फ्रेंच वाहन निर्माता कंपनी Renault India (रेनो इंडिया) की MPV कार Triber (ट्राइबर) ने भारतीय बाजार में खलबली मचा दी। कार को ग्राहकों का अच्छा रिस्पांस मिला और इसकी बिक्री भी खूब हुई। इसकी लोकप्रियता का आलम यह है कि पिछले साल कंपनी ने आखिरी के दो महीने में करीब 10,000 Renault Triber की डिलीवरी दी है। Sub-Compact MPV (सब-कॉम्पैक्ट एमपीवी) कार Triber (ट्राइबर) की कामयाबी के बाद Renault एक Sub-Compact SUV (सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी) कार लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।
Renault की यह नई SUV कार इसी साल 2020 के आखिरी में बाजार में आ जाएगी। Renault India के सीईओ वेंकटरमन मामिलापल्ले ने कुछ दिनों पहले इसके बारे में जानकारी दी थी। एक नई रिपोर्ट के मुताबिक इस नई SUV कार का नाम Renault Kiger होगा। इस कार का कोडनाम HBC दिया गया है।
विज्ञापन
2 of 6
renault triber
- फोटो : Social Media
Kiger का मतलब
Renault India ने भारत में अपनी नए उत्पाद के लिए Kiger (काइगर) नाम का रजिस्ट्रेशन कराया है। यहां यह जानना दिलचस्प है कि Kiger घोड़े की एक प्रजाति का नाम है जो अमेरिका में पाई जाती है। Renault अपनी इस नई SUV कार को फरवरी में होने वाले ऑटो एक्सपो के जरिये पूरी दुनिया के सामने पेश करेगी।
विज्ञापन
3 of 6
Renault Triber डायमेंशन
- फोटो : car wale
पावर
Kiger SUV में Triber में इस्तेमाल हुआ 1 लीटर पेट्रोल इंजन ही लगेगा। यह इंजन 71bhp का पावर और 96Nm टॉर्क पैदा करता है। Kiger में इस इंजन का टर्बोचार्ज्ड संस्करण होगा, जो Triber से ज्यादा ताकतवर है और ज्यादा पावर और टॉर्क पैदा करेगा। इस नई SUV कार में 5-स्पीड मैन्युअल और एएमटी गियरबॉक्स के विकल्प मिलेंगे।
4 of 6
Renault Triber launched in India
- फोटो : Renault
डिजाइन
Kiger की डिजाइन कंपनी की मौजूदा हिट मॉडल्स Triber और Duster से ली जा सकती है। नई SUV कार में Renault के लोगो के साथ ट्रिपल-लेयर्ड ग्रिल, एलईडी डीआरएल के साथ प्रोजेक्टर हेडलैम्प्स, ब्लैक प्लास्टिक क्लैडिंग, साइड में स्ट्रॉन्ग क्रीज और फॉक्स स्किड प्लेट्स देखने को मिल सकते हैं। इस एसयूवी कार के अधिकतर फीचर्स और इंटीरियर्स Renault Triber जैसे हो सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
Hyundai Venue, Maruti Brezza
- फोटो : Amar Ujala
मुकाबला
Renault की यह नई SUV कार CMF-A Moudular Platform पर आधारित होगी। कंपनी ने इसी प्लेटफॉर्म को अपनी मौजूदा मॉडल्स Kwid और Triber में भी इस्तेमाल किया है। रेनॉ काइगर का मुकाबला मारुति ब्रेजा, ह्यूंदै वेन्यू, टाटा नेक्सॉन, महिंद्रा एक्सयूवी300 समेत अन्य एसयूवी से होगी।
Renault Kiger नए सेफ्टी और क्रैश टेस्ट नॉर्म्स के पैमानों के हिसाब से होगी। साथ ही एसयूवी में सभी अनिवार्य सेफ्टी फीचर्स भी मिलेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह अपने Sub-Compact SUV सेगमेंट की सबसे कम दाम की कार होगी। इस एसयूवी की कीमत 6 लाख से 8 लाख रुपये के बीच हो सकती है।