फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ducati Scrambler Urban Motard: डुकाटी ने भारत में लॉन्च की नई स्क्रैम्बलर अर्बन मोटार्ड, जानें कीमत और फीचर्स

Tue, 28 Jun 2022 04:29 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इटली की प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Ducati India (डुकाटी इंडिया) ने भारत में Scrambler Urban Motard (स्क्रैम्बलर अर्बन मोटार्ड) मोटरसाइकिल को लॉन्च करने का एलान किया है।
विज्ञापन
1 of 5
Ducati Scrambler Urban Motard 2022 - फोटो : Ducati
इटली की प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Ducati India (डुकाटी इंडिया) ने भारत में Scrambler Urban Motard (स्क्रैम्बलर अर्बन मोटार्ड) मोटरसाइकिल को लॉन्च करने का एलान किया है। कंपनी ने नई Ducati Scrambler Urban Motard बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 11.49 लाख रुपये तय की है। इसके साथ ही डुकाटी स्क्रैम्बलर अर्बन मोटार्ड की आधिकारिक बुकिंग मंगलवार से पूरे देश में शुरू हो गई है। 
विज्ञापन

2 of 5
Ducati Scrambler Urban Motard 2022 - फोटो : Ducati
लुक और फीचर्स
Scrambler लाइनअप के अन्य मॉडलों की तुलना में डुकाटी ने अर्बन मोटर्ड ट्रिम के लिए मामूली कॉस्मेटिक बदलाव किए हैं। स्क्रैम्बलर अर्बन मोटर्ड में आकर्षक फ्यूल टैंक ग्राफिक्स के साथ स्टार सिल्क व्हाइट और डुकाटी जीपी'19 रेड की डुअल पेंट स्कीम मिलती है। बाइक में हाई माउंटेड फ्रंट मडगार्ड, फ्लैट सीट, लो हैंडलबार और साइड नंबर प्लेट है। 
विज्ञापन

3 of 5
Ducati Scrambler Urban Motard 2022 - फोटो : Ducati
एलईडी लाइटिंग के अलावा, डुकाटी स्क्रैम्बलर अर्बन मोटर्ड में एक एलसीडी यूनिट भी मिलती है जिसमें राइड से जुड़ी बहुत सारी डिटेल्स दिखाई देती है। इसके अलावा, इसमें एक छोटा अंडरसीट स्टोरेज कम्पार्टमेंट, USB सॉकेट और डुअल-चैनल ABS भी मिलता है।

4 of 5
Ducati Scrambler Urban Motard 2022 - फोटो : Ducati
इंजन पावर और गियरबॉक्स
Ducati Scrambler Urban Motard बाइक एक ट्रेलिस फ्रेम पर आधारित है और इसका वजन 180 किलोग्राम (ड्राइ) है। इस बाइक में 803cc का एल-ट्विन इंजन मिलता है। यह इंजन 8,250 rpm पर 72 bhp का पावर और 5,750 rpm पर 66.2 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन को स्लिपर क्लच के जरिए 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ducati Scrambler Urban Motard 2022 - फोटो : Ducati
ब्रेकिंग और सस्पेंशन
बाइक में 17 इंच के स्पोक व्हील्स मिलते है जिसमें आगे 41 mm कायाबा यूएसडी फ्रंट फोर्क सस्पेंशन और पीछे एक मोनोशॉक यूनिट दिया गया है। ब्रेकिंग हार्डवेयर में सिंगल 330 mm फ्रंट डिस्क और कॉर्नरिंग एबीएस से लैस 245 mm रियर डिस्क शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें