फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रॉयल एनफील्ड की बिक्री: वित्त वर्ष 2021 में कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटसाइकिलें, जानें कौन रही नंबर 1

Thu, 13 May 2021 10:15 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
Royal Enfield Classic 350 - फोटो : Royal Enfield (For Reference Only)
भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग के लिए वित्त वर्ष 2021 बेहद चुनौतीपूर्ण रहा। पिछले साल कोरोना की पहली लहर से अन्य सभी इंडस्ट्री की तरह ऑटो सेक्टर भी खासा प्रभावित रहा। देश कोविड-19 की पहली लहर से उबर रहा था, कि दूसरी लहर देश को बुरी तरह प्रभावित कर रही है। देश से ज्यादातर हिस्सों में लॉकडाउन और प्रतिबंधों के कारण ऑटोमोबाइल की बिक्री में गिरावट दर्ज होने लगी है। हालांकि ऑटो सेक्टर को उम्मीद है कि कोरोना से जल्द छुटकारा मिलेगा और ऑटोमोबाइल बाजार के अच्छे दिन फिर आएंगे। 
विज्ञापन

2 of 9
Royal Enfield Classic 350
चेन्नई आधारित प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Royal Enfield (रॉयल एनफील्ड) के वाहनों की बिक्री पर खासा असर पड़ा है। रॉयल एनफील्ड ने वित्त वर्ष 2021 में कुल 5,72,438 यूनिट्स वाहनों की बिक्री करने में कामयाबी हासिल की है, जो वित्त वर्ष 2020 की तुलना में 37,493 यूनिट कम है। उस दौरान कंपनी ने 6,09,932 यूनिट्स बेची थी। 
विज्ञापन

3 of 9
Royal Enfield Classic 350 - फोटो : For Reference Only
वित्त वर्ष 2021 में Classic 350 (क्लासिक 350) कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक बनी रही। इस दौरान कंपनी ने क्लासिक 350 के कुल 3,61,140 यूनिट्स बेची, जो कि पिछले वित्त वर्ष 2020 की तुलना में 9.29 फीसदी कम है। उस समय कंपनी ने क्लासिक 350 की कुल 3,98,144 यूनिट्स की बिक्री की थी। 

4 of 9
Royal Enfield Bullet 350 - फोटो : royal enfield
बिक्री के लिहाज से रॉयल एनफील्ड की सबसे सस्ती मोटरसाइकिल Bullet 350 (बुलेट 350) इस सूची में दूसरे नंबर पर है। कंपनी ने इसकी 98,008 यूनिट्स की बिक्री की। 
विज्ञापन

5 of 9
royal enfield electra - फोटो : For Representation Only
Bullet 350 के बाद बिक्री सूची में Electra 350 (इलेक्ट्रा 350) का नंबर आता है। यह तीसरे नंबर पर रही, जिसकी कुल 50,579 यूनिट्स की बिक्री हुई। 
विज्ञापन

6 of 9
Royal Enfield Meteor 350 - फोटो : Royal Enfield (For Reference Only)
रॉयल एनफील्ड ने अपने लाइनअप में Meteor 350 के रूप में पूरी तरह से नए मॉडल को पेश किया है। जिसकी बिक्री 38,893 यूनिट्स रही। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि Meteor 350 को भारतीय बाजार में नवंबर 2020 में लॉन्च किया गया था। बिक्री के आंकड़ों में सिर्फ नवंबर 2020 से मार्च 2021 तक बेची गई यूनिट्स शामिल हैं। बता दें कि यह देश की सबसे किफायती क्रूजर मोटरसाइकिलों में शुमार है और यह रॉयल एनफील्ड थंडरबर्ड को रिप्लेस करती है। 
विज्ञापन

7 of 9
2021 Royal Enfield Himalayan - फोटो : Royal Enfield
Royal Enfile Himalayan ADV (रॉयल एनफील्ड हिमालयन एड्वेंचर) बाइक की पिछले वित्त वर्ष में 13,562 यूनिट्स की बिक्री हुई। यह वित्त वर्ष 2020 में बिकी 15,302 यूनिट्स की तुलना में 11.37 फीसदी कम है। 

8 of 9
2021 Royal Enfield Interceptor 650, 2021 Royal Enfield Continental GT 650 - फोटो : For Reference Only
वहीं पिछले वित्त वर्ष में RE 650 ट्विन्स (Continental GT 650 और Interceptor GT 650) कॉन्टिनेंटल जीटी 650 और इंटरसेप्टर जीटी 650 बाइक्स के कुल 10,256 यूनिट्स की बिक्री हुई। यह वित्त वर्ष 2020 में हुई कुल बिक्री 20,188 यूनिट्स का आधा रही। 
विज्ञापन

9 of 9
Royal Enfield Classic 350 - फोटो : For Reference Only
वित्त वर्ष 2020-21 में रॉयल एनफील्ड की कुल बिक्री में करीब 6.15 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें