Maruti Suzuki भारत में सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनी है। जनवरी की बिक्री के आंकड़ों पर नजर डालें तो यह बिक्री के मामले में सबसे आगे है और ऑटोमोटिव मार्केट की लीडर है। हालांकि जनवरी 2020 में कंपनी की बाजार हिस्सेदारी की तुलना जनवरी 2021 से करें तो इसमें कुछ कमी आई है। पिछले साल जनवरी में मारुति की बाजार हिस्सेदारी 53.3 फीसदी थी, लेकिन इस साल यह घटकर 45.8 फीसदी हो गई है। लेकिन फिर भी, 2021 में भारत की 5 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में सभी मारुति सुजुकी की हैं। यहां हम आपको बता रहें हैं मारुति की इन सभी कारों की पूरी डिटेल्स।
2 of 11
Maruti Suzuki Alto
- फोटो : Maruti Suzuki Alto
Maruti Suzuki Alto
Alto (ऑल्टो) मारुति सुजुकी की सबसे सस्ती कार है और 2021 में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। यह जनवरी 2021 में सबसे विश्वसनीय और सबसे अधिक बिकने वाले वाहन में से एक है। मारुति सुजुकी की 18,260 यूनिट बिकीं। यह एक बहुत अच्छी संख्या लगती है, लेकिन जनवरी 2020 की तुलना में इसकी बिक्री में 3 फीसदी की कमी आई है। पिछले साल मारुति सुजुकी ने 18,914 यूनिट बेची थी।
3 of 11
Maruti Suzuki Alto
- फोटो : For Reference Only
ऑल्टो का डिटेल्स
वर्तमान में, यह तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध है - Std, LXi और VXi. मारुति सुजुकी ऑल्टो को तीन सिलेंडर, 800 cc पेट्रोल इंजन के साथ पेश करती है जो अधिकतम 48 PS का पावर और 69 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस कार को सिर्फ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ पेश किया गया है। इस कार को फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी मॉडल S-CNG के साथ भी बेचा जाता है। यह सिर्फ LXi वेरिएंट के साथ उपलब्ध है। मारुति सुजुकी ऑल्टो की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 2.99 लाख रुपये है।
4 of 11
Maruti Swift BS6 Engine
- फोटो : For Reference Only
Maruti Suzuki Swift
Maruti Suzuki Swift (मारुति सुजुकी स्विफ्ट) भारतीय बाजार में सबसे सफल हैचबैक कार है। यह 2021 की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। इस साल इसकी 17,180 यूनिट्स की बिक्री हुई। हालांकि, जनवरी 2020 में कंपनी ने इसकी 19,981 यूनिट्स बेची थी। यानी इसकी बिक्री में 14 फीसदी की गिरावट आई है।
5 of 11
Maruti Swift
- फोटो : For Reference Only
स्विफ्ट की डिटेल्स
इस समय स्विफ्ट की तीसरी पीढ़ी की कार की बिक्री हो रही है और इसे सिर्फ पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया जाता है। 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन 83 PS का अधिकतम पावर और 113 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस कार में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स या 5-स्पीड AMT ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिलता है। मारुति सुजुकी स्विफ्ट की एक्स-शोरूम कीमत 5.49 लाख रुपये से शुरू होती है।
विज्ञापन
6 of 11
Maruti WagonR
- फोटो : For Reference Only
Maruti Suzuki WagonR
2021 की तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार WagonR (वैगनआर) है। यह एक बजट कार है और उन लोगों की पसंद है जो एक प्रैक्टिकल और स्पेसियस का विकल्प ढूंढ रहे हैं। मारुति सुजुकी ने वैगनआर की 17,165 यूनिट्स बेचीं जो कि जनवरी 2020 में 15,232 यूनिट्स की तुलना में 13 फीसदी की बढ़ोतरी है।
वैगनआर की डिटेल्स
यह एक टॉलबॉय हैचबैक कार जिसे दो इंजन विकल्पों के साथ पेश किया गया है। पहला 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन है जो 68 PS और 90 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। जबकि दूसरा 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन 83 PS का पावर और 113 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। दोनों इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स या 5-स्पीड एएमटी ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है। 1.0-लीटर इंजन को फैक्ट्री फिटेड CNG के साथ भी पेश किया गया है जो 60 PS और 78 Nm का आउटपुट देता है। मारुति सुजुकी वैगनआर की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4.65 लाख रुपये है।
8 of 11
Maruti Suzuki Baleno
- फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Suzuki Baleno
Baleno (बलेनो) मारुति सुजुकी की सबसे लोकप्रिय और सबसे ज्यादा बिकने वाली प्रीमियम हैचबैक कार है। यह भारत में चौथी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। कंपनी जनवरी 2021 में इसकी 16,648 यूनिट्स की बिक्री करने में कामयाब रही, जो एक अच्छी संख्या की तरह लगती है। लेकिन जनवरी 2020 में इसकी 20,485 यूनिट्स बिकीं थी। इसकी बिक्री में 19 फीसदी की कमी दर्ज की गई है।
9 of 11
Maruti Suzuki Baleno
- फोटो : For Reference Only
बलेनो की डिटेल्स
बलेनो को दो पेट्रोल इंजन विकल्पों के साथ पेश किया गया है। पहला 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन है, जो 83 PS का पावर और 113 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स या सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आता है। दूसरा ऑप्शन है डुअलजेट 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन जो 90 PS का पावर और 113 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। डुअलजेट इंजन माइल्ड-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ आता है जो टेक्नोलॉजी को बढ़ाने में मदद करता है। मारुति सुजुकी बलेनो की एक्स-शोरूम कीमत 5.90 लाख रुपये से शुरू होती है।
10 of 11
2020 Maruti Dzire Facelift
- फोटो : Maruti
Maruti Suzuki Dzire
डिजायर लॉन्चिंग के बाद से ही भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट सेडान कार है। मारुति सुजुकी ने जनवरी 2020 में इसकी 22,406 यूनिट्स बेची थी। लेकिन इस साल जनवरी में इसकी 15,125 यूनिट्स की बिक्री हुई। इसकी बिक्री में 32 फीसदी की कमी आई है। इसके पीछे एक बड़ा कारण यह है कि भारतीय बाजार में कॉम्पैक्ट-एसयूवी की मांग लगातार बढ़ रही है।
डिजायर की डिटेल्स
डिजायर को पिछले साल एक नए पेट्रोल इंजन के साथ नए फेसलिफ्ट मॉडल के रूप में लॉन्च किया गया था। यह अब 1.2-लीटर ड्यूलजेट पेट्रोल इंजन के साथ आता, जिसका इस्तेमाल बलेनो में भी किया गया है। यह इंजन 90 PS और 113 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और 5-स्पीड एएमटी ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है। मारुति सुजुकी डिजायर रुपये की एक्स-शोरूम कीमत 5.94 लाख से शुरू होती है।