2021 Royal Enfield Classic 350 Launch Date Confirmed : Royal Enfield (रॉयल एनफील्ड) ने मंगलवार को एलान किया कि वह एक सितंबर को न्यू जेनरेशन Classic 350 (क्लासिक 350) मोटरसाइकिल लॉन्च करेगी। बाइक को पहले अगस्त के आखिर हफ्ते में लॉन्च किए जाने का अनुमान लगाया गया था। लेकिन कंपनी ने अब एक सितंबर के लिए 'ब्लॉक योर डेट' आमंत्रण साझा करके लॉन्च डिटेल्स की पुष्टि की है।
कंपनी ने आगामी क्लासिक 350 की फर्स्ट राइड के बारे में जानकारी साझा करते हुए डिटेल्स की पुष्टि की है। कंपनी लंबे समय से अपनी इस मोटरसाइकिल की टेस्टिंग कर रही थी। हाल ही में इस बाइक को राजस्थान में टीवी कमर्शियल शूट के दौरान देखा गया था। जिससे यह पता चलता है कि न्यू जेनरेशन मॉडल में आउटगोइंग मॉडल में मिलने वाला किक-स्टार्ट फीचर नहीं मिलेगा। हालांकि न्यू-जेनरेशन मॉडल में किक-स्टार्ट फीचर नहीं होगा, लेकिन क्लासिक 350 में एक्सटीरियर डिजाइन और टेक्नोलॉजी के साथ ही बड़े अपडेट्स मिलने वाले हैं। वास्तव में, पिछली स्पाय तस्वीरों ने नई क्लासिक 350 मोटरसाइकिल के बारे में कई दिलचस्प डिजाइन डिटेल्स का भी खुलासा किया है।
विज्ञापन
2 of 7
Royal Enfield Classic 350
- फोटो : Royal Enfield
पहले से बेहतर हैंडलिंग
पावर के लिए, बाइक में नया 348cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन का इस्तेमाल किया गया है। यह इंजन 19.2 hp का पावर और 27 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। साथ ही इसमें एक नया 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। मौजूदा मॉडल के मुकाबले नई मोटरसाइकिल में थोड़ा ज्यादा पावर मिलेगा। तस्वीरों से पता चलता है कि नई 2021 क्लासिक 350 में मिलने वाले इंडिकेटर लाइट के डिजाइन में भी बदलाव किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक नई मोटरसाइकिल में एलईडी लाइट्स दी जा सकती हैं। मौजूदा मॉडल में हैलोजन लाइट्स मिलती हैं। नई 2021 रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 को कंपनी के नए जे प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक इस बाइक को सिंगल डाउनट्यूब फ्रेम के बजाय ट्विन डाउनट्यूब फ्रेम पर तैयार किया गया है। इससे बाइक की साइड प्रोफाइल पहले से बेहतर हो गई है। इस फ्रेम को कंपनी की पिछले साल नवंबर में लॉन्च हुई Meteor 350 में भी इस्तेमाल किया गया था। इससे बाइक की हैंडलिंग और परफॉर्मेंस पहले से बेहतर हो गई है।
विज्ञापन
3 of 7
Royal Enfield Classic 350
- फोटो : Royal Enfield
क्सालिक 350 न्यू जेनरेशन मॉडल में बैलेंसर शाफ्ट को जोड़ा गया है, जिस वजह से इसमें कंपन्न यानी वाइब्रेशन कम होती है। इससे मौजूदा मॉडल की तुलना में राइडर को बेहतर राइडिंग एक्सपीरियंस मिलता है। हालांकि नई बाइक पूरी तरह से अपने पारंपरिक डिजाइन पर ही आधारित है। लेकिन इसमें कुछ कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। इसमें क्रोम बेजल के साथ रेट्रो स्टाइल वाली सर्कूलर हेडलैंप, टियर ड्रॉप शेप में फ्यूल टैंक, राउंड शेप रियर व्यू मिरर, क्रोम-प्लेटेड एग्जॉस्ट (साइलेंसर) और आकर्षक फेंडर्स दिए गए हैं। इसके साइड पैनल और फ्यूल टैंक में सी-शेप के ग्राफिक्स लगाए गए हैं, जबकि फेंडर में नई स्ट्रीप्स दी गई हैं।
4 of 7
2021 Royal Enfield Classic 350
- फोटो : For Reference Only
ट्रिपर नेविगेशन सहित की फीचर्स
रिपोर्ट के मुताबिक 2021 रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 में फ्यूल गेज, ओडोमीटर और ट्रिपर नेविगेशन पॉड की जानकारी के लिए एक डिजिटल डिस्प्ले दिया गया है। कंपनी इन फीचर्स को RE Meteor 350 बाइक में पहले दे चुकी है। रॉयल एनफील्ड का टिपर नेविगेशन सिस्टम Royal Enfield एप के जरिए स्मार्टफोन से कनेक्ट होने पर टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन दिखाता है। 2021 Royal Enfield Classic 350 में Meteor 350 की तरह ही सेमी डिजिटल स्पीडोमीटर के साथ एक ट्रिपर डिस्प्ले दिया गया है। इस फीचर की मदद से राइडर नैविगेशन कर सकते हैं। यह डिस्प्ले टर्न बाई टर्न डायरेक्शन की जानकारी देता है। ट्रिपर नेविगेशन गूगल से कनेक्ट रहेगा। ऐसे में किसी भी राइडर किसी भी अंजान जगह तक आसानी से बिना रास्ता भटके पहुंच सकता है। इस फीचर की सबसे खास बात यह है कि जब राइडर के स्मार्टफोन में नेटवर्क सिग्नल की समस्या हो तब भी यह बखूबी काम करता रहेगा। एडवेंचर राइडिंग के दीवानों के लिए यह फीचर बेहद काम का होगा।
विज्ञापन
5 of 7
रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350
- फोटो : For Reference Only
नॉब स्टाइल इग्नीशन
कंपनी ने Meteor 350 में नॉब स्टाइल इग्नीशन स्विच दिया था। 2021 Royal Enfield Classic 350 में भी ऐसी ही नॉब स्टाइल इग्नीशन स्विच का इस्तेमाल किया जा सकता है। जहां इसका लुक काफी आकर्षक होता है, वहीं यह इस्तेमाल करने में भी पारंपरिक इग्नीशन स्विच से काफी अलग है। इग्नीशन स्विच के नॉब को अंगूठे की मदद से ही ऑन या ऑफ किया जा सकता है। जिससे मोटरसाइकिल पल भर में स्टार्ट हो जाती है।
विज्ञापन
6 of 7
रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350
- फोटो : For Reference Only
पहले से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स
नई 2021 Royal Enfield Classic 350 मोटरसाइकिल में इसके अलावा कई अन्य फीचर्स दिए गए हैं। नई Classic 350 में पुशोडर-वाल्व सिस्टम की जगह पर SOHC सेटअप मिलेगा। नए ड्यूल क्रैडल चेसिस के अलावा, न्यू-जेनरेशन क्लासिक 350 में ट्विन पिस्टन फ्लोटिंग कैलिपर्स के साथ 300 mm फ्रंट डिस्क ब्रेक और सिंगल पिस्टन फ्लोटिंग कैलिपर के साथ 270 mm रियर डिस्क ब्रेक दिया गया है। रॉयल एनफील्ड नई क्लासिक 350 में डुअल-चैनल एबीएस सिस्टम दे रही है। इससे बाइक की सुरक्षा पहले से बेहतर होगी। साथ ही चेसिस भी पहले से ज्यादा बेहतर होगा।
रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350
- फोटो : For Reference Only
कीमत
कहने की जरूरत नहीं है कि मोटरसाइकिल महंगी भी हो जाएगी। उम्मीद है कि इसकी एक्स-शोरूम कीमत लगभग 1.85 लाख रुपये से शुरू होगी और 2.20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाएगी। Classic 350 बाइक का मुकाबल Honda H'Ness CB350 और Jawa की बाइक्स से है।