अल-अक्सा मस्जिद इस समय इस्राइल और फिलिस्तीन के बीच हो रहे हिंसक झड़पों का अखाड़ा बनी हुई है। कहा जाता है कि मक्का और मदीना के बाद यही वह मस्जिद है, जिसे मुसलमान सबसे ज्यादा पवित्र मानते हैं। आरोप है कि यहूदियों पर फिलिस्तीनियों ने हमला किया, जिसके बाद से ये सारा विवाद शुरु हुआ। इसके बाद यहूदी संगठन ने अरब मुर्दाबाद नारेे लगाते हुए मार्च निकाला, जिसके चलते तनाव और भी ज्यादा बढ़ गया। इसी बीच फिलिस्तीनी आतंकी संगठन हमास और इस्राइली सेना के बीच कई सारी हिंसक झड़पें देखने को मिल रहीं हैं। आतंकी संगठन हमास इस्राइल के ऊपर जानलेवा हमले कर रहा है, तो दूसरी तरफ इस्राइली सेना भी स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश में लगी हुई है। इन हमलों में कई बेकसूर लोगों की जानें जा रहीं हैं।