फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार के डैशबोर्ड पर जलने वाली इन 'वार्निंग लाइट्स' का क्या है मतलब, बेहद जरूरी है समझना

Mon, 13 Apr 2020 03:28 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Car dashboard - फोटो : Amar Ujala
कारें हमारी जिंदगी का बेहद अहम हिस्सा बन चुकी हैं। कार खरीदना लोगों के गर्व की बात होती है। लेकिन कार चलाने के साथ कार को समझना भी जरूरी है। अगर आप कार के ईशारों को समझेंगे तो कार भी आपका लंबा साथ देगी और रास्ते में धोखा नहीं देगी। हम आपको बता रहे हैं कार की वार्निंग लाइट्स के बारे में, जिन्हें देखकर हम नजरंदाज कर देते हैं, लेकिन इनके फ्लैश होने के पीछे बड़ी वजह होती है...
 
विज्ञापन

2 of 11
Check Engine Light - फोटो : Social Media

इंजन लाइट

अकसर कार स्टार्ट करते समय आपने ये पॉपअप डैशबोर्ड पर जलते हुए देखा होगा। पीले रंग की यह लाइट और यह खास साइन इंजन को दर्शाता है। अगर एक बार जल ककर यह लाइट बंद हो जाती है, तो कार में कोई दिक्कत नहीं है। लेकिन अगर ये ड्राइविंग के दौरान भी लगातार जलती रहती है तो मतलब है कि इंजन में कोई समस्या है। या तो कार में लो ऑयल प्रेशर की दिक्कत है या फिर ओवरहीटिंग हो रही है। वहीं गैस कैप टूटने, कटने का उसमें दरार आने पर भी यह लाइट जलती है। बेहतर होगा कि यह लाइट लगातार जलती दिखे तो तुरंत कंपनी या मैकेनिक से संपर्क करें।
विज्ञापन

3 of 11
Engine Temperature Warning - फोटो : Social Media

इंजन टेंपरेचर वार्निंग

कार के इंजन को चलने के लिए एक खास तापमान की जरूरत होती है। डैशबोर्ड पर टेंपरेचर गॉज का साइन होता है, जिससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि गाड़ी का टेंपरेचर कितना है। लेकिन अगर ये लाइट लगातार जलती रहती है, तो इसका मतलब है कि इंजन ओवरहीटेड हो रहा है। इसके पीछे कम कूलेंट लेवल, कूलिंग सिस्टम में लीकेज, थर्मोस्टेट में गड़बड़ी या फिर रेडिएटर में लीकेज जैसी वजह होती हैं।
 

4 of 11
Oil Pressure Warning Light - फोटो : Social Media

ऑयल प्रेशर वार्निंग लाइट्स           

इंजन ऑयल इंजन का अहम हिस्सा है, जो इंजन के पार्ट्स को चिकना रखता है। लेकिन अगर डेशबोर्ड पर लाल रंग के साइन के साथ यह लाइट लगातार जलती रहती है तो समझ लें कि ऑयल प्रेशर कम है और इंजन को जरूरत के मुताबिक तेल नहीं मिल रहा है। गाड़ी का बोनेट खोल कर इंजन ऑयल का लेवल चेक करें। देखें कि क्या ऑयल सर्कुलेशन सिस्टम में कई लीकेज या फिर ऑयल पंप में कोई दिक्कत तो नहीं है।
विज्ञापन

5 of 11
Tyre Pressure Warning Light - फोटो : Social Media

टायर प्रेशर वार्निंग लाइट्स

आजकल हैचबैक्स, सेडान या एसयूवी के टॉप वैरिएंट्स में टायर प्रेशर को मापने के लिए टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम आ रहा है। जैसे ही कार के टायर में मात्रा से हवा का प्रेशर कम होगा, यह वार्निंग लाइट्स जल जाएंगी। लेकिन जैसे ही ये लाइट जले तुरंत ही नजदीकी एयर फिलिंग सेंटर में हवा का टॉप-अप कराएं।
 
विज्ञापन

6 of 11
ABS Warning Light - फोटो : Social Media

ABS वार्निंग लाइट

एबीएस या एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम वार्निंग लाइट, असल में गाड़ियों में दिए जाने वाला एक सेफ्टी फीचर है। हार्ड ब्रेकिंग के दौरान यह गाड़ी पर कंट्रोल बनाए रखता है। लेकिन अगर एबीएस वार्निंग लाइट्स जलती हैं, तो समझें कि एबीएस में कोई समस्या है और इसे जल्दी से जल्दी ठीक कराने की कोशिश करें।
विज्ञापन

7 of 11
Brake Alert Indicator - फोटो : Social Media

ब्रेक अलर्ट इंडीकेटर

कई बार लोग पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने के बाद हैंडब्रेक लगा देते हैं, इसमें कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन चलाने से पहले हैंडब्रेक को नीचे कर लें। अगर आप नहीं करते हैं, तो डैशबोर्ड पर ब्रेक अलर्ट इंडीकेटर जलने लगेगा। वहीं अगर ब्रेक फ्लूइड लीक होता है तो यह लाइट जलती है।

8 of 11
Airbag Warning Light - फोटो : Social Media

एयरबैग वार्निंग लाइट

एयरबैग आजकल गाड़ियों में आने वाला अहम सेफ्टी फीचर है। एयरबैग्स कार में बैठे लोगों को चोट लगने से बचाता है। इस लाइट के जलने का मतलब है कि किसी एयरबैग में कोई समस्या है या फिर पूरे एयरबैग सिस्टम में कोई बड़ी दिक्कत है।

9 of 11
Seatbelt Reminder - फोटो : Social Media

सीट बेल्ट रिमाइंडर

डैशबोर्ड पर जलने वाली यह सबसे कॉमन लाइट है। यह लाइट आपको याद दिलाती है कि ड्राइविंग के दौरान आप सीट बेल्ट को बकलअप करना भूल गए हैं। सीट बेल्ट्स आपकी सेफ्टी के लिए हैं।

10 of 11
car Battery Alert Light - फोटो : Social Media

बैटरी अलर्ट लाइट

कार के इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम और कार को स्टार्ट करने के लिए बैटरी जरूरी है। अगर यह लाइट जलती है, तो इसका मतलब चार्जिंग सिस्टम में कोई समस्या है। या फिर बैटरी केबल खराब हो गई है या अल्टरनेटर में कोई दिक्कत आई है।
 
विज्ञापन

11 of 11
Low Fuel Indicator - फोटो : Social Media

लो फ्यूल इंडीकेटर

लगभग सभी कार रखने वाले इस इंडीकेटर से परिचित है। इसे देखते ही गाड़ी को तुरंत पेट्रोल पंप की तरफ मोड़ लेते हैं। इस लाइट के जलने का मतलब है कि कार रिजर्व में लग चुकी है और सीमित दूरी ही तय कर सकेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें