दुनिया भर में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती संख्या के साथ, इन बैटरी-इलेक्ट्रिक वाहनों की सुरक्षा सावधानियां भी ईवी खरीदारों और मालिकों के लिए महत्वपूर्ण होती जा रही हैं। इंटरनल कंब्शन इंजन (आईसीई) से चलने वाले वाहनों की तुलना में इलेक्ट्रिक वाहनों में काफी कम मूविंग पार्टस होते हैं। हालांकि, चुनिंदा परिस्थितियों में इलेक्ट्रिक वाहनों में आग लगने की संभावना विशेष रूप से होती है। साथ ही, ईवी में लगी आग की तीव्रता आईसीई वाहन में लगी आग की तुलना में बहुत ज्यादा होती है।
विज्ञापन
2 of 6
EV Charging
- फोटो : For Reference Only
ईवी में आग लगने के कई कारण हो सकते हैं, क्योंकि वे बिजली से चलते हैं, और बैटरी पैक पावर जेनरेट करते समय अत्यधिक गर्मी भी पैदा करता है। इलेक्ट्रिक वाहन को सुरक्षित वातावरण में चार्ज करना चालक की सुरक्षा और वाहन के बैटरी पैक के स्वास्थ्य दोनों के लिए जरूरी है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप अपने इलेक्ट्रिक वाहन को कहां चार्ज करते हैं, चाहे वह घर पर हो या सार्वजनिक ईवी चार्जिंग स्टेशन पर, कुछ एहतियाती सुझावों का पालन करना बेहद फायदेमंद हो सकता है। इलेक्ट्रिक वाहन को चार्ज करते समय सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यहां हम आपको कुछ अहम टिप्स बता रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 6
EV Charging
- फोटो : Social Media
प्रमाणित चार्जिंग स्टेशन का इस्तेमाल करें
सुरक्षा संबंधी किसी भी समस्या से बचने के लिए हमेशा प्रमाणित चार्जर और प्रमाणित चार्जिंग स्टेशन का इस्तेमाल करें। प्रमाणित चार्जिंग स्टेशन और उनके चार्जर सभी सुरक्षा मानकों को पूरा करते हैं और ओवरचार्जिंग और ओवरहीटिंग जैसी महत्वपूर्ण समस्याओं को रोकने के लिए डिजाइन किए गए हैं। जो कही और चार्ज करने पर आपके ईवी के लिए समस्या का कारण बन सकते हैं।
4 of 6
EV Charging
- फोटो : Social Media
अत्यधिक तापमान में चार्ज करने से बचें
अत्यधिक तापमान आपके वाहन के बैटरी पैक के लिए हानिकारक हो सकता है और इसकी वजह से बैटरी की लाइफ भी कम हो सकता है। इसलिए, अत्यधिक तापमान में ईवी को चार्ज करने से बचने की हमेशा सलाह दी जाती है। ईवी को सीधी धूप में चार्ज करने से बचें, क्योंकि गर्मी का असर चार्जिंग सिस्टम और बैटरी पैक पर भी पड़ सकता है।
विज्ञापन
5 of 6
EV Charging
- फोटो : Social Media
गीली स्थितियों में चार्ज करने से बचें
पानी के साथ बिजली का कोई मेल नहीं है, और जब ये दोनों एक साथ आते हैं तो हमेशा सुरक्षा पर जोखिम होता है। इसलिए, गीली परिस्थितियों में इलेक्ट्रिक वाहन को चार्ज करने से बचना बहुत महत्वपूर्ण है। यदि ईवी को गीली स्थिति में चार्ज किया जाना है, तो हमेशा सुनिश्चित करें कि चार्जिंग स्टेशन और केबल पानी के संपर्क में न आएं।
ज्यादा चार्ज न करें
ओवरचार्जिंग किसी भी बैटरी के लिए खराब है, चाहे वह स्मार्टफोन की हो या इलेक्ट्रिक वाहन की। ओवरचार्जिंग से बैटरी खराब हो सकती है और उसकी लाइफ काफी कम हो सकता है। ज्यादातर आधुनिक इलेक्ट्रिक वाहन ओवरचार्जिंग को रोकने के लिए एक बिल्ट-इन मैकेनिज्म (अंतर्निर्मित तंत्र) के साथ आते हैं, लेकिन इसके बावजूद वाहन की चार्जिंग प्रक्रिया पर नजर रखना महत्वपूर्ण होता है।