फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

electric cars: सितंबर महीने तक देश में लॉन्च हुई ये नौ इलेक्ट्रिक कारें, देखिए पूरी लिस्ट

Mon, 02 Oct 2023 01:16 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जनवरी से सितंबर के बीच देश में कई इलेक्ट्रिक कारों को लॉन्च किया गया है। किस कंपनी की ओर से किस कार को भारतीय बाजार में लाया गया है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 10
EV Charging Stations - फोटो : For Reference Only

भारतीय बाजार में लगातार नई कारों को पेश और लॉन्च किया जा रहा है। जनवरी से सितंबर के बीच देश में किस कंपनी की ओर से किस इलेक्ट्रिक कार को किन खूबियों और रेंज के साथ लॉन्च किया गया है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

विज्ञापन

2 of 10
BMW i7 M70 xDrive - फोटो : BMW
बीएमडब्ल्यू आई7
बीएमडब्ल्यू की ओर से साल की शुरुआत में ही आई7 इलेक्ट्रिक कार को भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया था। ऑल व्हील ड्राइव के साथ आने वाली इस कार को फुल चार्ज में 625 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इसमें लगी मोटर से कार को 544 पीएस की पावर मिलती है।
विज्ञापन

3 of 10
For Reference Only - फोटो : अमर उजाला
ह्यूंदै आयोनिक5
ह्यूंदै की ओर से आयोनिक5 को ऑटो एक्सपो के दौरान लॉन्च किया गया था। इस दौरान बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान भी मौजूद थे। इसमें लगी बैटरी को फुल चार्ज करने के बाद 631 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इसमें लगी मोटर से 217 पीएस की पावर और 350 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है।

4 of 10
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
महिंद्रा एक्सयूवी400
महिंद्रा की ओर से भी एक्सयूवी400 को भारतीय बाजार में इस साल में ही लॉन्च किया गया है। इस एसयूवी में कंपनी की ओर से दो बैटरी के विकल्प दिए गए हैं। जिससे एसयूवी को 375 और 456 किलोमीटर की रेंज मिलती है। दो बैटरी के साथ एक मोटर मिलती है जिससे एसयूवी को 150 पीएस और 310 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है।
विज्ञापन

5 of 10
For Reference Only - फोटो : citroen india
सिट्रॉएन ईसी3
सिट्रॉएन ईसी3 कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक कार है जिसे भारत में लॉन्च किया गया है। इसमें लगी मोटर से 57 पीएस और 143 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। फुल चार्ज में इसे करीब 320 किलोमीटर की रेंज मिलती है।
विज्ञापन

6 of 10
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
एमजी कॉमेट ईवी
एमजी की ओर से भारतीय बाजार में दूसरी इलेक्ट्रिक कार के तौर पर कॉमेट को लॉन्च किया गया। इस छोटी कार में सिर्फ दो दरवाजे और चार लोगों के बैठने की जगह है। कंपनी की ओर से इसमें 17.3 केडब्ल्यूएच की बैटरी दी गई है, जिसे फुल चार्ज के बाद 230 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इसमें लगी मोटर से 42 पीएस और 110 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है।
विज्ञापन

7 of 10
ऑडी इलेक्ट्रिक कार - फोटो : social
ऑडी क्यू8 ई-ट्रॉन
ऑडी की ओर से भी क्यू8 ई-ट्रॉन को भारतीय बाजार में साल 2023 के दौरान ही लॉन्च किया गया है। अगस्त तक लॉन्च हुई कारों में यह दूसरी सबसे महंगी कार है। इसमें कंपनी की ओर से दो बैटरी के विकल्प मिलते हैं। जिससे कार को करीब 600 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इसमें लगी मोटर से 408 पीएस की पावर और 664 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है।

8 of 10
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
वोल्वो सी40 रिचार्ज
वोल्वो की ओर से सी40 रिचार्ज में 78 किलोवाट आवर की क्षमता वाली बैटरी को दिया गया है। जिसके साथ ड्यूल इलेक्ट्रिक मोटर को दिया गया है। इस बैटरी से एसयूवी को 530 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। साथ ही इसे चार्ज करने में आठ घंटे का समय लगता है। वहीं फास्ट चार्जर से 10 से 80 फीसदी चार्ज करने में सिर्फ 27 मिनट का समय लगता है। इसमें लगी मोटर से एसयूवी को 408 बीएचपी और 660 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है।

9 of 10
Tata Nexon EV Facelift - फोटो : Tata Motors
टाटा नेक्सन इलेक्ट्रिक
नेक्सन इलेक्ट्रिक में 40.5 किलोवाट आवर की बैटरी दी गई है। इस बैटरी से एसयूवी को 465 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। जीरो से 100 किलोमीटर की स्पीड पकड़ने में इसे 8.9 सेकेंड का समय लगता है। इसमें लगी मोटर से एसयूवी को 106.4 किलोवाट और 215 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। वहीं इसके मिड रेंज वाले वैरिएंट में 30 किलोवाट आवर की बैटरी मिलती है। जिससे एसयूवी को 325 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इसे जीरो से 100 किलोमीटर की स्पीड पकड़ने में 9.2 सेकेंड लगते हैं और इसमें लगी मोटर से 95 किलोवाट और 215 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसके साथ ही इसमें मल्टी मोड रीजनरेटिव तकनीक मिलती है। घर में लगे 7.2 किलोवाट के चार्जर से इसे 10 से 100 फीसदी चार्ज करने में 4.3 और छह घंटे में चार्ज किया जा सकता है। वहीं डीसी फास्ट चार्जर से एसयूवी को चार्ज करने में 56 मिनट का समय लगता है।
विज्ञापन

10 of 10
Mercedes EQE Luxury Electric SUV - फोटो : Mercedes-Benz
मर्सिडीज ईक्यूई
मर्सिडीज की ओर से ईक्यूई को भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया है। इसमें पावर दो मोटरों से आता है, हर एक्सल पर एक, जो 402 बीएचपी और 858 न्यूटन मीटर टॉर्क देता है। यह इलेक्ट्रिक एसयूवी जीरो से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार सिर्फ 4.9 सेकंड में पकड़ लेती है। इसकी टॉप स्पीड 210 किलोमीटर प्रति घंटा है। कंपनी अपने 90.56 kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक से एक बार चार्ज करने पर 765 किमी की रेंज का दावा करती है। एसयूवी में स्टैंडर्ड तौर पर ऑल-व्हील ड्राइव मिलता है और यह 170 किलोवाट तक डीसी फास्ट चार्जिंग स्पीड को सपोर्ट कर सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें