फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द ही सड़कों पर नहीं दिखेंगी ये टॉप शानदार कारें और SUV, कंपनी नहीं कर रहीं अपडेट

Tue, 25 Jun 2019 11:15 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
toyota Yaris Boot space
2019 और 2020 ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए काफी अहम साबित होने वाला है। 2019 में नए सेफ्टी मानक लागू होने वाले हैं, तो अगले साल पूरे देश में अप्रैल, 2020 से बीएस6 उत्सर्जन मान वाले मानक वाले इंजन लगाना जरूरी होगा। वहीं इन दोनों मानकों के लागू होने का असर देश की कार कंपनियों पर साफ दिखाई दे रहा है। यही वजह है कि कार कंपनियां अपनी कारों के मॉडल्स को अलविदा करने वाली हैं। जानते हैं कौन-कौन सी गाड़ियां सड़कों से हो रही हैं बाहर...
विज्ञापन

टोयोटा लीवा

2 of 11
etios liva
टोयोटा की एंट्री लेवल इस कार को टाटा करने का अंदेशा तभी हो गया था, जब टोयोटा ने मारुति की प्रीमियम हैचबैक कार बलेनो को रीबैज करके ग्लैंजा के नाम से बेचने का फैसला किया था। हालांकि लीवा भारतीय बाजार में उतनी लोकप्रिय नहीं हो पाई, जितनी कंपनी को उम्मीद थी। वहीं खबरें हैं टोयोटा इस कार को जल्द ही बंद करने का ऐलान कर सकती है। कंपनी अब ग्लैंजा को प्रमोट करने में जुटी हुई है।
 
विज्ञापन

टोयोटा इटियोस

3 of 11
नई टोयोटा इटियॉस प्लेटिनम प्लस। - फोटो : Amit Dwivedi
लीवा की तरह ही इटियोस भी भारतीय बाजार में उतनी हिट नहीं पाई, जितनी कि उम्मीद जताई जा रही थी। वहीं यह कार केवल टेक्सी वालों की पसंदीदा बन कर रह गई है। यही वजह है कि कंपनी ने अभी तक अपनी इस कार में न तो कोई सेफ्टी अपडेट दिये हैं और न ही बीएस6 इंजन लगाने की किसी योजना का कोई खुलासा किया है।
 

महिन्द्रा थार

4 of 11
Mahindra Thar 700 Special Edition - फोटो : Mahindra
हाल ही में महिंद्रा ने थार का लिमिटेड सिग्नेचर एडिशन लॉन्च किया है। जिसके तहत थार की कुल 700 ही यूनिट्स बनाई जाएंगी। वहीं मौजूदा थार को बंद करने की तैयारियां चल रही हैं। वहीं महिंद्रा अगले साल नेक्स्ट जेनरेशन थार लॉन्च करेगी, जिसमें नए इंजन के साथ नए प्लेटफॉर्म पर बनाया जाएगा। वहीं नई थार की टेस्टिंग भी चल रही है, जिसे कई बार स्पॉट किया जा चुका है।
 
विज्ञापन

टाटा बोल्ट

5 of 11
Tata Bolt - फोटो : AmarUjala
टाटा बोल्ट को कंपनी जल्द ही अलविदा कह सकती है। लंबे समय से बिक्री के उपलब्ध होने के बावूजद टाटा बोल्ट उतना असर नहीं दिखा पाई, जितनी कंपनी को उम्मीद थी। अपने स्पेसियस इंटीरियर और टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजनों के बावजूद बोल्ट की चमक फीकी पड़ गई। हालांकि बोल्ट पहली ऐसी कार थी, जिसमें पहली बार टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया गया था।
 
विज्ञापन

टोयोटा यारिस

6 of 11
Toyota Yaris
यारिस का मुकाबला होंडा सिटी और मारुति सियाज से है। फीचर के मामले में मिड-साइज सेडान कार जबरदस्त है। लेकिन सिटी और मारुति सियाज के मुकाबले यारिस बाजार में उतनी हिट नहीं पाई। हालांकि यारिस केवल पेट्रोल इंजन के साथ ही आती है और सभी वेरियंट्स में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है। यहां तक कि यारिस के बेस वेरियंट में भी 7 एयरबैग सिस्टम मिलता है। लेकिन कम डिमांड के चलते टोयोटा इस कार को बंद कर सकती है और इसकी जगह टोयोटा बैज वाली सियाज को लॉन्च कर सकती है।
 
विज्ञापन

फिएट पुंटो

7 of 11
Fiat Abarth Punto
फिएट ने पहले ही एलान कर दिया था कि वह अपनी हैचबैक कार पुंटो को नए उत्सर्जन मानकों के अनुरूप अपग्रेड नहीं करेगी। हालांकि पुंटो ऐसी कार है जिसकी मजबूती और क्वालिटी पर कोई सवाल नहीं खड़े कर सकता। बावजूद इसके पुंटो बाजार में हिट नहीं हो पाई। वहीं फिएट ने नई कारें लॉन्च करना भी बंद कर दिया है और पूरा फोकस जीप कंपास पर करेगी।
 

फिएट लीनिया

8 of 11
Fiat Linea Launch - फोटो : Fiat
फिएट लीनिया का पावरफुल इंजन को कोई कैसे भूल सकता है। हालांकि फीचर्स के मामले में यह मारुति सियाज और होंडा सिटी जितनी पापुलर नहीं है, लेकिन ड्राइविंग में यह शानदार कार है। लीनिया में 185 एमएम का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है। इसमें 1.4 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 112 बीएचपी की पावर और 207 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं इसमें 1.3 लीटर का डीजल इंजन मिलता है, जो 92 बीएचपी की पावर और 210 एनएम का टॉर्क देता है। लीनिया में 1.3 लीटटर का टर्बोचार्ज्ड इंजन भी मिलता है, 123 बीएचपी की पावर और 207 एनएम का टॉर्क देता है।
 

महिंद्रा वेरिटो

9 of 11
mahindra Verito - फोटो : Mahindra
एसयूवी के लिए फेमस महिंद्रा ने पहले सेडान कार वेरिटो भी लॉन्च की थी, वहीं इसका हैचबैक अवतार वेरिटो वाइब भी लॉन्च किया था। लेकिन दोनों ही ग्राहकों की उम्मीदों के आगे फेल हो गए। असल में यह रेनो लोगान ही थी, जिसे रेनो ने महिन्द्रा के साथ पार्टनरशिप करके इंडिया कार बाजार में अपनी एंट्री ली थी। महिन्द्रा ने हाल ही में वेरिटो का इलेक्ट्रिक वैरियंट ई-वेरिटो लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 9.50 लाख रुपए है।
 

निसान टेरानो

10 of 11
नई टेरानो
रेनो के साथ पार्टनरशिप करके डस्टर का प्रीमियम रीबैज वर्जन टेरानो को निसान ने साल 2013 में लांन्च किया था। लेकिन शायद कंपनी का दाव उलटा पड़ गया। टेरानो मार्केट में आते ही घुटने टेक गई। इसी के चलते कंपनी ने पिछले साल ही एसयूवी टेरानो का प्रॉडक्शन बंद करने का एलान कर दिया था। वहीं अब निसान ने इसकी जगह किक्स को लॉन्च कर दिया है।
 
विज्ञापन

टोयोटा कोरोला

11 of 11
new-toyota-corolla-altis 2019
डी-सेगमेंट सेडान में टोयोटा ने कोरोला को लॉन्च किया था। लेकिन नई होंडा सिविक के आगे कोरोला फेल हो गई। वहीं कंपनी ने अभी तक इस कार को नए सेफ्टी नॉर्म्स के मुताबिक अपडेट भी नहीं किया है। टोयोटा जल्द ही ऑल-न्यू कोरोला एल्टिस लॉन्च करेगी। TNGA प्लेटफॉर्म पर आधारित ऑल-न्यू कोरोला को फुल-हाइब्रिड सिस्टम के साथ पेश किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कोरोला में 1.8-लीटर पेट्रोल इंजन या 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन दिया जाता है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें