फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Royal Enfield: रॉयल एनफील्ड 650 ट्विन्स 120वीं एनिवर्सरी एडिशन मॉडल हुई पेश, बिकेंगी सिर्फ 480 यूनिट्स

Wed, 24 Nov 2021 01:40 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Royal Enfield ने EICMA 2021 में 650 Twins के 120वें एनिवर्सरी एडिशन को पेश किया है। Interceptor 650 और Continental GT 650 के इस एडिशन को Royal Enfield की 120वीं सालगिरह मनाने के लिए बनाया गया है।
विज्ञापन
1 of 4
Royal Enfield 650 Twins 120th Anniversary Edition - फोटो : Royal Enfield
Royal Enfield ने EICMA 2021 में 650 Twins के 120वें एनिवर्सरी एडिशन को पेश किया है। Interceptor 650 और Continental GT 650 के इस एडिशन को Royal Enfield की 120वीं सालगिरह मनाने के लिए बनाया गया है। इन बाइक्स को सीमित संख्या में बेचा जाएगा और इनमें कई कॉस्मेटिक बदलाव किए जाएंगे। 

रॉयल एनफील्ड ने नवंबर 1901 में लंदन में स्टेनली साइकिल शो में अपनी पहली मोटरसाइकिल लॉन्च की। अपनी 120 वीं वर्षगांठ मनाने के लिए, कंपनी ने रॉयल एनफील्ड इंटरसेप्टर, कॉन्टिनेंटल जीटी 650 120वीं एनिवर्सरी एडिशन पेश किए। 
विज्ञापन

2 of 4
Royal Enfield 650 Twins 120th Anniversary Edition - फोटो : Royal Enfield
सिर्फ 480 यूनिट्स बिकेंगी
रॉयल एनफील्ड 650 ट्विन्स 120वीं एनिवर्सरी एडिशन बाइक लिमिटेड एडिशन मॉडल हैं। दुनियाभर में इसकी सिर्फ 480 यूनिट्स ही उपलब्ध होंगी। भारत, यूरोप, अमेरिका और दक्षिण पूर्व एशिया को 120 यूनिट्स (60 - इंटरसेप्टर और 60 - कॉन्टिनेंटल जीटी) आवंटित की गई हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
Royal Enfield 650 Twins 120th Anniversary Edition - फोटो : Royal Enfield
क्या है खास
रॉयल एनफील्ड 650 ट्विन्स 120वीं एनिवर्सरी एडिशन मॉडल में एक यूनिक, रिच ब्लैक-क्रोम ईंधन टैंक दिया गया है। मोटरसाइकिल के अन्य हिस्सों, जैसे इंजन और एक्जॉस्ट, को पूरी तरह से ब्लैक कलर में पेश किया गया है। ये मॉडल कई ओरिजिनल एक्सेसरीज जैसे फ्लाईस्क्रीन, इंजन गार्ड, हील गार्ड और बहुत से फीचर्स से लैस हैं।

रॉयल एनफील्ड इंटरसेप्टर 650 और कॉन्टिनेंटल जीटी 650 के 120वीं एडिशन मॉडल में एक हैंडक्राफ्ट, डाई-कास्ट पीतल ईंधन टैंक बैज दिया गया है। इनमें हाथ से पेंट की गई पिनस्ट्रिप भी हैं। फ्यूल टैंक टॉप बैज में एक यूनिक सीरियल नंबर है और साइड बॉडी पैनल में एक स्पेशल डिकल है। 
विज्ञापन

4 of 4
Royal Enfield 650 Twins 120th Anniversary Edition - फोटो : Royal Enfield
इस दिन शुरू होगा रजिस्ट्रेशन
भारत में, रॉयल एनफील्ड 650 ट्विन्स 120 वीं एडिशन मॉडल 6 दिसंबर, 2021 को ऑनलाइन खरीद के लिए उपलब्ध होंगे। बिक्री के लिए रजिस्ट्रेशन 24 नवंबर से शुरू होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें