फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hero MotoCorp: हीरो मोटोकॉर्प अपने स्कूटरों पर दे रही है 6000 रुपये तक के फायदे, महिला दिवस बोनस का एलान

Thu, 10 Mar 2022 10:32 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Hero Motocorp Scooter - फोटो : Hero Motocorp
Hero MotoCorp (हीरो मोटोकॉर्प) ने अपने महिला दिवस समारोह के हिस्से के रूप में ज्यादा महिला ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए नए ऑफर और छूट का एलान किया है। देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी महिलाओं को अपने स्कूटरों पर 6,000 रुपये तक की छूट और फायदे दे रही है। 
विज्ञापन

2 of 6
Hero Destini 125 - फोटो : Hero Motocorp
क्या है ऑफर
ग्राहक हीरो के  किसी भी स्कूटर मॉडल पर 4,000 रुपये तक के नकद बोनस का लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा, कंपनी अपने Destini 125 (डेस्टिनी 125) स्कूटर पर 2,000 रुपये तक का एक्सचेंज या लॉयल्टी बोनस भी दे रही है। ये ऑफर सिर्फ महिला ग्राहकों के लिए हैं और 11 मार्च तक ही मान्य हैं।
विज्ञापन

3 of 6
Hero Pleasure plus xtec - फोटो : Hero MotoCorp
हीरो स्कूटरों की रेंज
Hero MotoCorp भारत में कई स्कूटरों की बिक्री करती है। कंपनी के स्कूटरों की सूची में Hero Pleasure Plus (हीरो प्लेजर प्लस), Maestro Edge 110 (मेस्ट्रो एज 110), Destini 125 (डेस्टिनी 125) और Maestro Edge 125 (मेस्ट्रो एज 125) शामिल हैं।

4 of 6
Hero Maestro Edge 125 - फोटो : Hero Motocorp
इन स्कूटरों की कीमत Pleasure के बेस वैरिएंट के लिए 62,220 रुपये से शुरू होती है और Maestro Edge 125 के टॉप-एंड 'कनेक्टेड' मॉडल के लिए 82,320 रुपये तक जाती है।
विज्ञापन

5 of 6
Himachal Pradesh police gets Hero MotoCorp Bike - फोटो : PTI
हिमाचल प्रदेश पुलिस को दी 108 बाइक
इस बीच, हीरो मोटोकॉर्प ने मंगलवार को अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) कार्यक्रम के तहत हिमाचल प्रदेश पुलिस को 108 मोटरबाइक प्रदान की। ये मोटरसाइकिलें हीरो मोटोकॉर्प द्वारा हिमाचल प्रदेश पुलिस द्वारा हर जगह महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दी गई थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Hero Glamour - फोटो : Hero Motocorp
ये मोटरसाइकिलें चंबा, हमीरपुर, ऊना, बिलासपुर, कांगड़ा, सिरमौर और मंडी जिलों के थानों और चौकियों में तैनात पुलिसकर्मियों के लिए उपयोगी साबित होंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें