दोपहिया वाहन निर्माता कंपनियों ने जून 2021 के दौरान बिक्री में पिछले साल में इसी महीने की तुलना में काफी सुधार दर्ज किया है। ज्यादातर डीलरशिप खुल गए हैं और कामकाज शुरू हो गया है जिससे बिक्री संभली है। कोरोना वायरस महामारी की वजह से 2020 में ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की ग्रोथ पर बुरा असर पड़ा था। जिससे एक साल पहले की समान अवधि के मुकाबले दोपहिया वाहनों की बिक्री में पिछले महीने गिरावट दर्ज की गई थी।
वहीं साल 2021 की शुरुआत में कारोबार में कुछ बेहतरी के संकेत नजर आ रहे थे। हालांकि कोरोना महामारी की दूसरी लहर ने पटरी पर लौट रही ऑटो इंडस्ट्री की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। भारत में वाहन कंपनियां डीलरों के लिए लदान को बिक्री मानती हैं। लॉकडाउन हटाए जाने के बाद, दोपहिया वाहनों की खुदरा बिक्री में काफी तेजी देखी गई है। जिसमें ज्यादातर दोपहिया वाहन कंपनियों ने पॉजिटिव ग्रोथ दर्ज की है। यहां हम आपको बता रहे हैं भारतीय बाजार की कुछ प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माताओं की बिक्री का हाल।
विज्ञापन
2 of 6
2021 Honda CB150R Streetfire
- फोटो : Honda
Honda Motorcycle
दोपहिया वाहन बनाने वाली देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया के कुल डिस्पैच ने जून 2021 में 2,34,029 यूनिट में घरेलू 2,12,446 और एक्सपोर्ट 21,583 हुआ। वहीं में जून 2020 में 2,10,879 यूनिट में घरेलू 2,02,837 और एक्सपोर्ट 8,042 यूनिट हुआ। इससे टू-व्हीलर की बिक्री में 11 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की गई।
जून महीने में होंडा 2-व्हीलर की बिक्री में बढ़ोतरी का सबसे बड़ा कारण सभी राज्यों में लॉकडाउन का खत्म होना रहा। दरअसल, मई महीने के शुरुआती दिनों में देश के कई राज्यों में लॉकडाउन लागू था, जिसकी वजह से कंपनी की बिक्री में भारी गिरावट दर्ज की गई थी। सार्वजनिक परिवहन के बजाय व्यक्तिगत मोबिलिटी के प्रति लोगों का रुझान बढ़ने से हमें नई मांग भी दिख रही है। बाजार में इस बदलाव के बीच दोपहिया वाहन खरीदारों की पहली पसंद है। अन्य दोपहिया विनिर्माताओं की बिक्री में भी क्रमिक आधार पर अच्छी खासी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
TVS Motor Company
टीवीएस मोटर कंपनी ने जून 2021 में 2,38,092 यूनिट की बिक्री के साथ दोपहिया वाहनों की बिक्री में 25 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है। जबकि जून 2020 में 1,91,076 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। वहीं मोटरसाइकिल की बात करें तो 2020 में 84,401 यूनिट की बिक्री की तुलना में जून 2021 में 1,46,874 यूनिट की बिक्री हुई है। टीवीएस के स्कूटर्स की बिक्री की बात करें तो जून 2021 में 54,595 यूनिट्स की बिक्री हुई है। जबकि एक साल पहले इसी अवधि के दौरान कंपनी ने 65,666 यूनिट्स बेचे थे। यानी कंपनी के स्कूटर्स की बिक्री में गिरावट दर्ज की गई है। जून 2021 में घरेलू दोपहिया वाहनों की बिक्री 145,413 यूनिट दर्ज की गई, जबकि जून 2020 में 144,817 यूनिट की बिक्री हुई थी।
4 of 6
Royal Enfield Classic 350
- फोटो : For Reference Only
Royal Enfield
रॉयल एनफील्ड की बिक्री के आंकड़ों पर गौर करें तो कंपनी ने पॉजिटीव ग्रोथ दर्ज की है। कंपनीने मई में 27,294 यूनिट्स की ओवरऑल बिक्री दर्ज की थी जो जून में 43,048 यूनिट्स हो गई। जबकि घरेलू बाजार पर कंपनी ने मई के महीने में 20,073 यूनिट्स की बिक्री की थी, जो जून में बढ़कर 35,815 यूनिट्स हो गई। कंपनी का निर्यात भी कुल मिलाकर बढ़िया रहा। रॉयल एनफील्ड ने मई में 7,233 यूनिट्स एक्सपोर्ट की, जबकि जून में 7,221 यूनिट्स एक्सपोर्ट हुए।
विज्ञापन
5 of 6
Bajaj Pulsar NS 125
- फोटो : Bajaj Auto
Bajaj Auto
बजाज ऑटो में पिछले साल जून में बेची गई मोटरसाइकिल की 2,55,122 यूनिट की तुलना में जून 2021 में 3,10,578 यूनिट की बिक्र हुई। इसके साथ कंपनी ने 22 फीसदी की बढ़त दर्ज की है।
Dr. Pawan Munjal Chairman and CEO of Hero MotoCorp with Actor Shah Rukh Khan at unveiling of company’s 100 millionth motorcycle
- फोटो : Hero MotoCorp
Hero Motocorp
हीरो मोटोकॉर्प में मई 2021 के 1,83,044 यूनिट से दोगुना से ज्यादा 4,69,160 यूनिट की ग्रोथ दिखी। अप्रैल-जून के दौरान कंपनी की होलसेल बिक्री 2020-21 की जून तिमाही में 5,64,665 यूनिट की तुलना में 10,24,507 यूनिट रही।