Maruti Suzuki Alto 800 Car Offers : पहली बार कार खरीदने वाले ग्राहक एंट्री लेवल हैचबैक कार खरीदने में दिलचस्पी दिखाते हैं। इसका कारण है कि इनकी कीमत कम होती है और इनका रखरखाव का खर्च भी कम होता है। अगर आपका परिवार छोटा है और आप एक एंट्री लेवल हैचबैक कार खरीदने की योजना बना रहे हैं तो यह आपके लिए आकर्षक मौका है। देश की सबसे सस्ती कार अगस्त के महीने में शानदार डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है।
देश की सबसे बड़ी कार कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) अपनी लोकप्रिय हैचबैक Maruti Suzuki Alto (मारुति सुजुकी ऑल्टो) कार पर भारी डिस्काउंट दे रही है। कंपनी के अगस्त ऑफर के तहत ग्राहकों इस कार पर 43,000 रुपये तक की भारी बचत कर सकते हैं। बता दें कि मारुति ऑल्टो की कीमत 3 लाख रुपये से भी कम से शुरू होती है। यहां हम आपको बता रहे हैं मारुति सुजुकी ऑल्टो पर मिल रहे ऑफर के बारे में। साथ ही मारुति की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में शुमार इस कार की अन्य डिटेल्स की जानकारी भी देंगे।
विज्ञापन
2 of 6
Maruti Alto 800
- फोटो : For Reference Only
इंजन और पावर
Maruti Alto 800 कार मारुति सुजुकी की सबसे पुरानी और सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में शुमार है। इस कार में 796cc का पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 40.3bhp का पावर और 60 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।
विज्ञापन
3 of 6
Maruti Alto 800 Interior
- फोटो : Maruti Suzuki
फीचर्स
कुछ समय पहले ऑल्टो को अपडेटेड इंजन और फीचर्स के साथ पेश किया गया है। मारुति ऑल्टो में ढेर सारे फीचर्स मिलते हैं। इसमें सीट बेल्ट अलर्ट, रिवर्स पार्किंग सेंसर, स्पीड अलर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं। सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इसमें एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस), इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (ईबीडी) जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
4 of 6
Maruti Alto 800
- फोटो : For Reference Only
माइलेज और कीमत
मारुति सुजुकी ऑल्टो 800 कार एक लीटर पेट्रोल में 22.5 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज देती है। वहीं सीएनजी वेरिएंट में इसका माइलेज 31.59 किमी प्रति किलोग्राम तक मिलता है। मारुति ऑल्टो की एक्स-शोरूम कीमत 2.99 लाख रुपये से शुरू होती है जो 4.70 लाख रुपये तक जाती है। ऑल्टो का मुकाबला रेनो क्विड, डेटसन रेडीगो से है।
विज्ञापन
5 of 6
Maruti Alto 800
- फोटो : For Reference Only
क्या है ऑफर
पेट्रोल मॉडल पर ऑफर
मारुति सुजुकी ऑल्टो के पेट्रोल मॉडल को अगस्त के महीने में खरीदने पर कंपनी कुल 43,000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। कंपनी के ऑफर के तहत इस कार पर 25,000 रुपये की नगद छूट, 15,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रुपये का कॉर्पोरेट बोनस दिया जा रहा है।
CNG मॉडल पर ऑफर
ऑल्टो के सीएनजी मॉडल पर अगस्त के महीने में ग्राहकों को कुल 23,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। कंपनी के ऑफर के तहत 5,000 रुपये की नगद छूट, 15,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रुपये का कॉर्पोरेट बोनस मिल रहा है।
बता दें कि यह मारुति सुजुकी का यह ऑफर अलग-अलग राज्यों और डीलरशिप्स के आधार पर भिन्न हो सकते हैं। कंपनी का यह ऑफर 31 अगस्त तक मान्य है।