इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन निर्माता Okaya EV (ओकाया ईवी) ने ग्राहकों के लिए नई मानसून कैशबैक योजना का एलान किया है। यह नई योजना 31 जुलाई 2023 तक वैध है। फास्ट सीरीज स्कूटर की खरीदारी करने वाले ग्राहकों को आकर्षक कैशबैक पुरस्कार जीत सकते हैं। या उन्हें थाईलैंड की 4-दिन/3-रात की आकर्षक ट्रिप जीतने का भी मौका मिलेगा, जिसकी कीमत 50,000 रुपये है।
विज्ञापन
2 of 6
Okaya Faast Electric Scooter
- फोटो : Okaya EV
इस ऑफर के साथ, ग्राहक कैशबैक के तौर पर इन राशि का लाभ उठा सकते हैं - 5,000 रुपये, 2,000 रुपये, 1,500 रुपये, 1,000 रुपये और 500 रुपये। इसके अलावा, कुछ भाग्यशाली विजेताओं को 50,000 रुपये मूल्य की थाईलैंड की यात्रा जीतने का मौका मिलेगा, जिसका खर्च कंपनी उठाएगी। इस ऑफर के तहत यात्रा सिर्फ एक व्यक्ति के लिए मान्य है।
विज्ञापन
3 of 6
Okaya Faast Electric Scooter
- फोटो : Okaya EV
इसमें भाग लेने के लिए, ग्राहकों को ओकाया ईवी फास्ट सीरीज का इलेक्ट्रिक वाहन खरीदना होगा। जिसमें योजना अवधि के दौरान फास्ट सीरीज उत्पाद लाइन में Faast F4 (फास्ट एफ4), Faast F3 (फास्ट एफ3), F2B (एफ2बी) और F2T (एफ2टी) मॉडल शामिल हैं।
4 of 6
Okaya Faast Electric Scooter
- फोटो : Okaya EV
इसके अलावा, निर्माता ने हाल ही में संशोधित FAME 2 योजना के तहत भारत सरकार द्वारा सब्सिडी में कटौती के कारण अपने इलेक्ट्रिक स्कूटरों की कीमत में बढ़ोतरी की घोषणा की है। ईवी निर्माता ने एक आधिकारिक रिलीज में बताया कि ओकाया फास्ट एफ4, फास्ट एफ3, फास्ट एफ2बी और फास्ट एफ2टी इलेक्ट्रिक स्कूटरों की कीमत में काफी बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन
5 of 6
Okaya Faast Electric Scooter
- फोटो : Okaya EV
Okaya Faast F4 की कीमत
ओकाया ईवी ने अपने आधिकारिक बयान में कहा है कि इलेक्ट्रिक स्कूटरों के लिए सरकारी सब्सिडी में कटौती के अनुरूप कीमत में बढ़ोतरी जरूरी थी। संशोधित मूल्य निर्धारण के साथ, ओकाया फास्ट F4 की कीमत अब 1,39,951 रुपये है, जो पहले 1,13,999 रुपये थी। जबकि फास्ट F3 की कीमत अब 1,29,948 रुपये है, जो पहले 1,04,999 रुपये थी। Faast F2B की कीमत अब 1,10,745 रुपये है, जो पहले 94,999 रुपये थी और Faast F2T की कीमत 91,999 से बढ़कर 1,07,903 रुपये हो गई है।
ईवी निर्माता ने कहा है कि ओकाया फास्ट एफ4 इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने पर ग्राहकों को पहले 66,000 रुपये की सब्सिडी मिलती थी। हालांकि, सब्सिडी में कटौती के कारण, स्कूटरों के लिए संशोधित सब्सिडी राशि अधिकतम 22,500 रुपये निर्धारित की गई है, जिसने निर्माता की समग्र मूल्य निर्धारण रणनीति को प्रभावित किया है।