Top 10 Sub-Compact SUV in India : भारतीय कार बाजार में सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में कुछ सबसे लोकप्रिय कारें शामिल हैं। ये कारें इतनी पॉपुलर हैं कि इनकी मांग हमेशा बनी रहती हैं। लेकिन सितंबर में इस सेगमेंट की बिक्री में भारी गिरावट देखी गई है। हालांकि सितंबर के महीने में कुल कारों की बिक्री में इस सेगमेंट ने लगभग 18 प्रतिशत का योगदान दिया, लेकिन पिछले महीने की तुलना में लगभग 20 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।
पिछले साल सितंबर के बाद से देश में कम से कम दो नई सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी लॉन्च की गई हैं। Nissan Magnite (निसान मैग्नाइट) और Renault Kiger (रेनो काइगर) दोनों ने पिछले महीने बिक्री चार्ट में अच्छा प्रदर्शन किया है, और कार निर्माताओं को महीने को एक सकारात्मक नोट पर खत्म करने में मदद की है। इस सूची में कई चौंकाने वाले आंकड़े भी सामने आए हैं, जहां सामान्य तौर पर बेस्ट-सेलर रहीं एसयूवी पायदान में फिसल गई हैं, तो कुछ अन्य इस महीने सेल्स चार्ट में टॉप पर आ गई हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं सितंबर में सबसे ज्यादा बिकने वाली सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी कारों के बारे में।
विज्ञापन
2 of 11
Tata Nexon
- फोटो : Tata Motors
1. Tata Nexon
टाटा मोटर्स ने सितंबर में नेक्सन की सफलता के साथ पिछले महीने 20 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की, जब ज्यादातर अन्य कार निर्माता बिक्री के लिए संघर्ष कर रहे थे। नेक्सन सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी ने सितंबर में टाटा द्वारा बेचे गए यात्री वाहनों की कुल 25,730 यूनिट्स में 9,211 यूनिट्स का योगदान दिया। नेक्सन साल-दर-साल वृद्धि दर्ज करने वाली एकमात्र सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी है। पिछले साल सितंबर में बेची गई सिर्फ 6,007 यूनिट्स से, नेक्सन की बिक्री पिछले महीने 53 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ गई है। नेक्सन ने इस सूची के टॉप से सामान्य तौर पर बेस्ट-सेलर रहने वाली मारुति विटारा ब्रेजा को पछाड़ कर पहले स्थान पर कब्जा कर लिया है।
विज्ञापन
3 of 11
Hyundai Venue
- फोटो : Amar Ujala
2. Hyundai Venue
ह्यूंदै को भारतीय कार बाजार में एसयूवी सेगमेंट में सबसे आगे माना जाता है। कंपनी की कॉम्पैक्ट एसयूवी क्रेटा काफी समय से सेगमेंट लीडर रही है। सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी वेन्यू भी देश में कोरियाई कार निर्माता के लिए काफी सफल रही है। ह्यूंदै ने पिछले महीने वेन्यू एसयूवी की 7,924 यूनिट बेचीं, जो पिछले साल प्री-फेस्टिव सितंबर के महीने में 8,469 यूनिट्स थी। इस एसयूवी को हाल ही में iMT टेक्नोलॉजी के साथ अपग्रेड किया गया है। अपने सेगमेंट में वेन्यू ट्रांसमिशन विकल्पों की सबसे बड़ी रेंज के पेशकश करती है।
4 of 11
2021 Kia Sonet Facelift
- फोटो : Kia
3. Kia Sonet
Hyundai Venue की सब-ब्रांड और प्रतिद्वंद्वी Kia Sonet ने इस सूची में तीसरा स्थान हासिल किया है। सेल्टोस के साथ, सोनेट ने भारत में एक कार निर्माता के रूप में किआ की स्थिति को मजबूत किया है। सितंबर में, साल-दर-साल के आधार पर लगभग 52 प्रतिशत की भारी गिरावट के बावजूद, सोनेट अपने सेगमेंट में सबसे अधिक बिकने वाली कारों में से एक बनी हुई है। किआ ने सितंबर में सेनेट एसयूवी की 4,454 यूनिट बेचीं, जो एक साल पहले इसी महीने में बेची गई 9,266 यूनिट्स से कम है।
विज्ञापन
5 of 11
Mahindra XUV300
- फोटो : Mahindra
4. Mahindra XUV300
हालांकि महिंद्रा अपनी बड़ी, भारी एसयूवी जैसे थार, बोलेरो या स्कॉर्पियो के लिए मशहूर है, लेकिन कंपनी की छोटी एसयूवी भी अब तक काफी कामयाब रही है। XUV300, जो Global NCAP के मुताबिक भारतीय सड़कों पर सबसे सुरक्षित कारों में से एक है, पिछले महीने भारत में खरीदारों की चौथी पसंदीदा एसयूवी रही। Mahindra ने पिछले महीने XUV300 की 3,693 यूनिट्स बेचीं, जो पिछले साल की इसी अवधि के दौरान बेची गई यूनिट्स के समान ही है।
विज्ञापन
6 of 11
Nissan Magnite
- फोटो : PTI (File Photo)
5. Nissan Magnite
भारत में निसान की पहली सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी Magnite (मैग्नाइट) अपने लॉन्च के लगभग एक साल बाद भी काफी लोकप्रिय बनी हुई है। इस वजह से यह सितंबर महीने में सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप 5 एसयूवी में पांचवें स्थान पर आई है। पिछले महीने बेची गई 2,330 यूनिट्स के साथ, मैग्नाइट को अभी भी एक ऐसी एसयूवी के रूप में नहीं माना जा सकता है जो अपने सेगमेंट में दिग्गज कारों को चुनौती दे सके। लेकिन इसने निश्चित रूप से जापानी कार निर्माताओं को भारत में अपनी बिक्री बढ़ाने में मदद की है।
विज्ञापन
7 of 11
Renault Kiger
- फोटो : Renault
6. Renault Kiger
Renault Kiger (रेनो काइगर) एसयूवी, जो इस साल की शुरुआत में लॉन्च होने के बाद सेगमेंट में लेटेस्ट एंट्री है, पिछले महीने सूची में छठे नंबर पर रही। सितंबर में रेनो काइगर की 2,312 यूनिट्स की बिक्री हुई। काइगर एसयूवी की वजह से पिछला महीना बिक्री के लिहाज से रेनो के लिए काफी अच्छा रहा।
8 of 11
Maruti Vitara Brezza
- फोटो : Amar Ujala
7. Maruti Vitara Brezza
सितंबर महीने में सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप 10 एसयूवी कारों में Maruti Vitara Brezza (मारित विटारा ब्रेजा) सातवें पायदान पर रही। मारुति सितंबर में अपनी इस बेस्ट सेलर एसयूवी की सिर्फ 1,874 यूनिट्स बेच पाई। जो पिछले साल इसी अवधि के दौरान 9,153 यूनिट्स थी। यानी इस एसयूवी की बिक्री में करीब 79.5 प्रतिशत की गिरावट आई है। सेमिकंडक्टर चिप के वैश्विक संकट के कारण कारों के उत्पादन में कटौती हुई है जिसका असर बिक्री पर भी पड़ा है।
9 of 11
Toyota Urban Cruiser
- फोटो : Toyota
8. Toyota Urban Cruiser
टोयोटा की अर्बन क्रूजर एसयूवी पिछले महीने बिक्री के मामले में चार के आंकड़े तक भी नहीं पहुंची। टोयोटा ने सितंबर में अर्बन क्रूजर एसयूवी की सिर्फ 816 यूनिट बेचीं। टोयोटा मारुति सुजुकी के साथ एक वैश्विक समझौते के तहत, विटारा ब्रेजा को अपनी बैजिंग के साथ अर्बन क्रूजर के नाम से बेचती है।
10 of 11
2020 Honda WR-V
- फोटो : Honda
9. Honda WR-V
होंडा की डब्ल्यूआर-वी एसयूवी, जो इस सेगमेंट में सबसे पुराने मौजूद मॉडलों में से एक है, इस सूची में सबसे नीचे नौवें नंबर पर रही। होंडा ने पिछले महीने WR-V की सिर्फ 687 यूनिट्स बेचीं, जो पिछले साल इसी अवधि के दौरान बेची गई 1,124 यूनिट्स से कम हैं। कंपनी ने इस कार की बिक्री में करीब 38.8 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की है।
10. Ford EcoSport
फोर्ड ने पिछले महीने अपने प्लांट को बंद करके भारत में कारोबार समेट लिया है, लेकिन यह सूची इसके बिना पूरी नहीं होती। हालांकि कार निर्माता ने सितंबर में EcoSport एसयूवी की एक भी यूनिट नहीं बेची, लेकिन यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि लॉन्च के बाद से यह अमेरिकी कार निर्माता के लिए सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली कारों में से एक थी। पिछले साल सितंबर में फोर्ड ने ईकोस्पोर्ट की 3,558 यूनिट्स बेची थीं, जो इस सेगमेंट में कारों की बिक्री के पैटर्न को देखते हुए एक महत्वपूर्ण संख्या है।