Nissan Magnite
- फोटो : Nissan
Nissan Magnite
भारत में निसान की यह सबसे ज्यादा बिकने वाली सबकॉम्पैक्ट एसयूवी है। निसान के मुताबिक मैग्नाइट की अभी तक 65 वहजार से ज्यादा एडवांस बुकिंग मिल चुकी हैं। Magnite जैसे चार ट्रिम्स में आती है। इनमें XE, XL, XV और XV Premium शामिल हैं। मैग्नाइट में वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले के साथ 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, रियर एसी वेंट्स के साथ ऑटो एसी, एक्सटीरियर में 16-इंच के डुअल-टोन अलॉय व्हील, और LED DRL के साथ एलईडी हेडलैंप दिए गए हैं। टॉप मॉडल में वायरलेस चार्जर, एयर प्योरीफायर, जेबीएल स्पीकर, LED स्कफ प्लेट, एंबिएंट लाइटिंग और पडल लैंप मिलते हैं। इसके अलावा इसमें एंटी-रोल बार, ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल स्टार्ट असिस्ट, व्हीकल डायनामिक कंट्रोल जैसे फीचर भी आते हैं। माइलेज की बात करें तो इसका टर्बो-मैनुअल ट्रांसमिशन वैरिएंट 20 किमी प्रति लीटर और CVT वेरिएंट 17.7 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है। भारतीय बाजार में इसकी शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 5.59 लाख रुपये है, जो इसके टॉप एंड वैरिएंट पर 9.74 लाख रुपये तक जाती है।