशत प्रोसेसिंग शुल्क से छूट सहित कई आकर्षक फाइनेंस स्कीम भी पेश की हैं।
किआ इंडिया ने ओवरऑल कस्टम ओनरशिप अनुभव को बेहतर बनाने और सेल्स, सर्विस, कस्टमर रिवार्ड सहित कई लाभ उपलब्ध कराने के लिए हाल ही में इंडस्ट्री-फर्स्ट इंटीग्रेटेड कस्टमर कम्यूनिकेशन एप्लीकेशन 'MyKia' को भी लॉन्च किया है। MyKia ऐप का उपयोग करके, ग्राहक अपनी कार ओनरशिप यात्रा के प्रत्येक पहलू का ध्यान रख सकते हैं। ऐप मौजूदा ग्राहकों के लिए एक अनूठा और एक्सक्लूसिव रिवार्ड प्रोग्राम की भी पेशकश करता है, जो फैशन, ट्रैवल, एफएंडबी, इलेक्ट्रॉनिक्स, और लाइफस्टाइल आदि जैसी विभिन्न श्रेणियों में विभिन्न उपभोक्ता ब्रांड्स पर एक्सक्लूसिव डिस्काउंट की पेशकश करता है। यह ग्राहकों के लिए हाल ही में शुरू किए गए व्हाट्सऐप कम्यूनिकेशन प्लेटफॉर्म के अलावा अतिरिक्त सुविधा है।