फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cars: दिल्ली में पुरानी पेट्रोल और डीजल गाड़ियों पर सख्ती, लेकिन सीएनजी कारों को मिली राहत, जानें पूरी डिटेल्स

Sat, 28 Jun 2025 05:38 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली सरकार ने राजधानी में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए पुरानी गाड़ियों पर बड़ा कदम उठाया है। 1 जुलाई 2025 से दिल्ली में 10 साल से पुरानी डीजल कारें और 15 साल से पुरानी पेट्रोल कारों को न तो ईंधन मिलेगा और न ही उन्हें चलाने की इजाजत होगी।
विज्ञापन
1 of 6
Delhi Traffic Police - फोटो : PTI
दिल्ली सरकार ने राजधानी में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए पुरानी गाड़ियों पर बड़ा कदम उठाया है। 1 जुलाई 2025 से दिल्ली में 10 साल से पुरानी डीजल कारें और 15 साल से पुरानी पेट्रोल कारों को न तो ईंधन मिलेगा और न ही उन्हें चलाने की इजाजत होगी। यानी इन गाड़ियों के लिए पेट्रोल पंपों पर पूरी तरह से 'नो एंट्री' होगी। इसके अलावा, अगर ऐसी कोई गाड़ी पाई जाती है, तो उसे तुरंत जब्त कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें - Coupe Sports Car: भारत में लॉन्च हुई Mercedes-AMG GT 63 और GT 63 Pro, दमदार V8 इंजन के साथ वापसी
विज्ञापन

2 of 6
CNG Car - फोटो : Freepik
CNG कारों को मिली राहत
दिल्ली सरकार के इस नए फैसले में 15 साल से पुरानी सीएनजी गाड़ियों को फिलहाल छूट दी गई है। यानी अगर आपकी कार सीएनजी पर चलती है और उसकी उम्र 15 साल से ज्यादा है, तो भी आपको फ्यूल मिलने में कोई दिक्कत नहीं होगी। सरकार की ओर से साफ कहा गया है कि इस प्रतिबंध का दायरा सिर्फ डीजल और पेट्रोल गाड़ियों तक सीमित रहेगा।

यह भी पढ़ें - Tata Harrier EV Stealth Edition: टाटा हैरियर ईवी स्टील्थ एडिशन लॉन्च, जानें कीमत और पूरी डिटेल्स
विज्ञापन

3 of 6
CNG Cars - फोटो : Adobe Stock
कैसे होगी गाड़ियों की पहचान?
सरकार ने बताया है कि इन पुराने वाहनों की पहचान ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकॉग्निशन (ANPR) (एएनपीआर) कैमरों से की जाएगी। जो दिल्ली के सभी पेट्रोल और सीएनजी पंपों पर लगाए जा चुके हैं। जैसे ही कोई गाड़ी फ्यूल स्टेशन में प्रवेश करेगी, कैमरा उसकी नंबर प्लेट को स्कैन करेगा और सीधे VAHAN पोर्टल से गाड़ी का रजिस्ट्रेशन डेटा, ईंधन का प्रकार और उम्र चेक करेगा। अगर वह गाड़ी तय मापदंडों के हिसाब से एंड-ऑफ-लाइफ (EoL) (ईओएल) कैटेगरी में आती है, तो पेट्रोल पंप ऑपरेटर को तुरंत अलर्ट मिल जाएगा और उस गाड़ी को फ्यूल देने से मना कर दिया जाएगा। और उन्हें मौके पर ही जब्त कर लिया जाएगा। 

यह भी पढ़ें - FASTag Annual Pass: '3,000 रुपये, 200 हाईवे ट्रिप..', नितिन गडकरी ने नए फास्टैग वार्षिक पास की डिटेल्स की साझा

4 of 6
Petrol Pump - फोटो : AdobeStock
फिलहाल कहां-कहां लगे हैं कैमरे
एएनपीआर कैमरे अभी तक दिल्ली के 498 फ्यूल स्टेशनों पर लगाए जा चुके हैं, जिनमें से 116 स्टेशन सीएनजी पंप हैं। हालांकि, सीएनजी वाहनों पर बैन नहीं है, फिर भी उनका PUC (पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल) सर्टिफिकेट चेक किया जाएगा। यानी गाड़ी चलाने की छूट जरूर है, लेकिन प्रदूषण मानकों पर खरा उतरना जरूरी होगा। 

यह भी पढ़ें - 2025 Maruti Suzuki Grand Vitara: नई 2025 मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा S-CNG लॉन्च, अब छह एयरबैग के साथ ज्यादा सेफ्टी और फीचर्स 
विज्ञापन

5 of 6
Petrol Pump - फोटो : AdobeStock
नियमों को लागू करने में कौन-कौन होगा शामिल?
इस अभियान को सख्ती से लागू करने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस, परिवहन विभाग और नगर निगम की संयुक्त टीमें बनाई गई हैं। ये टीमें उन फ्यूल पंपों पर तैनात रहेंगी जहां ANPR कैमरे लगे होंगे।

यह भी पढ़ें - New Vehicles: 2050 तक भारत में वाहनों की संख्या में होगी दोगुनी से ज्यादा बढ़ोतरी! रिपोर्ट में बताई वजह
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Delhi Traffic Police - फोटो : PTI
गाड़ी जब्त होने पर क्या करें?
दिल्ली परिवहन आयुक्त निहारिका राय ने कहा कि जब्त किए जाने के बाद, ईओएल डीजल और पेट्रोल कारों को स्क्रैपिंग सुविधा में ले जाया जाएगा। हालांकि, उल्लंघनकर्ता अपने वाहनों को वापस पाने के लिए जुर्माना भर सकते हैं और एक हलफनामा जमा कर सकते हैं। लेकिन यह छूट सिर्फ एक बार मिल सकती है। 

यह भी पढ़ें - EV: अमेरिकियों की तुलना में यूरोपीय लोग इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने में ज्यादा हिचकिचे रहे, रिपोर्ट में खुलासा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें