फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Care Tips: कार के लिए उपयोगी हैं ये पांच एक्सेसरीज, लुक्स बढ़ाने के साथ आती हैं काम, जानें डिटेल

Thu, 29 Jun 2023 04:04 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज की मॉडर्न कारों में कुछ एक्सेसरीज दी जाती हैं, जिनसे कार की लुक्स को बेहतर होती है साथ ही यह काफी काम भी आती हैं। ऐसी कौन सी एक्सेसरीज हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 6
Kia Seltos - फोटो : Kia

कार कंपनियों की ओर से कारों में कुछ एक्सेसरीज दी जाती हैं। इनमें से कुछ को फैक्ट्री फिटेड दिया जाता है, जबकि कुछ को कार खरीदने के बाद लगाया जा सकता है। इनसे वारंटी पर भी फर्क नहीं पड़ता साथ ही यह काफी उपयोगी भी होती हैं। ऐसी पांच एक्सेसरीज की जानकारी हम आपको इस खबर में दे रहे हैं।

विज्ञापन

2 of 6
For Reference Only - फोटो : maruti suzuki
रूफ रेल
ज्यादातर एसयूवी और एमपीवी सेगमेंट के वाहनों में छत के ऊपर रेलिंग होती है। इन्हें रूफ रेल कहा इससे उनकी ऊंचाई भी ज्यादा लगती है और उनका लुक भी काफी बेहतर हो जाता है। लेकिन असल में इनका सही उपयोग सामान रखने के लिए कैरियर लगाने के लिए होता है।

यह भी पढ़ें -  Car Care Tips: अगर आप भी कम चलाते हैं कार, तो हो सकते हैं ये नुकसान, जानें इनसे बचने का तरीका
विज्ञापन

3 of 6
For Reference Only - फोटो : mahindra auto
बोनट हुड
कुछ एसयूवी और कारों में बोनट पर अलग से एक हुड लगाया जाता है। इससे ना सिर्फ कार की खूबसूरती बढ़ती है, बल्कि इससे कार के इंजन को ज्यादा हवा मिलती है। साथ ही इसका एक और फायदा होता है कि कार के इंजन को जल्दी ठंडा करने में भी मदद मिलती है।

यह भी पढ़ें- Toyota Vs Maruti: टोयोटा ग्लैंजा और मारुति बलेनो में कौन सी सीएनजी हैचबैक है बेहतर, जानें फीचर्स से लेकर कीमत

4 of 6
Toyota Innova Hycross - फोटो : Toyota
रियर स्पॉयलर
कुछ कारों की डिग्गी के ऊपर एक अलग से पार्ट को लगाया जाता है। इस पार्ट को स्पॉयलर कहते हैं। ज्यादातर लोगों को लगता है कि कंपनियों की ओर से इसे सिर्फ डिजाइन को बेहतर करने या फिर लुक्स को और बेहतर करने के लिए लगाया जाता है। लेकिन इसका सही काम कार को और ज्यादा एयरोडायनैमिक बनाना होता है। कार चलते हुए सामने से आने वाली हवा कार के नीचे और ऊपर से जाती है, जिससे पीछे की ओर से कार के उठने का खतरा होता है। लेकिन स्पॉयलर कार के ऊपर की हवा को बांट देता है, जिससे कार को कंट्रोल करना और आसान हो जाता है।

यह भी पढ़ें - Flex Fuel: महंगे पेट्रोल डीजल की जगह लेगा फ्लेक्स फ्यूल, प्रदूषण पर लगाम लगाने का यह है प्लान
विज्ञापन

5 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
रेन वाइजर
रेन वाइजर पूरी तरह से एक्सेसरीज का हिस्सा है। किसी भी कार में कंपनी की ओर से इसे फैक्ट्री से लगाकर नहीं दिया जाता। लेकिन बाहर से लोग इस एक्सेसरीज को आसानी से लगवाते हैं। बारिश के समय कार के शीशे थोड़े से खुले हों तो पानी अंदर आता है। लेकिन जिन कारों में रेन वाइजर को लगाया जाता है उनमें हल्के शीशे खोलने पर भी पानी अंदर नहीं आता। साथ ही वेंटिलेशन भी बना रहता है।

यह भी पढ़ें - Falling Sleep: अगर आपको भी कार चलाते हुए आती हैं नींद, तो करें ये काम, रहेंगे सुरक्षित
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
MG Hector DRL
डीआरएल
ज्यादातर कारों में डीआरएल जैसे फीचर को भी ऑफर किया जाता है। इसका फायदा सिर्फ कार की लुक्स को बढ़ाने के लिए नहीं किया जाता बल्कि इसका सही उपयोग कार चलाते समय होता है। दिन के समय भी कई लोग सामने से आने वाले वाहन को नहीं देख पाते हैं, लेकिन अगर डीआरएल ऑन हों तो सामने से आने वाले वाहन को देखना आसान हो जाता है। जिससे किसी भी दुघर्टना से सुरक्षित रहा जा सकता है।

यह भी पढ़ें - Cruise Control: आधुनिक कारों में मिलने वाला यह फीचर न बन जाए खतरा, जानें कब और कैसे करें सही इस्तेमाल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें