फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार नजर आई Datsun Go Cross, जानिए क्या है फीचर्स और कीमत

Mon, 18 Dec 2017 01:08 PM IST
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
विज्ञापन
1 of 5
Datsun Go Cross
पहली बार 2016 ऑटो एक्सपो में कॉन्सेप्ट के रूप में पेश की गई डटसन गो क्रॉस कंपनी की पहली क्रॉसओवर कार होगी। हाल ही में कार के प्रोडक्शन वर्जन को इंडोनेशिया में देखा गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, कार को जल्द ही इंडोनेशिया में लॉन्च किया जाना है जिसके बाद 2018 में यह भारत भी आएगी। 
विज्ञापन

2 of 5
Datsun Go Cross
चूंकि निसान और डटसन, दोनों ही कंपनियां ऑटो एक्सपो 2018 में हिस्सा नहीं ले रही हैं। ऐसे में कंपनी के करीबी सूत्रों का कहना है कि इस कार को मार्च या अप्रैल 2018 में भारत लाया जाएगा।
विज्ञापन

3 of 5
Datsun Go Cross
डटसन गो क्रॉस एक सब-4 मीटर कार होगी जिसे मिनी एसयूवी माना जा सकता है। ठीक महिंद्रा केयूवी 100 की तरह। गो-क्रॉस के अगले हिस्से में शार्प डिजाइन वाले हैडलैंप्स और बड़े फॉग लैंप्स दिए गए हैं। यह डटसन Go+ कार की याद दिलाती है। 

4 of 5
Datsun Go Cross
इसमें डटसन रेडी गो जैसा ही केबिन दिया गया है। कार को सिर्फ पांच सीटों के विकल्प के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसमें टच-स्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम, क्लाइमेट कंट्रोल एसी, डिजिटल ड्राइवर इंफॉर्मेशन क्लस्टर जैसे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Datsun GO Cross
कार के इंजन की बात करें तो इसमें डैटसन गो की तरह ही तीन सिलेंडर वाला 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन देखने को मिलेगा।गो-क्रॉस की कीमत 4.5 लाख रुपए से 6.8 लाख तक हो सकती है। यह कार मारुति सुजुकी सेलेरियो और महिन्द्रा केयूवी-100 को टक्कर दे सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें