कोरोना महामारी ने भारतीय अर्थव्यवस्था के लगभग हर पहलू को प्रभावित किया है। ऐसे में इसका असर ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री पर भी दिखा। पिछले कई महीनों से रफ्तार भर रही देश की ऑटो इंडस्ट्री पर मई में ब्रेक लग गया। कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के प्रकोप के कारण देश के 90 फीसदी हिस्से में लगे लॉकडाउन से मई महीने में मासिक आधार पर बिक्री में कमी दर्ज की गई। बावजूद इसके वाहन उद्योग वाहनों की बिक्री को बढ़ाने के लिए अपना पूरा जोर लगा रही है।
भारतीय कार बाजार में सामान्य दिनों में या यहां तक कि एक बड़ी महामारी के समय भी, यह कल्पना करना बहुत मुश्किल है, देश में बेची जाने वाली टॉप 10 कारों की सूची में मारुति की कार टॉप पर नहीं होगी। लेकिन मई का महीना ऐसा ही रहा। इसमें पिछले साल के न भूलने वाले अप्रैल की छाया दिखी, बल्कि कुछ ऐसा भी देखा गया जो इंडस्ट्री ने हाल के दिनों में कभी नहीं देखा। ह्यूंदै पिछले महीने सबसे ज्यादा बिक्री के साथ भारत में कार निर्माताओं की सूची में सबसे ऊपर आ गई। इस पर सबसे खास बात यह रही कि देश के कई हिस्सों में लॉकडाउन जैसे प्रतिबंधों के साथ महामारी से प्रभावित बाजार में ह्यूंदै क्रेटा एसयूवी के सिर पर सबसे ज्यादा बिकने वाली कार का सेहर बंधा है। यहां हम आपको बता रहे हैं भारत में मई में बिकने वाली टॉप 10 कारों के बारे में। खास बात यह है कि इस सूची में बहुत सारे नाम आपको चौंका देंगे।
विज्ञापन
2 of 11
Hyundai Creta
- फोटो : For Refernce Only
Hyundai Creta
Hyundai Creta (ह्यूंदै क्रेटा) एसयूवी पांच स्थानों की छलांग लगाकर मई में टॉप 10 कारों की सूची में टॉप पर पहुंच गई है। यह भारत में अपने सेगमेंट में भी टॉप पर है। भले ही सभी सेगमेंट में वाहनों की बिक्री पर भारी असर पड़ा हो, लेकिन एसयूवी ने पिछले महीने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। मई में क्रेटा भारत में बेस्ट-सेलर कार रही जो इस बात का प्रमाण है। ह्यूंदै ने अप्रैल में बेची गई 12,463 यूनिट्स के मुकाबले मई के महीने में क्रेटा एसयूवी की 7,527 यूनिट्स बेचीं।
विज्ञापन
3 of 11
Maruti Suzuki Swift Facelift 2021
- फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Swift
मारुति सुजुकी की बेस्ट सेलिंग हैचबैक कार Maruti Swift (मारुति स्विफ्ट) को अप्रैल में वैगन-आर ने पछाड़ कर नंबर एक के पोजिशन से हटा दिया था। मई में भी टॉप 10 कारों की सूची में मारुति स्विफ्ट ने दूसरे नंबर पर अपना स्थान बरकरार रखा। अप्रैल में बेची गई 18,316 यूनिट्स की तुलना में मारुति ने मई में स्विफ्ट की 7,005 यूनिट्स बेचीं। मारुति स्विफ्ट पिछले कुछ समय से भारतीय कार निर्माता की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही है।
4 of 11
2021 Kia Sonet Facelift
- फोटो : Kia
Kia Sonet
किआ सोनेट पिछले महीने बिकने वाली टॉप 10 कारों की लिस्ट में सरप्राइज एंट्री है। किआ इंडिया की सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी, मई में 6,627 यूनिट्स बेचकर इस सूची में सीधे तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। किआ ने अप्रैल में सोनेट की 7,724 यूनिट बेची थी। कोविड-19 महामारी की चुनौतियों के बावजूद, किआ मासिक बिक्री में लगभग 14 फीसदी की गिरावट के साथ बिक्री में आई कमी को नियंत्रण में रखने में सफल रही।
विज्ञापन
5 of 11
Tata Nexon Facelift
- फोटो : For Reference Only
Tata Nexon
Tata Nexon (टाटा नेक्सन) भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप 10 कारों की लिस्ट में एक और आश्चर्यजनक एंट्री है। इस साल अप्रैल की तुलना में इसकी मई की बिक्री के आंकड़ों में बहुत मामूली गिरावट देखने को मिली है। इस सब-कॉम्पैक्ट हैचबैक ने इस सूची में अन्य कारों की तुलना में काफी बेहतर प्रदर्शन किया है। पिछले महीने टाटा मोटर्स ने मई में नेक्सन एसयूवी की 6,439 यूनिट्स बेचीं, जबकि अप्रैल में 6,938 यूनिट्स की बिक्री की थी। इसकी बिक्री में सिर्फ 7 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
6 of 11
2020 Maruti Dzire Facelift
- फोटो : Maruti
Maruti Dzire
टॉप 10 बिक्री वाली कारों की लिस्ट में Maruti Dzire (मारुति डिजायर) सेडान पांचवें नंबर पर बनी हुई है। मारुति ने मई में डिजायर की 5,819 यूनिट्स बेचीं, जो पिछले महीने बेची गई 14,073 यूनिट्स से कम है।
विज्ञापन
7 of 11
Hyundai Venue First Drive
- फोटो : Amar Ujala
Hyundai Venue
Hyundai Venue (ह्यूंदै वेन्यू) ने क्रेटा एसयूवी को रिप्लेस कर इस सूची में छठवें नंबर पर कब्जा जमाया है। वेन्यू अप्रैल में सबसे ज्यादा बिकने वाली सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी बनकर उभरी थी। हालांकि मई में इसे नेक्सन और सोनेट से हार का सामना करना पड़ा। Hyundai ने मई के महीने Venue की 4,840 यूनिट्स बेचीं, जबकि अप्रैल में इसकी 11,245 यूनिट्स बिकी थीं।
8 of 11
Maruti Suzuki Baleno
- फोटो : For Reference Only
Maruti Baleno
Maruti Baleno (मारुति बलेनो), जो कभी देश में टॉप-3 बिकने वाली कारों में शुमार थी, मई के महीने में इस सूची में सातवें नंबर पर आ गई है। मारुति ने पिछले महीने बलेनो की 4,803 यूनिट्स बेचीं, जो पिछले साल अप्रैल को छोड़कर बहुत लंबे समय में सबसे कम है। पिछले साल अप्रैल में कोई कार निर्माता एक भी यूनिट नहीं बेच पाया था। इस साल अप्रैल में मारुति ने बलेनो की 16,384 यूनिट्स की बिक्री की थी।
9 of 11
Kia Seltos 2021 Facelift
- फोटो : Kia
Kia Seltos
Kia Seltos (किआ सेल्टोस) एसयूवी पिछले महीने इस सूची में आठवें नंबर पर रही। यह एसयूवी सबसे ज्यादा बिकने वाली क्रेटा की प्रमुख प्रतिद्वंद्वी है। सेल्टोस एसयूवी ने शुरुआत में ह्यूंदै की पांच-सीटर एसयूवी क्रेटा को कड़ी चुनौती दी थी। लेकिन धीरे-धीरे यह इस रेस में पिछड़ गई। किआ ने अप्रैल में सेल्टोस की 8,086 यूनिट्स की बिक्री की थी, जिसकी तुलना में पिछले महीने मई में 4,277 यूनिट्स की बिक्री हुई।
10 of 11
Hyundai Grand i10 Nios
- फोटो : Hyundai
Hyundai i10 Grand Nios
Hyundai i10 Grand Nios (ह्यूंदै i10 ग्रैंड निओस) मई में सूची में दो स्थान नीचे फिसल कर नौवें स्थान पर आ गई है। ह्यूंदै ने मई के महीने में i10 Grand Nios हैचबैक के 3,804 यूनिट्स बेचे। जबकि अप्रैल में इस कार की 11,540 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।
Mahindra Bolero
मई में टॉप 10 कारों की सूची में आखिरी नाम Mahindra Bolero (महिंद्रा बोलेरो) है। कंपनी ने मई में बोलेरो एसयूवी की 3,517 यूनिट्स की बिक्री की। यह एसयूवी भारत में महिंद्रा की सबसे लोकप्रिय कारों में से एक है। कंपनी अपनी इस पॉपुलर एसयूवी को जल्द ही फेसलिफ्ट अवतार के साथ लॉन्च करने की तैयारी में है।