फ्लोरिडा के एक न्यायाधीश को "उचित सबूत" मिले कि टेस्ला के मुख्य कार्यकारी एलन मस्क और अन्य प्रबंधकों को पता था कि वाहन निर्माता के वाहनों में दोषपूर्ण ऑटोपायलट सिस्टम था। लेकिन फिर भी उन्होंने असुरक्षित कारों को चलाने की इजाजत दी। एक फैसले में यह जानकारी सामने आई है।
पाम बीच काउंटी के सर्किट कोर्ट में जज रीड स्कॉट ने पिछले हफ्ते फैसला सुनाया कि एक घातक दुर्घटना के मुकदमे में वादी मुकदमा चला सकता है और जानबूझकर कदाचार और घोर लापरवाही के लिए टेस्ला के खिलाफ दंडात्मक क्षति का दावा कर सकता है। आदेश की सूचना पहले सामने नहीं आई थी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
Tesla Car Accident
- फोटो : Social Media
यह फैसला टेस्ला के लिए एक झटका है क्योंकि कंपनी ने इस साल की शुरुआत में ऑटोपायलट ड्राइवर असिस्टेंट सिस्टम पर कैलिफोर्निया में दो उत्पाद दायित्व परीक्षण (प्रॉडक्ट लायबिलिटी ट्रायल) जीते थे। इस मामले में फिलहाल टेस्ला के प्रवक्ता की कोई टिप्पणी सामने नहीं आई है।
फ्लोरिडा का मुकदमा 2019 में मियामी के उत्तर में एक दुर्घटना की वजह से हुआ था। जिसमें मालिक स्टीफन बैनर का मॉडल 3 एक 18-पहिया बड़े रिग ट्रक के ट्रेलर के नीचे चला गया था, जो सड़क पर पलट गया था। जिससे टेस्ला कार की छत टूट गई और बैनर की मौत हो गई। अक्तूबर में होने वाले परीक्षणों में देरी हुई, और इसे दोबारा तय नहीं किया गया है।
विज्ञापन
3 of 6
For Reference Only
- फोटो : Tesla
दक्षिण कैरोलिना विश्वविद्यालय के कानून प्रोफेसर ब्रायंट वॉकर स्मिथ ने न्यायाधीश के साक्ष्य के सार को अहम बताया है। क्योंकि यह टेस्ला को आंतरिक रूप से जो पता था और अपनी मार्केटिंग में वह जो कह रहा था, उनके "खतरनाक रूप से बेमेल" होने का इशारा मिलता है।
स्मिथ ने कहा, "यह राय एक सार्वजनिक परीक्षण के लिए दरवाजा खोलती है। जिसमें न्यायाधीश बहुत सारी गवाही और अन्य सबूतों को स्वीकार करने के इच्छुक लगते हैं। जो टेस्ला और उसके सीईओ के लिए काफी अजीब हो सकते हैं। और अब उस मुकदमे का नतीजा दंडात्मक हर्जाने वाला फैसला हो सकता है।"
4 of 6
Tesla Car
- फोटो : Social Media
फ्लोरिडा के न्यायाधीश को इस बात के सबूत मिले कि टेस्ला "एक ऐसी मार्केटिंग रणनीति में लगी हुई थी जिसने उत्पादों को ऑटोनॉमस बताया" और टेक्नोलॉजी के बारे में मस्क के सार्वजनिक बयानों का "उत्पादों की क्षमताओं के बारे में विश्वास पर महत्वपूर्ण असर पड़ा।"
स्कॉट ने यह भी पाया कि वादी, बैनर की पत्नी, को जूरी सदस्यों के सामने यह तर्क देने में सक्षम होना चाहिए कि टेस्ला की नियमावली और "क्लिकरैप" एग्रीमेंट में चेतावनियां नाकाफी थीं।
विज्ञापन
5 of 6
Tesla Car Accident
- फोटो : Social Media
जज ने कहा कि यह दुर्घटना 2016 में जोशुआ ब्राउन से जुड़ी घातक दुर्घटना के समान है। जिसमें ऑटोपायलट सिस्टम गुजरने वाले ट्रकों का पता लगाने में नाकाम रहा। जिससे वाहन तेज रफ्तार से ट्रैक्टर ट्रेलर के नीचे चले गए।
न्यायाधीश ने लिखा, "यह नतीजा निकालना सही होगा कि प्रतिवादी टेस्ला अपने सीईओ और इंजीनियरों के जरिए 'ऑटोपायलट' के क्रॉस ट्रैफिक का पता लगाने में नाकाम होने की समस्या से पूरी तरह वाकिफ था।"
बैनर के वकील, लेक "ट्रे" लिटल III ने कहा, "दंडात्मक आचरण के साक्ष्य के आधार पर उन्हें इस नतीजे पर बेहद गर्व है।"
न्यायाधीश ने 2016 के एक वीडियो का भी हवाला दिया। उस वीडियो में ऑटोपायलट को बाजार में लाने के तरीके के रूप में टेस्ला कार को मानवीय हस्तक्षेप के बिना चलाते हुए दिखाया गया है। वीडियो की शुरुआत में एक डिस्क्लेमर दिखता है जिसमें कहा गया है कि ड्राइवर की सीट पर बैठा व्यक्ति सिर्फ कानूनी कारणों से है। इसमें कहा गया, ''कार खुद चल रही है।''
न्यायाधीश ने लिखा, वह वीडियो उन परिदृश्यों को दिखाता है जो बैनर के सामने आने से "अलग नहीं" थे।
उन्होंने लिखा, "इस वीडियो का न होना इस बात का संकेत है कि वीडियो महत्वाकांक्षी है या यह टेक्नोलॉजी फिलहाल बाजार में मौजूद नहीं है।"